試す - 無料

सुरक्षा उपायों को बोझ मानती हैं निजी कंपनियां

Jansatta

|

November 02, 2025

उच्च जोखिम के बावजूद ज्यादातर यात्री निजी बसों पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन के विकल्प या तो अपर्याप्त हैं या मौजूद ही नहीं हैं।

राज्यों द्वारा संचालित अंतर शहरी बसों की संख्या 2022 में 1,01,908 से घटकर 2025 में 97,165 रह गई है। दरअसल, पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, और विद्युत चालित बसों के परिचालन में देरी हो रही है।

सेवाओं में इस बढ़ते अंतर को बड़े पैमाने पर निजी संचालकों ने पाटा है, जो एक बेहद बिखरा हुआ क्षेत्र है जहां लगभग 78 फीसद व्यवसाय में पांच से भी कम बसों का बेड़ा होता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा से संचालित इस उद्योग में, मुनाफा अक्सर कटौती पर निर्भर करता है। चालकों और सहायकों को कम वेतन दिया जाता है। उनसे अत्यधिक काम लिया जाता है और उनकी सीमा से परे काम करवाया जाता है। साथ ही, सुरक्षा उपायों को अनावश्यक लागत माना जाता है, जो पहले से ही कम मुनाफे को और कम कर देते हैं। साल 2013 से, सात बड़ी बस आग लगने की घटनाओं में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह संख्या उन अनगिनत छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर हैं जो कभी सुर्खियां नहीं बनीं। नए हादसों में 24 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 19 से अधिक लोगों की जान चली गई, तथा 14 अक्तूबर को राजस्थान के थईयात गांव में 20 लोगों की मौत हो गई।

ये घटनाएं समान खतरों को उजागर करती हैं

ज्वलनशील आंतरिक भाग, अवरुद्ध या संकीर्ण निकास, गायब या दोषपूर्ण आपातकालीन खिड़कियां, अग्नि सुरक्षा उपकरण का अभाव, भागने के लिए बहुत कम समय, तथा अपर्याप्त प्रशिक्षित कर्मचारी।

बसें इतनी खतरनाक क्यों हैं?

माना जा रहा है कि राजस्थान की दुर्घटना में आग वातानुकूलित वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। कुरनूल में, बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई और कुछ ही पल में आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, ऐसी घटनाएं शायद ही कभी किसी एक कारण से होती हैं। ऐसी आग लगने और उसके परिणामस्वरूप होने वाली बड़ी जनहानि के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं।

1. सड़क दुर्घटनाएं : भिड़ंत (यहां तक कि छोटी भी) बड़ी आग का कारण बन सकती हैं, क्योंकि बसों का रख-रखाव ठीक से नहीं किया जाता, और उनके पुर्जे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

Jansatta からのその他のストーリー

Jansatta

पानी की जांच के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी समिति गठित

इंदौर में दूषित पानी पीकर हुई कई लोगों की मौत के बाद नोएडा सीईओ ने जल विभाग के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय तकनीकी समिति गठित की है।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Jansatta

मोबाइल टावर से उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर के उपकरणों की चोरी और उनकी तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 130 रेडियो रिमोट यूनिट (आरआरयू) बरामद किए हैं, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और दो अप्रैल को समाप्त होगा।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta

छह वर्ष में वार्षिक भुगतान 124 करोड़ रुपए तक रहेगा सीमित

कर्ज में डूबी संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को सरकार ने राहत देते हुए अगले छह वर्ष में बकाया राशि को चुकाने के लिए वार्षिक भुगतान की सीमा 124 करोड़ रुपए तय कर दी है, जिससे निकट भविष्य में नकदी प्रवाह में आसानी होगी।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Jansatta

बुजुर्ग से एक करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दो बैंककर्मी समेत पांच गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक निजी बैंक के दो कर्मचारियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta

कृषि नवाचार में पिछड़ती महिलाएं

भारत में खेती-बागवानी में महिलाओं की भूमिका अहम है। मगर विडंबना यह है कि खेती में सबसे अधिक श्रम देने वाली महिला, कृषि-विज्ञान और निर्णय प्रक्रिया में हाशिये पर चली जाती है। यही असंतुलन भविष्य के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

time to read

4 mins

January 10, 2026

Jansatta

'किशोरों के सच्चे रिश्ते बचाने को पाक्सो' में 'रोमियो-जूलियट' खंड जोड़े सरकार

के चरण में पीड़ितों की अनिवार्य चिकित्सा आयु निर्धारण का आदेश नहीं दे सकते।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta

नई वाहन चालक नीति से खुलेंगे रोजगार के रास्ते

कुशल चालकों की संख्या बढ़ने से हादसे भी रुकेंगे

time to read

2 mins

January 10, 2026

Jansatta

सबरीमला मामला : एसआइटी ने लालू और अन्य के खिलाफ मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया आरोप तय करने का आदेश

सबरीमला सोना चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने शुक्रवार को यहां भगवान अयप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी कंडारारू राजीवरू को गिरफ्तार कर लिया ।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Jansatta

'हिंसा कुछ ने की, भुगत रहा पूरा इलाका'

तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी और हिंसा के बाद हालात को नियंत्रित रखने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size