Facebook Pixel टाटा घराने में घमासान | Outlook Hindi - news - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें
मैगज़्टर गोल्ड के साथ असीमित हो जाओ

मैगज़्टर गोल्ड के साथ असीमित हो जाओ

10,000 से अधिक पत्रिकाओं, समाचार पत्रों और प्रीमियम कहानियों तक असीमित पहुंच प्राप्त करें सिर्फ

$149.99
 
$74.99/वर्ष

कोशिश गोल्ड - मुक्त

टाटा घराने में घमासान

Outlook Hindi

|

November 24, 2025

मेहली मिस्त्री की विदाई से नया मोर्चा खुला और नोएल टाटा का कब्जा मजबूत हुआ

- By विकास त्रिपाठी

टाटा घराने में घमासान

सबसे बड़े कॉरपोरेट समूह टाटा घराने की मिल्कियत वाले टाटा ट्रस्ट्स से मेहली मिस्त्री की विदाई हो गई। ज्यादातर ट्रस्टियों ने उनकी दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट किया। इस तरह वे सर दोराब जी टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा ट्रस्ट से बाहर कर दिए गए। इन्हीं दोनों ट्रस्टों के पास टाटा संस के 66 फीसदी शेयर हैं, जिससे टाटा समूह पर उसका नियंत्रण है। कहते हैं, मस्त्री को दोबारा लिए जाने का विरोध टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की ओर से आया। मिस्त्री 2022 में ट्रस्टी बनाए गए थे और उनका तीन साल का कार्यकाल 28 अक्तूबर को समाप्त हुआ। मिस्त्री के साथ रतन टाटा के खेमे के लोग हैं, जबकि नोएल टाटा का खेमा उनका विरोध कर रहा है। दरअसल विवाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के सार्वजनिक निर्गम लाने के आदेश को लेकर है। सितंबर में हुई पिछली बैठक में सात ट्रस्टी इस पर बंट गए थे। मिस्त्री का खेमा सार्वजनिक निर्गम के पक्ष में है, जबकि नोएल टाटा का खेमा टाटा संस को निजी बनाए रखने के पक्ष में है।

आरबीआइ ने 2022 में टाटा संस को "उच्च-स्तरीय" कोर निवेश कंपनी या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया था। इस तरह टाटा संस को बड़ी वित्तीय होल्डिंग कंपनी बताया गया। नतीजतन, उसके लिए 30 सितंबर, 2025 तक अनिवार्य सार्वजनिक निर्गम जारी करने और नियम-कायदों को पारदर्शी बनाना जरूरी हो गया। वह समय सीमा खत्म हो गई है।

imageहालांकि टाटा संस का कहना है कि वह वित्तीय कारोबार से जुड़ा नहीं है, बल्कि औद्योगिक होल्डिंग कंपनी की तरह है। मार्च 2024 में उसने सिर्फ निवेश कंपनी के रूप में अपना पंजीकरण त्यागने की अर्जी दी थी, जो अभी भी आरबीआइ में लंबित है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसी संस्थाएं अपने आवेदनों की समीक्षा के दौरान अपना कामकाज जारी रख सकती हैं।

लाइसेंस वापस करने के साथ ही टाटा संस ने कर्ज मुक्त रहने का भी वादा किया। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, टाटा संस का कुल ऋण मार्च 2023 में 20,642 करोड़ रुपये से घटकर 31 मार्च, 2024 तक 2,680 करोड़ रुपये हो गया है।

Outlook Hindi

यह कहानी Outlook Hindi के November 24, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Outlook Hindi से और कहानियाँ

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size