Prøve GULL - Gratis
त्रिक भाव रहस्य - षष्ठ भाव और अभिवृद्धि
Jyotish Sagar
|February 2025
षष्ठ भाव एक ओर तो हमें विभिन्न प्रकार के रोगों और शत्रुओं से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर ऋण अर्थात् कर्ज के लेन-देन के विषय में ताकतवर बनाता है।
जन्मपत्रिका में निहित बारह भावों में वैसे तो सारे भाव अपने आपमें विशेषताएँ लिए हुए होते हैं, परन्तु जन्मकुण्डली का षष्ठ भाव अत्यधिक महत्त्वपूर्ण भाव माना जाता है। वैदिक ज्योतिष ग्रन्थों में षष्ठ भाव को त्रिक भाव, उपचय स्थान, दु:ख स्थान, त्रिषडाय आदि कई नामों से बताया गया है। इस भाव के माध्यम से मुख्य रूप से जिन विषयों पर विचार किया जाता है उनमें प्रमुख हैं, रिपु अर्थात् शत्रु, रोग अर्थात् बीमारी और ऋण अर्थात् कर्ज।
सामान्य रूप से यह देखने में आया है कि जब भी षष्ठ भाव के सम्बन्ध में फलकथन की बात आती है, तो इसे एक दुःस्थान अथवा बुरा भाव समझकर ही फलकथन किया जाता है, जबकि यह पूरा सत्य नहीं है। एक महत्त्वपूर्ण बात सदैव हमें अपने मन-मस्तिष्क में ध्यान रखना चाहिए कि जन्मपत्रिका में कोई भी स्थान बहुत बुरा अथवा बहुत अच्छा नहीं होता है।
वास्तव में जब भी हम ज्योतिष का अध्ययन प्रारम्भ करते हैं, फिर माध्यम चाहे किताबें हों अथवा अन्य सोशल मीडिया, सभी ने षष्ठ भाव को बुरा भाव अथवा दुःस्थान बताया है। प्रारम्भिक स्तर के ज्ञान के आधार पर यह बात सही भी है, लेकिन यह पूर्णरूपेण सही नहीं प्रतीत होती। जब हम थोड़ा गहराई में जाते हैं, तब इसके गूढ़ रहस्य को समझ पाते हैं। वस्तुत: किसी भाव के अच्छे और बुरे होने का निर्णय लेने के पूर्व हमें विचाराधीन विषय अथवा समस्या को भाव के अनुरूप देखने और समझने की आवश्यकता होती है।
हम सभी जानते हैं कि मानव जीवन कर्मफल के सिद्धान्तों पर आधारित होने के साथ-साथ प्रतिपल संघर्षों से घिरा हुआ है। मानव ने कर्म योनि में जन्म लिया है और कर्म करना उसकी अनिवार्यता है। जैसा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने उद्धृत किया है...
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ (गीता 2/47)
अर्थात् तुम्हें अपने निश्चित कर्मों का पालन करने का अधिकार है, लेकिन तुम अपने कर्मों का फल प्राप्त करने के अधिकारी नहीं हो, तुम स्वयं को अपने कर्मों के फलों का कारण मत मानो और न ही अकर्मा रहने में आसक्ति रखो।
Denne historien er fra February 2025-utgaven av Jyotish Sagar.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jyotish Sagar
Jyotish Sagar
सिंह लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल
प्रस्तुत लेखमाला 'कैसे करें सटीक फलादेश?' के अन्तर्गत विगत तीन अंकों से सिंह लग्न के नवम भाव में स्थित ग्रहों के फलों का विवेचन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक सूर्य से गुरु तक के फलों का विवेचन कर चुके हैं।
8 mins
December 2025
Jyotish Sagar
जीवनपथ प्रदर्शक ग्रन्थ 'श्रीमद्भगवद्गीता'
गीता जयन्ती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। इसे 'मोक्षदा एकादशी' भी कहा जाता है।
3 mins
December 2025
Jyotish Sagar
लंकाकाण्ड : छठे दिन का युद्ध राम-रावण युद्ध
गंगातट पर चल रही रामकथा का 26वाँ दिन चल रहा है, जिसमें लंकाकाण्ड की कथा चल रही है और युद्ध का प्रकरण चल रहा है।
8 mins
December 2025
Jyotish Sagar
जोहरान ममदानी
न्यूयॉर्क मेयर बनने के बाद की चुनौतियाँ और ग्रहस्थिति
6 mins
December 2025
Jyotish Sagar
जब दूध ने बदल लिया रंग राहुस्थलम् का अद्भुत रहस्य !
भारतीय ज्योतिष में राहु को नवग्रहों में अत्यन्त प्रभावशाली ग्रह माना गया है। यह ग्रह अदृश्य होते हुए भी मनुष्य के जीवन में आश्चर्यजनक घटनाएँ उत्पन्न करता है।
2 mins
December 2025
Jyotish Sagar
दसवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार राजनीतिक यात्रा ग्रह- योग और दशाओं के साथ
नीतीश कुमार की जन्मपत्रिका में बन रहे राजयोगों और उपयुक्त समय पर उनकी दशाओं के प्रभाव में रहने से उन्हें सन् 1990 से लगातार सत्ता का सुख मिलता रहा है और वे 20 नवम्बर, 2025 को दसवीं बार बिहार से मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं।
7 mins
December 2025
Jyotish Sagar
तन्त्र में पुरश्चरण विधान
मन्त्र का पुरश्चरण सामान्य क्रिया नहीं है, वरन् विशेष क्रिया है, जो गुरु की आज्ञा एवं उनकी कृपा पर निर्भर करती है। यह दीर्घकालिक और श्रमसाध्य प्रक्रिया है । इस सम्बन्ध में जानकारों का कहना है कि पुरश्चरण के आरम्भ में अनेक प्रकार की विघ्न और बाधाएँ आती हैं।
8 mins
November 2025
Jyotish Sagar
नवांश से विवाह विवेचन
विहंगमः पक्षद्वयेन भूषितः उड्डीयते व्योम्नि सुखेच्छ्या यथा। तथा गृहस्थस्य गृहस्य शोभा प्रजायते यत्र द्वयो अस्ति सौहृदः॥ अर्थात् जिस प्रकार एक पक्षी अपने दोनों पंखों के सहारे आकाश में सुखपूर्वक उड़ता है, उसी तरह पति और पत्नी दोनों के परस्पर प्रेम और सहयोग से ही गृहस्थ जीवन शोभायमान होता है।
14 mins
November 2025
Jyotish Sagar
गुलजार जीवन यात्रा, ग्रह-योगों और दशाओं का साथ
समान्यतः माना जाता है कि परिवार का जैसा माहौल होता है, वैसा ही व्यक्ति का आचार-विचार, व्यवहार और यहाँ तक कि कॅरिअर भी बनता है।
13 mins
November 2025
Jyotish Sagar
ज्योतिष की प्रमुख अवधारणा 'तिथि'
एकादशी का व्रत करने से क्रोध पर काबू पाया जा सकता है, क्योंकि मंगल क्रोध देने वाला ग्रह होने के साथ-साथ एकादशी का स्वामी भी है।
8 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size
