Try GOLD - Free
सुरक्षा उपायों को बोझ मानती हैं निजी कंपनियां
Jansatta
|November 02, 2025
उच्च जोखिम के बावजूद ज्यादातर यात्री निजी बसों पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन के विकल्प या तो अपर्याप्त हैं या मौजूद ही नहीं हैं।
-
राज्यों द्वारा संचालित अंतर शहरी बसों की संख्या 2022 में 1,01,908 से घटकर 2025 में 97,165 रह गई है। दरअसल, पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, और विद्युत चालित बसों के परिचालन में देरी हो रही है।
सेवाओं में इस बढ़ते अंतर को बड़े पैमाने पर निजी संचालकों ने पाटा है, जो एक बेहद बिखरा हुआ क्षेत्र है जहां लगभग 78 फीसद व्यवसाय में पांच से भी कम बसों का बेड़ा होता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा से संचालित इस उद्योग में, मुनाफा अक्सर कटौती पर निर्भर करता है। चालकों और सहायकों को कम वेतन दिया जाता है। उनसे अत्यधिक काम लिया जाता है और उनकी सीमा से परे काम करवाया जाता है। साथ ही, सुरक्षा उपायों को अनावश्यक लागत माना जाता है, जो पहले से ही कम मुनाफे को और कम कर देते हैं। साल 2013 से, सात बड़ी बस आग लगने की घटनाओं में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह संख्या उन अनगिनत छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर हैं जो कभी सुर्खियां नहीं बनीं। नए हादसों में 24 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 19 से अधिक लोगों की जान चली गई, तथा 14 अक्तूबर को राजस्थान के थईयात गांव में 20 लोगों की मौत हो गई।
ये घटनाएं समान खतरों को उजागर करती हैं
ज्वलनशील आंतरिक भाग, अवरुद्ध या संकीर्ण निकास, गायब या दोषपूर्ण आपातकालीन खिड़कियां, अग्नि सुरक्षा उपकरण का अभाव, भागने के लिए बहुत कम समय, तथा अपर्याप्त प्रशिक्षित कर्मचारी।
बसें इतनी खतरनाक क्यों हैं?
माना जा रहा है कि राजस्थान की दुर्घटना में आग वातानुकूलित वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। कुरनूल में, बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई और कुछ ही पल में आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, ऐसी घटनाएं शायद ही कभी किसी एक कारण से होती हैं। ऐसी आग लगने और उसके परिणामस्वरूप होने वाली बड़ी जनहानि के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. सड़क दुर्घटनाएं : भिड़ंत (यहां तक कि छोटी भी) बड़ी आग का कारण बन सकती हैं, क्योंकि बसों का रख-रखाव ठीक से नहीं किया जाता, और उनके पुर्जे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
This story is from the November 02, 2025 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta
'टी20 विश्व कप के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग स्वीकार नहीं'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को संकेत दिया कि वह भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबलों के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग को शायद स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि देश की सुरक्षा चिंताओं पर एक आकलन रपट में खतरे की आशंका को 'कम' बताया गया है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta
'जेएनयू में नारेबाजी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे देश स्तब्ध'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों से पूरा देश स्तब्ध है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta
कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला, जांच हो
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
1 mins
January 13, 2026
Jansatta
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहस, चर्चा और असहमति आवश्यक तत्व : राधाकृष्णन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में 460 से अधिक विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन व सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें
इंडिया ओपन टूर्नामेंट आज से
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
ईरान बातचीत के लिए राजी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा
3 mins
January 13, 2026
Jansatta
ई-सिगरेट मामले में होगी कड़ी कार्रवाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा
1 mins
January 13, 2026
Jansatta
रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट से हराया
ग्रेस ने 40 गेंद में 85 रन तो स्मृति ने 32 गेंद में खेली नाबाद 47 रन की पारी
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
दूरस्थ ग्रहों के वायुमंडल में जीवन के संकेत तलाशने में जुटे खगोलविद
खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी| पृथ्वी जैसे छोटे, पथरीले ग्रहों का पता लगाना अभी कठिन
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किग्रा, सोना 1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर
सफेद और पीली धातु के भाव नए शिखर पर
3 mins
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
