Try GOLD - Free

Samay Patrika Magazine - March 2023

filled-star

Click here to filter issues by date range


Samay Patrika
From Choose Date
To Choose Date

Samay Patrika Description:

Samay Patrika hindi magazine -all about books.

In this issue

समय पत्रिका के इस अंक में हर बार की तरह नई और खास किताबों की जानकारी पाठकों के लिए दी गईब्ध है। स्वामी विवेकानंद की पुस्तक ‘चिंतन करो, चिंता नहीं’ प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित की है। इसमें स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सबसे उत्कृष्ट और प्रभावी भाषणों में से केवल पच्चीस संगृहीत हैं। जो कालजयी और सार्वकालिक हैं।
चर्चित लेखक अशोक कुमार पांडेय ने राहुल सांकृत्यायन की जीवनी में उनकी बौद्धिक विकास यात्रा में समझने की कोशिश की है जो अक्सर बाहरी है और जहाँ निजी है वहाँ भी पॉलिटिकल के स्वर सुनने की चेतन कोशिश की है। इस पुस्तक को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
प्रतिलिपि पैपरबैक्स ने अमित खान के दो उपन्यास प्रकाशित किए हैं -'क़ैदी' और 'नाइट क्लब'। नाइट क्लब भी थ्रिल और सस्पेंस से भरा हुआ उपन्यास है। यह उपन्यास प्रतिलिपि ऐप पर 19 लाख से अधिक बार पढ़ा गया है।
‘दलित राजनीति और हिंदू धर्म’ पुस्तक का उद्देश्य दलित वर्ग को सैकड़ों वर्षों तक अपमानित एवं शोषित रखने के कारणों की तर्कसंगत समीक्षा करना है।
नमिता गोखले का उपन्यास 'जयपुरनामा' पढ़ना और साहित्य की दुनिया को जानना बेहद दिलचस्प है। इसे वाणी प्रकाशन ने प्राकशित किया है।
हिंद युग्म से प्रकाशित उपासना के कहानी-संग्रह ‘दरिया बंदर कोट’ को पढ़कर यह कहा जा सकता है कि उनकी कहानी में कहानी है और भावनाओं की रेखाओं से उपजा हुआ रंग है।
साथ में पढ़ें नई किताबों की चर्चा।

Recent issues

Related Titles

Popular Categories