Try GOLD - Free
टिप और किराया
Sarita
|April Second 2026
नैनीताल की खूबसूरती, मोहक वादियों ने जहां मेरा मन मोह लिया था, वहीं वाहिद की खुद्दारी ने मेरे जेहन में अमिट छाप छोड़ दी थी. कौन था यह वाहिद?
सुबहसुबह परिदों के शोर से मेरी नींद टूटी थी लेकिन मैं ने फिर अपनी आंखें बंद कर ली थीं. सुबहसुबह की ताजगी को अपने भीतर उतार रही थी.
आदमकद बड़े शीशों वाली खिड़कियों के परदे मेरे पति प्रशांत ने हटा दिए थे जिस से शीशों से छन कर सुनहरी धूप पलंग तक पहुंच रही थी. खिड़की से बाहर आसमान को छूती हुई पहाड़ियां थीं. बीचोंबीच नैनी झील. नैनी झील के ठीक सामने वाले पहाड़ पर बना था रेलवे का हौलिडे होम. उस में 48 कमरे थे. मैं और मेरे पति ग्राउंडफ्लोर के रूम में थे. सैकंड फ्लोर पर हमारे पारिवारिक मित्र सपत्नीक रुके थे.
वर्षों से योजना बन रही थी. वर्ष 2023 में योजना पूर्ण हुई, मार्च महीने में. काठगोदाम से घुमावदार सर्पीली सड़कों से हम हौलिडे होम आ गए थे. टैक्सी चला रहा व्यक्ति 40 वर्ष का बातूनी था. वह रास्तेभर बोलता रहा था. मैं और हमारी पारिवारिक मित्र सुषमा पीछे की सीट पर थीं. हम उस से बातें करने के बजाय, बातें सुन रहे थे. हरियाली व पहाड़ियों के बीच गुजरती टैक्सी से बाहर देखने से ज्यादा सुंदर कुछ नहीं था. उसी में खोए थे. टूरिस्टों की भीड़ नैनीताल में वर्षभर रहती है, ऐसा टैक्सी ड्राइवर बता रहा था.
मार्च का मौसम सुहावना होता है लेकिन ठंडक रहती है. हम गरम कपड़े साथ लाए थे. ड्राइवर खूब बातें कर रहा था. बातोंबातों में उस ने बताया था, उस का नाम वाहिद था. वह अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ एक पहाड़ी पर रहता था. बूढ़े पिता की देखभाल उस की पत्नी करती थी. ज्यादा बारिश में धंधा मंदा हो जाता है क्योंकि पहाड़ियों के होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. वह बता रहा था कि वह कल सुबह आ जाएगा, पूरा नैनीताल घुमा देगा. रेट भी उचित लेगा. ईमानदारी को वह अपना ईमान समझता है. ऊपर वाले को क्या मुंह दिखाएगा, बेईमानी के पैसों की अपेक्षा वह ईमानदारी की सूखी रोटी पसंद करेगा. जिस समय उस ने हौलिडे होम छोड़ा था, रात के 9 बज रहे थे. इसलिए सुबह ही निकलने की सोची थी.
रात को चारों ओर पहाड़ियों से घिरा नैनीताल रोशनियों से नहाया हुआ था. नैनीताल के निवासी पहाड़ियों पर बने मकानों में बसे थे. मकानों में जगमगाती लाइटें पहाड़ियों पर सुंदरता बिखेर रही थीं. उस सुंदरता का वर्णन शब्द तो क्या करेंगे, सिर्फ महसूस करने की बात थी. मैं उस सुंदरता को आंखों में समेटे नींद की आगोश में चली गई थी.
This story is from the April Second 2026 edition of Sarita.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Sarita
Sarita
शराब के धंधे में फिल्मों कै धुरंधर
आज का बौलीवुड केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक बड़ा व्यापार बन चुका है, जहां कलाकारों की प्राथमिकता समाज नहीं, बल्कि मुनाफा बन गई है.
9 mins
April Second 2026
Sarita
जिंदा लाश
कभी कुछ पल भी नहीं बीतते कि इंसान की जिंदगी क्या से क्या हो जाती है. पल में उजड़ गई थी राजीव की गृहस्थी. वह खुद एक जिंदा लाश बन गया था और बच्चों की सूनी आंखें कई प्रश्नों के जवाब मांग रही थीं.
11 mins
April Second 2026
Sarita
टिप और किराया
नैनीताल की खूबसूरती, मोहक वादियों ने जहां मेरा मन मोह लिया था, वहीं वाहिद की खुद्दारी ने मेरे जेहन में अमिट छाप छोड़ दी थी. कौन था यह वाहिद?
13 mins
April Second 2026
Sarita
कफ़न चोर
जब भरोसा टूटता है तो इंसान टूट कर रह जाता है. डाक्टर्स पर भरोसा कर के रंजना का इलाज शुरू करवा दिया था श्याम ने. लेकिन क्या पता था उन्हें कि वे रंजना को जल्लादों के हाथों में सौंप रहे हैं.
18 mins
April Second 2026
Sarita
एक प्रश्न लगातार
अपने बच्चे को अपना न कहने का दुख एक मां के लिए कितना कष्टदायी होता है, रोहिणी अच्छी तरह समझती थी लेकिन कभीकभी सच को छिपाए रखना सब के हित में होता है, यह भी रोहिणी जानती थी.
11 mins
April Second 2026
Sarita
सोशल मीडिया पर पोस्ट ‘कर’
कभीकभी लगता था कि इस भीड़ भरी दुनिया में हम पूरी तरह अदृश्य हैं. न कोई पूछता, न कोई झांकता. लेकिन जैसे ही सरकारी नजर पड़ी, दिल गदगद हो गया. आखिर किसी ने तो हमारी अहमियत समझी. अब तो इंतजार है उस दिन का जब हमारी सादगी भी फाइलों में दर्ज हो कर विशेष बन जाएगी.
3 mins
April Second 2026
Sarita
कानूनी पचड़ों से बच कर प्लान करें बुढ़ापा
देश के संविधान ने बुजुर्गों के अधिकार और भरणपोषण को ले कर कई कानून बनाए हैं. बुजुर्गों की समस्या कानूनी पचड़ों में पड़ने से नहीं बल्कि युवाओं के साथ मेलजोल से सुलझाना ज्यादा बेहतर होता है.
8 mins
April Second 2026
Sarita
अकेली मुसलिम महिलाओं का मौन संघर्ष
पुरानी दिल्ली में चितली कब्र की संकरी गलियों में से एक गली के आखिरी छोर पर वह आधी किवाड़ लगी अंधेरी व सीलनभरी सीढ़ियों का रास्ता है जो पहली मंजिल पर रह रही रेशमा अंसारी तक ले जाता है.
9 mins
April Second 2026
Sarita
युवाओं को भा रहीं बड़ी उम्र की महिलाएं
लड़कियां कैरियर बनाने के चक्कर में देरी से शादी कर रही हैं. इस वजह से 35-40 वर्ष की कुंआरी लड़कियों की तादाद बढ़ी है. वहीं, युवाओं का उम्र में बड़ी महिलाओं की ओर आकर्षण एक ट्रैंड बनता जा रहा है. यह ट्रैंड सिर्फ बौलीवुड या हौलीवुड की फिल्मों तक सीमित नहीं है बल्कि आम जीवन में भी देखा जा रहा है. सवाल यह है कि आखिर क्यों युवाओं को अपने से उम्र में बड़ी महिलाएं भा रही हैं?
7 mins
April Second 2026
Sarita
अकेली युवतियां
कानून बदले समाज नहीं जिम्मेदारियां बढ़ीं हक नहीं
17 mins
April Second 2026
Listen
Translate
Change font size
