Facebook Pixel मानवीय गरिमा का लेखक | DASTAKTIMES - news - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

मानवीय गरिमा का लेखक

DASTAKTIMES

|

November - 2025

इस वर्ष साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से हंगरी लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को उनके उपन्यास 'हर्ट 07769' के लिए नवाज़ा गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी दूरदर्शी कृति के लिए मिला। उनकी रचनाएं, विशेषकर 'सियोबो देयर बिलो', चीन और जापान की यात्राओं से प्रेरित हैं, जो नश्वरता और सौंदर्य के गहरे विचारों को उजागर करती हैं। लास्ज़लो को आधुनिक साहित्य के सबसे कठिन, लेकिन गहराई वाले लेखकों में शुमार किया जाता है। उनकी लेखनशैली लंबी, विचारपूर्ण और दार्शनिक वाक्यों के लिए मशहूर है। कई बार एक वाक्य पूरी किताब जितने लंबे हो जाते हैं। उनकी भाषा में निराशा, हास्य और अस्तित्व की बेचैनी का मिलीजुला रूप नज़र आता है। पढ़िए, लास्जलो क्रास्जनाहोरकार्ड की रचनाशैली और उनकी कुछ रचनाओं के बारे में

- राकेश कुमार मिश्र द्वारा लिखा एक विस्तारपूर्वक आलेख।

मानवीय गरिमा का लेखक

साहित्य के क्षेत्र में 2025 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई को पिछले एक दशक में पढ़ते हुए बार-बार यह महसूस होता है कि मैं ऐसे लेखक की संगत में हूं, जो अपनी भाषा की ज़मीन पर बेहद मज़बूती, तैयारी और आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। वह आरंभ से ही हंगेरियन भाषा की गहराइयों और संभावनाओं से भली-भांति परिचित थे। लेखन के शुरुआती दौर में ही उन्हें यह स्पष्ट हो गया था कि बीते दो शताब्दियों में हंगेरियन भाषा का अद्भुत विकास हुआ है और यूरोप की कई अन्य भाषाओं की तुलना में यह कहीं अधिक लचीली और अभिव्यंजक है। जहां संवाद या अनुवाद के लिए फ्रेंच और स्पेनिश में दो विकल्प मिलते हैं, वहीं हंगेरियन में दस संभावनाएं मौजूद हैं। लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई को पढ़ते हुए हम उस गद्य-भाषा से रूबरू होते हैं, जिसकी जड़ें गहरी हैं और जिसका प्रकाश पाठक के अंतस में बहुत धीरे-धीरे फैलता है। रील रोग से ग्रसित हमारी दुनिया में इस भाषा की सुगंध को महसूस करने के लिए पाठक के भीतर पर्याप्त धैर्य और एकाग्रता का होना आवश्यक है। पिछले चार दशकों में उन्होंने अपने लिए जो भाषा गढ़ी है, वह बाज़ार की अपेक्षाओं और समय की गति से बिल्कुल बेपरवाह नज़र आती है।

इतिहास और सभ्यता का क्षय

5 जनवरी 1954 को हंगरी के छोटे से शहर ग्युला में जन्मे क्रास्जनाहोरकाई ने समाजवादी उम्मीदों से भरे दौर में अपनी लेखकीय चेतना का विकास किया। उनका बचपन ग्रामीण और दमनकारी माहौल में बीता, जिसने संभवतः उनके भीतर इतिहास के प्रति शुरुआती सजगता और दृष्टि का बीज बोया। बुडापेस्ट में कानून और साहित्य की पढ़ाई के बाद 1985 में उनका पहला उपन्यास 'सातानतांगो' प्रकाशित हुआ। यह एक समाप्त हो रही सामूहिक खेती और ग्रामीण जीवन पर आधारित उदास, गहन और दार्शनिक कथा थी, जो केवल हंगरी की कहानी न होकर पूरी मानव सभ्यता के पतन का रूपक बन गई। अपने विषय की नवीन प्रस्तुति और दार्शनिक गहराई के कारण यह उपन्यास तत्काल चर्चित हुआ। उनके घनिष्ठ मित्र और सहयोगी फिल्मकार बेला टार ने 'सातानतांगो' को सात घंटे की लंबी फिल्म में रूपांतरित किया, जिसे सिनेमाई शोकगीत कहना गलत नहीं होगा। इस फिल्म ने दोनों को 'प्रलय के भविष्यवक्ता' के रूप में प्रसिद्ध कर दिया।

प्रलय और प्रतिरोध

MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size