Prøve GULL - Gratis
टाटा घराने में घमासान
Outlook Hindi
|November 24, 2025
मेहली मिस्त्री की विदाई से नया मोर्चा खुला और नोएल टाटा का कब्जा मजबूत हुआ
सबसे बड़े कॉरपोरेट समूह टाटा घराने की मिल्कियत वाले टाटा ट्रस्ट्स से मेहली मिस्त्री की विदाई हो गई। ज्यादातर ट्रस्टियों ने उनकी दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट किया। इस तरह वे सर दोराब जी टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा ट्रस्ट से बाहर कर दिए गए। इन्हीं दोनों ट्रस्टों के पास टाटा संस के 66 फीसदी शेयर हैं, जिससे टाटा समूह पर उसका नियंत्रण है। कहते हैं, मस्त्री को दोबारा लिए जाने का विरोध टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की ओर से आया। मिस्त्री 2022 में ट्रस्टी बनाए गए थे और उनका तीन साल का कार्यकाल 28 अक्तूबर को समाप्त हुआ। मिस्त्री के साथ रतन टाटा के खेमे के लोग हैं, जबकि नोएल टाटा का खेमा उनका विरोध कर रहा है। दरअसल विवाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के सार्वजनिक निर्गम लाने के आदेश को लेकर है। सितंबर में हुई पिछली बैठक में सात ट्रस्टी इस पर बंट गए थे। मिस्त्री का खेमा सार्वजनिक निर्गम के पक्ष में है, जबकि नोएल टाटा का खेमा टाटा संस को निजी बनाए रखने के पक्ष में है।
आरबीआइ ने 2022 में टाटा संस को "उच्च-स्तरीय" कोर निवेश कंपनी या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया था। इस तरह टाटा संस को बड़ी वित्तीय होल्डिंग कंपनी बताया गया। नतीजतन, उसके लिए 30 सितंबर, 2025 तक अनिवार्य सार्वजनिक निर्गम जारी करने और नियम-कायदों को पारदर्शी बनाना जरूरी हो गया। वह समय सीमा खत्म हो गई है।
हालांकि टाटा संस का कहना है कि वह वित्तीय कारोबार से जुड़ा नहीं है, बल्कि औद्योगिक होल्डिंग कंपनी की तरह है। मार्च 2024 में उसने सिर्फ निवेश कंपनी के रूप में अपना पंजीकरण त्यागने की अर्जी दी थी, जो अभी भी आरबीआइ में लंबित है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसी संस्थाएं अपने आवेदनों की समीक्षा के दौरान अपना कामकाज जारी रख सकती हैं।लाइसेंस वापस करने के साथ ही टाटा संस ने कर्ज मुक्त रहने का भी वादा किया। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, टाटा संस का कुल ऋण मार्च 2023 में 20,642 करोड़ रुपये से घटकर 31 मार्च, 2024 तक 2,680 करोड़ रुपये हो गया है।
Denne historien er fra November 24, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Outlook Hindi
Outlook Hindi
सपनों का आशियाना अपना
समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है
4 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
अपराध पर नकेल
तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की मदद से हरियाणा में सार्वजनिक सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। जहां एआई तकनीक से आपातकालीन और फॉरेंसिक प्रणालियों की शुरुआत हुई है, साइबर और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
प्रगति पथ पर रोशन नए युग का नया गांव
युवाओं के नेतृत्व, डिजिटल शासन व्यवस्था और साथ मिलकर निर्णय लेने की पहल के कारण हरियाणा का ग्रामीण परिदृश्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास को रेखांकित कर रहा है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हवाई सपनों की ऊंची उड़ान
हवाई उड़ान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण से नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा की कनेक्टिविटी योजना को लगे पंख
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
उज्ज्वल भविष्य की ठोस बुनियाद
सिर्फ एक दशक में, हरियाणा ने भारत के सबसे व्यापक बुनियादी ढांचे के निर्माण को अंजाम दिया है। इस दौरान 50,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, पुलों और बाईपास का निर्माण किया गया है जिससे शहरी-ग्रामीण सम्पर्क आसान हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
औद्योगिक विकास की बढ़ती लहर: निवेशकों की पहली पसंद
निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों, अत्याधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास से हरियाणा न सिर्फ औद्योगिक विकास को पुनर्परिभाषित कर रहा है बल्कि नवाचार और व्यापार में सुगमता के कारण निवेशकों के लिए शीर्ष गंतव्य भी बन गया है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
भयावह रात
नौगाम थाने में असावधानी से विस्फोटक के फटने से दिल्ली धमाके की आग वहां भी पहुंची
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
शहरनामा कुक्षी
स्थानीय निमाड़ी बोली में कुक्षी का अर्थ है, आरामदायक जगह या ठहरने का स्थान।
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हरियाणा की डिजिटल छलांग
हरियाणा में नागरिक सशक्तिकरण में तकनीकी सुधार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डिजिटल क्रांति का नतीजा है कि आज सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन नजर आ रहा है।
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
मुख्यधारा के सफ़र की विकास गाथा
हरियाणा में महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है
3 mins
December 08, 2025
Listen
Translate
Change font size
