Try GOLD - Free
जुगनुओं के देश में
DASTAKTIMES
|May 2025
मुस्लिम औरतों के अंतर्मन को समझने वाली इस्मत चुग़ताई, आमिना अबुल हसन, कुर्रतुलऐन हैदर, ख़दीजा मस्तूर, और जमीला हाशमी जैसी गिनी-चुनी उर्दू की लेखिकाएं ही रही है। ये नाम भी जमाने पुराने हो चुके हैं। नए जमाने की उर्दू लेखिकाओं में सबाहत आफ़रीन का नाम इन दिनों चर्चा में है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर बसे डुमरियागंज के एक रिवायती मुस्लिम घराने से निकली सबाहत की कहानियां सात पर्दों में छुपी उन मुस्लिम महिलाओं के दर्द, आंसुओं और जज़्बात को बयां करती है, जिनकी ज़िंदगी में सपने जुगनू की चमक की तरह आते-जाते हैं। सबाहत की कोशिश अपनी कहानियों के जरिए सपनों की मुट्ठियों में बंद जुगनुओं को आजाद करने की है। पेश है उनके पहले कहानी संग्रह 'मुझे जुगनुओं के देश जाना है’ की एक कहानी।
-
रात का तीसरा पहर रहा होगा, हाशमी मंज़िल में ग़मी का माहौल था। यूं तो निचला मंज़िला काफ़ी वक्त से वीरान रहा करता था मगर आज यहां इंसानों की सरसराहट थी, धीमे-धीमे किसी के कुरान पढ़ने की आवाज़ आती तो कहीं किसी कोने में कोई तस्बीह गिन रहा होता। बड़े दीवानखाने से खाने की मेज़ और कुर्सियां हटवा दी गयी थीं, बुजुर्गों के बैठने के लिए एक तरफ़ चार-पांच लकड़ी की कुर्सियां रखी थीं जिन पर पतली रुई भरी गद्दियां लगी थीं, हालांकि एक ज़माने से उनकी रुई बदली नहीं गयी, इसलिए शीशम की संगत में रुई भी पूरी तरह सख्त हो चुकी थीं। बाक़ी लोगों के बैठने के लिए काले और सुर्ख बिंदियों वाले मोजैक के फ़र्श पर दरी बिछा दी गयी थी, उसी पर चादरें डलवा दी गयी थीं। दीवार से ज़रा सटा कर चौकी लगी थी, उस पर गद्दा डाल कर सफेद चादर बिछाया गया था। अनवर मामू दीन-दुनिया से बेखबर उसी सफ़ेद चादर पर अबदी नींद सो रहे थे। दसियों साल से बीमारियों में उलझा उनका बूढ़ा कमज़ोर ज़िस्म जैसे आज कितनी राहत महसूस कर रहा था।
सर से पैर तलक उन्हें सफ़ेद चादर ओढ़ा दिया गया था, बड़े से कमरे में लोबान की खुशबु तैर रही थी, मय्यत के आस-पास रिश्तेदार बैठे उकताई हुई नज़रों से थोड़ी-थोड़ी देर में दीवार घड़ी की तरफ़ देख लेते थे कि कब सवेरा हो, कब नमाज़ जनाज़ा हो और कब सब अपने घर को जाएं। आखिर मग़रिब से पहले जान रुख़सत हुई है, कब तक कोई रखे रहे? मुर्दा यूं भी जल्द से जल्द मिट्टी पाए वही बेहतर है। दूर-दराज़ के सारे नाते रिश्तेदार, बेटे बेटियां पहुंच चुकी हैं, अब इंतज़ार किस बात का है।
इन्ही सब के दरमियान एक अलग ही वाक़या पेश हुआ। खैर, वाक़या क्या कहेंगे मगर औरतों की मामूली हरकतें भी हमारे शरीफ घरानों में वाक़ये की सूरत अख्तियार कर लेती हैं। दरअसल, नवंबर की शुरुआत थी, क़स्बों-देहातों में ठंड ज़रा जल्दी दस्तक देती है। पंखा वगैरह बंद था इस वजह से थोड़ा सन्नाटा महसूस हो रहा था कि तभी अनवर साब के पायताने की तरफ़, नीचे फ़र्श पे बैठी उनकी बीवी असमा, जिन्हें हम सब असमा मुमानी कहते थे, उनके हल्के-हल्के खर्राटे की आवाज़ आने लगी। ताज़े-ताज़े मुर्दे के पास से ख़र्राटों की आवाज़? वो भी उनकी सगी बीवी की? या अल्लाह तोबा अस्तग़फ़ार! दीवानखाने में मौजूद सारे क़रीबी रिश्तेदार चौंक कर उन्हें देखने लगे।
This story is from the May 2025 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

