Try GOLD - Free

सियासी दांव सपा डालने लगी दलितों पर डोरे

DASTAKTIMES

|

May 2025

समाजवादी पार्टी के परंपरागत वोट बैंक में सिर्फ दो खाते हैं- यादव और मुसलमान। लेकिन कोई भी चुनाव जीतने के लिए इतना काफी नहीं है। लोकसभा चुनाव में सपा पीडीए का कामयाब फॉर्मूला लेकर आई। पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। फॉर्मूले की कामयाबी देख सपा अब दलितों पर डोरे डाल रही है। राणा सांगा विवाद हो या दद्दू प्रसाद जैसे बसपा के पुराने नेताओं की पार्टी में भर्ती। सपा हर स्तर पर दलित प्रेम दिखा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नज़र 2027 के विधानसभा चुनावों पर है। पेश है लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार संजय सक्सेना की रिपोर्ट।

- संजय सक्सेना

सियासी दांव सपा डालने लगी दलितों पर डोरे

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति का मिज़ाज़ लगातार बदल रहा है। राज्य की राजनीति में बसपा के कमज़ोर पड़ते ही सभी दल उसके कोर दलित वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए बिसात बिछाये हुए हैं। यह सिलसिला 2012 में शुरू हुआ था और अब चरम पर नज़र आ रहा है। इसी का परिणाम है कि किसी भी चुनाव में बसपा के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने वाले दलित वोटों में भी बिखराव देखने को मिलता है। इसका फायदा कभी भारतीय जनता पार्टी उठा लेती है तो कभी इन वोटरों का झुकाव समाजवादी पार्टी की तरफ दिखाई देता है। 2017 और 2022 के विधानसभा एवं 2014 तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में दलित वोट बीजेपी के खाते में गये थे, परिणामस्वरूप उसे प्रचंड जीत हासिल हुई। वहीं 2024 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी का पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फार्मूला रंग लाया और सपा की सीटों में ज़बर्दस्त बढ़त दिखाई दी। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी पीडीए फॉर्मूला जून 2023 में लेकर आई थी और इससे सालभर के भीतर ही 2024 के आम चुनाव में सपा की किस्मत चमक गई।

image

MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size