Try GOLD - Free
भाजपा में जश्न विपक्ष में तकरार
DASTAKTIMES
|July 2022
भाजपा के लिए यह जश्न का बड़ा मौका है। फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत और मुख्यमंत्री की सरकार के कामकाज पर अब मुहर लग गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि उसकी बाहों में अब और भी ताकत आ जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि यह चुनाव पार्टी के लिए एक अच्छा संदेश लेकर आए हैं। उनका दावा है कि अब लोकसभा की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत तय है। मुख्यमंत्री की बात में थोड़ी अतिशयोक्ति हो सकती है लेकिन उपचुनावों में इतनी बड़ी जीत के बाद उनका दावा बहुत दूर की कौड़ी नहीं है।

विधानसभा के आम चुनाव को अभी चार महीने भी नहीं हुए हैं कि एक बार फिर चुनावी गुणा-भाग लगने लगा है और यह मौका दिया है कि लोकसभा के उपचुनावों ने। उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक उपचुनावों के नतीजे इसलिए महत्वपूर्ण रहे कि उनके माथे पर बड़े उलटफेर की रेखाएं खिंच गई हैं। उत्तर प्रदेश की दो सीटों को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी खेमे से छीन लिया है तो पंजाब में विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने वाली 'आप' चित्त हो गई है। उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटें- आजमगढ़ और रामपुर मुख्य विपक्षी दल- समाजवादी पार्टी का गढ़ थीं। रामपुर में कोई 52 फीसदी मुसलमान वोटर हैं जबकि आजमगढ़ में सपा का पसंदीदा यादव - मुसलमान गठजोड़ बहुत भारी रहा है। इस गठजोड़ का ही दम था कि मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की सभी विधानसभा सीटें सपा ने जीत ली थीं। कुल तीन जिले ही प्रदेश में ऐसे थे जहां की सारी की सारी सीटें समाजवादी पार्टी की झोली में गई थीं, इनमें आजमगढ़ प्रमुख था। लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा खाली गई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में कम वोट पाकर भी विजयी रही। आजमगढ़ में सपा की हार का मुख्य कारण वह चुनावी गणित था जो बसपा के प्रभावशाली प्रत्याशी गुड्डू जमाली के मैदान में उतरने से गड्डमगड्ड हुआ। बसपा प्रमुख मायावती कहती हैं कि केवल उनकी पार्टी में ही भाजपा को हराने का दम है लेकिन बात उलटी पड़ गई। दरअसल, आजमगढ़ में सपा की हार बसपा प्रत्याशी की उपस्थिति से हुई है। विजेता उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को 3 लाख 12 हजार से अधिक तो दूसरे नम्बर पर रहे सपा के धर्मेन्द्र यादव को करीब 3 लाख 4 हजार वोट मिले। उल्लेखनीय बात यह थी कि बसपा उम्मीदवार को 2 लाख 66 हजार से ज्यादा वोट मिल गए जो सपा की हार का मुख्य कारण बना, तो भाजपा को बसपा की वजह से हार नहीं जीत मिली। मतलब साफ है बसप
This story is from the July 2022 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size