Prøve GULL - Gratis
सपनों का आशियाना अपना
Outlook Hindi
|December 08, 2025
समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है
-
हरियाणा सरकार का हर घर छत विजन धीरे-धीरे साकार होता जा रहा है। दिसंबर 2020 में स्थापित, 'सब के लिए आवास' विभाग आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और निम्न-आय वर्ग (एलआईजी) के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। इस मिशन का उद्देश्य लोगों को आवास मुहैया कराकर सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 67,649 घरों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 22,102 घर पूरे हो चुके हैं और 11,107 निर्माणाधीन हैं। डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थियों को 681 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है, जिसमें 1.5 लाख रुपये केंद्र से और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराये जाते हैं।
सीएलएसएसः आवास का सपना हुआ पूरा
क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) ने हजारों लोगों के 'अपना घर' के सपनों को पूरा किया है। अब तक, 44,731 लाभार्थियों ने ₹8,461 करोड़ मूल्य के आवास ऋण प्राप्त किए हैं, जिनमें से 989 करोड़ रुपये ब्याज सब्सिडी के रूप में वितरित किए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 28,882 पक्के घर बनकर तैयार हो चुके हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए, राज्य ने 69,325 नए घरों का लक्ष्य रखा है। 45,642 घरों को मंजूरी मिल चुकी है और 40,288 लाभार्थियों को उनकी पहली किस्त मिल चुकी है।
शहरी आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15,256 परिवारों को 30-30 वर्ग गज के आवासीय भूखंड आवंटित किए गए हैं। 16 शहरों में 15,251 नए भूखंडों की बुकिंग की गई है।
Denne historien er fra December 08, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Outlook Hindi
Outlook Hindi
सपनों का आशियाना अपना
समानता को ध्यान में रखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार 'सब के लिए अपना घर' का सपना साकार कर रही है
4 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
अपराध पर नकेल
तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की मदद से हरियाणा में सार्वजनिक सुरक्षा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। जहां एआई तकनीक से आपातकालीन और फॉरेंसिक प्रणालियों की शुरुआत हुई है, साइबर और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
प्रगति पथ पर रोशन नए युग का नया गांव
युवाओं के नेतृत्व, डिजिटल शासन व्यवस्था और साथ मिलकर निर्णय लेने की पहल के कारण हरियाणा का ग्रामीण परिदृश्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास को रेखांकित कर रहा है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हवाई सपनों की ऊंची उड़ान
हवाई उड़ान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण से नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा की कनेक्टिविटी योजना को लगे पंख
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
उज्ज्वल भविष्य की ठोस बुनियाद
सिर्फ एक दशक में, हरियाणा ने भारत के सबसे व्यापक बुनियादी ढांचे के निर्माण को अंजाम दिया है। इस दौरान 50,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, पुलों और बाईपास का निर्माण किया गया है जिससे शहरी-ग्रामीण सम्पर्क आसान हुआ है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
औद्योगिक विकास की बढ़ती लहर: निवेशकों की पहली पसंद
निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों, अत्याधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास से हरियाणा न सिर्फ औद्योगिक विकास को पुनर्परिभाषित कर रहा है बल्कि नवाचार और व्यापार में सुगमता के कारण निवेशकों के लिए शीर्ष गंतव्य भी बन गया है
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
भयावह रात
नौगाम थाने में असावधानी से विस्फोटक के फटने से दिल्ली धमाके की आग वहां भी पहुंची
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
शहरनामा कुक्षी
स्थानीय निमाड़ी बोली में कुक्षी का अर्थ है, आरामदायक जगह या ठहरने का स्थान।
3 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
हरियाणा की डिजिटल छलांग
हरियाणा में नागरिक सशक्तिकरण में तकनीकी सुधार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। डिजिटल क्रांति का नतीजा है कि आज सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन नजर आ रहा है।
2 mins
December 08, 2025
Outlook Hindi
मुख्यधारा के सफ़र की विकास गाथा
हरियाणा में महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है
3 mins
December 08, 2025
Listen
Translate
Change font size

