Prøve GULL - Gratis
सुरक्षा उपायों को बोझ मानती हैं निजी कंपनियां
Jansatta
|November 02, 2025
उच्च जोखिम के बावजूद ज्यादातर यात्री निजी बसों पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन के विकल्प या तो अपर्याप्त हैं या मौजूद ही नहीं हैं।
-
राज्यों द्वारा संचालित अंतर शहरी बसों की संख्या 2022 में 1,01,908 से घटकर 2025 में 97,165 रह गई है। दरअसल, पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, और विद्युत चालित बसों के परिचालन में देरी हो रही है।
सेवाओं में इस बढ़ते अंतर को बड़े पैमाने पर निजी संचालकों ने पाटा है, जो एक बेहद बिखरा हुआ क्षेत्र है जहां लगभग 78 फीसद व्यवसाय में पांच से भी कम बसों का बेड़ा होता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा से संचालित इस उद्योग में, मुनाफा अक्सर कटौती पर निर्भर करता है। चालकों और सहायकों को कम वेतन दिया जाता है। उनसे अत्यधिक काम लिया जाता है और उनकी सीमा से परे काम करवाया जाता है। साथ ही, सुरक्षा उपायों को अनावश्यक लागत माना जाता है, जो पहले से ही कम मुनाफे को और कम कर देते हैं। साल 2013 से, सात बड़ी बस आग लगने की घटनाओं में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह संख्या उन अनगिनत छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर हैं जो कभी सुर्खियां नहीं बनीं। नए हादसों में 24 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 19 से अधिक लोगों की जान चली गई, तथा 14 अक्तूबर को राजस्थान के थईयात गांव में 20 लोगों की मौत हो गई।
ये घटनाएं समान खतरों को उजागर करती हैं
ज्वलनशील आंतरिक भाग, अवरुद्ध या संकीर्ण निकास, गायब या दोषपूर्ण आपातकालीन खिड़कियां, अग्नि सुरक्षा उपकरण का अभाव, भागने के लिए बहुत कम समय, तथा अपर्याप्त प्रशिक्षित कर्मचारी।
बसें इतनी खतरनाक क्यों हैं?
माना जा रहा है कि राजस्थान की दुर्घटना में आग वातानुकूलित वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। कुरनूल में, बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई और कुछ ही पल में आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, ऐसी घटनाएं शायद ही कभी किसी एक कारण से होती हैं। ऐसी आग लगने और उसके परिणामस्वरूप होने वाली बड़ी जनहानि के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. सड़क दुर्घटनाएं : भिड़ंत (यहां तक कि छोटी भी) बड़ी आग का कारण बन सकती हैं, क्योंकि बसों का रख-रखाव ठीक से नहीं किया जाता, और उनके पुर्जे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
Denne historien er fra November 02, 2025-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta
तुर्कमान गेट हिंसा: छह और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 लोग दबोचे गए
तुर्कमान गेट इलाके में अदालत के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में गुरुवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
नाबालिग से यौन उत्पीड़न, प्रशिक्षक पर एफआइआर
एनआरएआइ ने कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित किया
2 mins
January 09, 2026
Jansatta
अंतरिम गुजारा भत्ता निर्धारण चरण में पत्नी को कमाने वाली नहीं माना जा सकता है
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि अंतरिम गुजारा भत्ते के निर्धारण के समय पत्नी को कमाने वाली या स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम मान लेना उचित नहीं है।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta Delhi
नारायणा में पेड़ों की छंटाई के दौरान डाल गिरने से राहगीर की मौत
नारायणा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिंग रोड पर पेड़ों की छंटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
वैश्विक परिवेश में व्यवसाय की सुगमता
देश के तेज आर्थिक विकास के लिए व्यवसाय सुगमता जरूरी है। इसलिए कारोबार शुरू करने, चलाने और बंद करने की प्रक्रियाओं को सरल और कुशल बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को कम किया जा सके।
4 mins
January 09, 2026
Jansatta
जीवन और त्याग
हम जिन चीजों का इस्तेमाल नहीं कर रहे, नहीं कर पा रहे या नहीं करना चाहते, उन्हें कोई दूसरा उपयोग कर सकता है।
3 mins
January 09, 2026
Jansatta Delhi
प्लास्टिक के ढेर में लगी आग, 24 दमकलों ने तीन घंटे में पाया काबू
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में गुरुवार तड़के प्लास्टिक के एक ढेर में आग लग गई।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
आइ-पैक पर ईडी के छापे, दल-बल के साथ मौके पर ममता ने संभाला मोर्चा
केंद्रीय एजंसी और बंगाल पुलिस-प्रशासन आमने-सामने
3 mins
January 09, 2026
Jansatta
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बदल जाएंगे जिला निर्वाचन कार्यालय
दिल्ली के 13 नए राजस्व जिलों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों को नए जिलों के अंतर्गत आबंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
अमेरिका द्वारा जब्त रूसी टैंकर के चालक दल में तीन भारतीय भी
अमेरिका द्वारा जब्त किए गए रूसी तेल टैंकर 'मैरिनेरा' के चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय भी शामिल हैं।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
