Prøve GULL - Gratis

News

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

केदारनाथ उपचुनाव: आशा नौटियाल का पलड़ा भारी

लगातार दो उपचुनावों में अनुमान के मुताबिक परिणाम न आने पर भाजपा संगठन व सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में जीत-हार का फैसला आने के बाद कई क्षत्रपों पर सवाल उठने भी तय हैं। यह चुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है। नामांकन के बाद केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा में विशेष हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस के आक्रामक रुख को देखते हुए भाजपा क्षत्रपों की रणनीति व अन्य सवालों का बाजार गर्म है। मंगलौर व बदरीनाथ उपचुनाव की हार के बाद केदारनाथ उपचुनाव की जीत-हार के कारकों को लेकर पार्टी के अंदर अभी से ही सियासत तेज हो गयी है। एक अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी मूल विधानसभा बदरीनाथ की हार का 'दाग' केदारनाथ में धो पाएंगे? राज्यसभा सांसद बनने के बाद उत्तराखण्ड भाजपा को अब नया अध्यक्ष भी चुनना है।

2 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रवासियों के अनुभवों से विकास की उड़ान भरेगा उत्तराखंड

उत्तराखंड विकसित प्रदेश बनने की अपनी यात्रा में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की सरकार की पहल ने मूर्त रूप लिया। दून विश्वविद्यालय के सभागार में सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासियों का आह्वान किया कि वर्ष में एक बार अपने गांव और पैतृक घर अवश्य आएं। अपनी विशेषज्ञता के अनुसार क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

5 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

युवा सीएम की जुगलबंदी में विकास के पथ पर उत्तराखंड

उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार्य करती है। यह भवन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पंरपराओं को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ही उत्तराखण्ड और देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

3 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

'कांटे से कांटा' निकाल रहे समाजवादी नेता

राहुल-अखिलेश क्यों बने मोदी-योगी की बेदाग छवि के दुश्मन

9 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

योगी उपचुनाव से पलटना चाहते हैं हारी हुई बाजी

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे उपचुनाव को भाजपा ने पूरी ताकत से लड़ने की रणनीति बनाई है। बीजेपी आलाकमान यूपी में लोकसभा चुनाव में सीटें कम आने से जनता में फैले भ्रम को दूर करने के लिए उपचुनाव के जरिये इंडिया गठबंधन को तगड़ी पटखनी देकर भ्रम मिटाना चाहती है। पार्टी नेतृत्व की पूरी कोशिश है कि उपचुनाव में शत-प्रतिशत परिणाम भाजपा के ही पक्ष में आए। इसलिए पार्टी खास रणनीति बना रही है।

8 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

'ट्रंप' ने रचा इतिहास कमला हुईं निराश

ट्रंप की यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि अमेरिका के इतिहास में ऐसा सिर्फ़ दूसरी बार हुआ, जब कोई राष्ट्रपति एक चुनाव हारने के बाद फिर से व्हाइट हाउस में लौटा है। यह भी एक तथ्य है कि अमेरिका में अभी कोई भी महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकी है और कमला हैरिस भी इस परंपरा को तोड़ने में नाकाम रहीं।

2 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

दिल्ली का दम घोटती जहरीली हवा

दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। प्रदूषण के हाल ही में बढ़े खतरनाक स्तर ने कई दैनिक गतिविधियों को स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया है और शहर के 33 मिलियन निवासियों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है।

4 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

महाराष्ट्र चुनाव: 'बागी' बिगाड़ेंगे खेल

भाजपा के सबसे अधिक 19 बागी महायुति में सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवारों को दी गई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में 16 बागी और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी का एक बागी महायुति के उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में है। शिवसेना के 9 बागी भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में हैं।

6 min  |

November 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मूल परंपरा से संवाद जरूरी

संगति में काल में न कुछ प्राचीन है और न ही आधुनिक। हम मनुष्य ही काल प्राचीनता या नवीनता के विवेचन करते हैं। प्राचीनता ही अपने अद्यतन विस्तार में नवीनता और आधुनिकता है। हम आधुनिक मनुष्य अपने पूर्वजों का ही विस्तार हैं। वे भी अपनी विषम परिस्थितियों में अपने पूर्वजों से प्राप्त जीवन मूल्यों को झाड़पोछकर अपने समय की आधुनिकता गढ़ रहे थे। ऐसा कार्य सतत् प्रवाही रहता है।

4 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

भारत और रूस संबंधों को नई मजबूती

तीसरी बार पीएम पद संभालने के बाद मोदी ने अपने पहले विदेश दौरे के लिए रूस जाने का फैसला किया। गौरतलब है कि जिस वक्त मोदी रूस के दौरे पर थे उस वक्त पश्चिमी देशों के सैन्य गठबंधन, नेटो की बैठक की तैयारी हो रही थी । अमेरिका में होने वाली नेटो की इस बैठक में यूक्रेन के लिए सहयोग और नेटो की उसकी सदस्यता अहम मुद्दा था। जानकार मानते हैं कि मोदी का रूस दौरा पश्चिमी देशों को इशारा है कि वह अपनी रक्षा और अन्य जरूरतों के लिए पूरी तरह पश्चिमी देशों पर निर्भर नहीं कर सकता।

7 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

भाजपा का एसटी सीटों पर फोकस

भाजपा ने आगामी चुनाव को लेकर भी अपना एजेंडा तय कर लिया है। पार्टी का मानना है कि भ्रष्टाचार और बांग्लादेशी घुसपैठ दो अहम मुद्दे हैं जिन पर इंडिया गठबंधन को घेरा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि संथाल परगना सहित कई ऐसे इलाके हैं जहां एक समुदाय के वोटरों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही बैठक में प्रदेश भाजपा के सिर्फ नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीघ्र झारखंड दौरे के संकेत दिए गए हैं वहीं, इसकी भनक राज्य सरकार को भी मिली है।

4 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रशांत किशोर का पैंतरा

पीके राजनीतिक सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं, हालांकि राजनेता के रूप में जदयू में रहे, लेकिन बहुत दिनों तक नीतीश कुमार के साथ नहीं चल सके। नीतीश ने पीके को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। तब उनकी पार्टी में नंबर दो की हैसियत थी। बाद में जदयू से किनारे लगा दिए गए। अब वे पूरी तरह से एक राजनेता के रूप में लोगों के सामने आने को तैयार हैं।

4 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खेलों के महाकुम्भ में भारत

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते ये जो उसका ओलंपिक खेलों में अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और भारतीय खिलाड़ी इसमें सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार ने भी भारतीय खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखा है। पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए उसने करीब पौने पांच अरब रुपये खिलाड़ियों पर खर्च किए हैं। जिस-जिस खिलाड़ी ने देश-विदेश जहां भी ट्रेनिंग की मांग की, उसे वहां भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेरिस जाने से पहले खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। किसी भी तरह से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

10+ min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सपा की चुनौती सामने खड़ी बीजेपी या पर्दे के पीछे छिपी कांग्रेस

2027 में सपा-कांग्रेस साथ-साथ रहेंगे यह तो अभी नही कहा जा सकता है, क्योंकि सपा यदि कांग्रेस के साथ चलती है तो इससे सिर्फ कांग्रेस को ही फायदा होता है। इस बात का अहसास अखिलेश यादव को भी होगा, भले ही वह इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोल रहे हैं। बात यहीं तक सीमित नहीं है। दरअसल, राहुल गांधी यूपी में अपने गठबंधन सहयोगी अखिलेश यादव के सामने बड़ी सियासी लाईन खड़ी करना चाहते हैं। यही बात सपा के थिंक टैंक को परेशान कर रही है, लेकिन इस समय अखिलेश का सारा ध्यान भाजपा की ओर लगा है।

6 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीईपी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने सूबे में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया और अब सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) को लागू कर पर्यावरण स्वास्थ्य की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया है।

4 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी के प्रदर्शन से केन्द्रीय नेतृत्व संतुष्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लागू करने, सतत विकास सूचकांक में पहला स्थान प्राप्त करने, पर्यटन व तीर्थाटन को आर्थिक समृद्धि का आधार बनाने सहित सुशासन पर केन्द्रित मॉडल को प्रस्तुत किया। सीएम धामी ने बताया कि उनकी सरकार अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के साथ ही पर्यावरणीय चिंताओं को दर करने में भी क्रांतिकारी कदम उठा रही है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना भी प्राथमिकता में है।

3 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आपदा प्रभावित क्षेत्र में डटे सीएम धामी

पीएम मोदी का मिल रहा पूरा सहयोग

1 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी के मुरीद हुए तीर्थपुरोहित

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी तीर्थपुरोहितों के चहेते बन गए हैं। तीर्थपुरोहितों का मानना है कि सीएम के प्रयास से चारधाम यात्रा व्यवस्था इस बार अब तक ऐतिहासिक रही है। दूसरी ओर हाल ही में दिल्ली की एक संस्था द्वारा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाने की बात सामने आई तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न केवल इसे लेकर हस्तक्षेप किया बल्कि उन्होंने कैबिनेट में ही नियम लाकर कि देश में कहीं भी चारधाम से मिलते-जुलते ट्रस्ट या मंदिर नहीं बनाए जाएंगे। इस फैसले के बाद तीर्थ पुरोहित सीएम धामी के मुरीद हो गए हैं।

6 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बैद्यनाथ धाम आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी

झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बैजनाथ धाम में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से नौवां ज्योतिर्लिंग है। यह देश का पहला ऐसा स्थान है जो ज्योतिर्लिंग के साथ ही शक्तिपीठ भी है। यूं तो ज्योतिर्लिंग की कथा कई पुराणों में है लेकिन शिवपुराण में इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी मिलती है।

4 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

नेमप्लेट विवाद: पुराने कानून पर नया घमासान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर साफ-साफ अपना नाम लिखने का फरमान सुनाया था, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने 'वीटो पॉवर' (अंतरिम आदेश) से रोक लगा दी। सुप्रीम अदालत की दखलंदाजी के बाद योगी सरकार के लिए खानपान की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने वाला अपना आदेश लागू करना मुश्किल हो गया है, लेकिन योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है।

6 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था का कांवड़

कांवड़ यात्रा 'शिवो भूत्वा शिवम जयेत' यानी 'शिव की पूजा शिव बन कर करो' को चरितार्थ करती है। यह समता और भाईचारे की यात्रा भी है। सावन जप, तप और व्रत का महीना है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त गंगा, नर्मदा, शिप्रा आदि नदियों से जल भरकर एक लंबी पैदल यात्रा कर शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर उसे चढ़ाते हैं। उत्तराखंड में कांवड़िया हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से गंगा जल भरकर इसे अपने-अपने इलाके के शिवालयों में स्थित शिवलिंगों पर अर्पित करते हैं।

10+ min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अग्निवीर योजना: विपक्ष की 'अग्नि' ठंडी करने की तैयारी

विपक्ष लगातार अग्निवीर के मुद्दे पर सरकार को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश में जुटा है। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आए। विपक्षी दल समेत एनडीए के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड ने भी अग्निवीर योजना में संशोधन का समर्थन किया था। विपक्ष के लगातार दबाव के बीच पीएम मोदी ने इस संबंध में सरकार का रुख साफ कर दिया। पीएम में करगिल विजय दिवस के मौके पर अग्निवीर को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी के रुख से यह साफ हो गया कि राहुल गांधी की मंशा तो पूरी नहीं होने जा रही है।

6 min  |

August 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रेरणादायक कहानी संग दिल जीतने को तैयार अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और अब वे अपनी आगामी फिल्म 'सरफिरा' के ज़रिये बड़े पर्दे पर एक अनोखी कहानी लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

2 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

विश्वकप फिर हमारा

भारतीय टीम को टी20 विश्वकप में मिली इस सफलता पर समूचे देश ने न सिर्फ टीम इण्डिया को बधाई दी बल्कि आधी रात को जमकर जश्न भी मनाया। इस जीत के बाद अब भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की थी। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा था, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है।

4 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

दुनिया को वृक्ष वनस्पति प्रेमी विकास तंत्र की जरूरत

ऋग्वेद में औषधि विज्ञान सम्बंधी एक सूक्त के देवता औषधि हैं। ऋषि कहते हैं, 'हे औषधियों आपके सहस्त्रों नाम हैं। सहस्त्रों अंकुर हैं। आप हमें आरोग्य दें।' वे औषधियों की रोग निवारक शक्ति की तुलना घोड़े की शक्ति से करते हैं। स्तुति है, 'आप गतिशील घोड़े की तरह रोगों को तेजी से दूर करती हैं। आप हमें सुख दें।'

5 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

यादों का टेलीग्राम

टेलीग्राम एक जगह से दूसरी जगह संदेश भेजने का यांत्रिक माध्यम है। इसमें किसी चीज का भौतिक विनिमय किए बगैर संदेश भेजा जाता है। इसमें विशेष संकेतों के जरिये कोई सूचना कहीं भेजी जाती है। स्मार्ट फोन, ईमेल एसएमएस और सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में जब 163 साल पुरानी टेलीग्राम सेवा को सरकार ने 15 जुलाई, 2013 से बंद करने का फैसला किया तो इससे जुड़े लोगों की भावनाएं ताजी हो गयीं।

7 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

इंडो पैसिफिक रणनीति को धार देती भारत सरकार

2018 में सिंगापुर में शांगरी-ला संवाद में भारतीय प्रधानमंत्री ने इंडो पैसिफिक की धारणा को स्पष्ट करते हुए बताया था कि इसमें समूचे हिंद महासागर से लेकर पश्चिमी प्रशांत महासागर तक का क्षेत्र शामिल है। इसमें भारतीय दृष्टिकोण से अफ्रीका, अमेरिका और जापान के क्षेत्र शामिल हैं। भारत का इंडो पैसिफिक रणनीति इन सब भौगोलिक आयामों को शामिल करते हुए आसियान केन्द्रीयता को भारतीय इंडो पैसिफिक रणनीति का आधार स्तंभ मानती है। समावेशिता और खुलापन भारत की इस नीति के अनिवार्य अंग हैं।

8 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

झारखंड में फिर हेमंत राज - झामुमो-कांग्रेस विधायकों के दबाव में बदला नेतृत्व

हेमंत सोरेन के फिर से सीएम बन जाने से भाजपा और केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ झामुमो-कांग्रेस और ज्यादा आक्रामक हो जाएगी। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की चाहत थी कि हेमंत सोरेन अब जेल से बाहर आ गए हैं तो वही सीधे सत्ता संभालें, चंपई सोरेन को लेकर कई नेता सहज नहीं थे। अब वह इसके अनुरूप अपनी रणनीति बनाएंगे और पूर्व की तरह सरकारी कामकाज को अंजाम देंगे।

7 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक शुद्ध एनआरसी के सपने को हकीकत में बदल पाएंगे मोदी!

विडंबना यह है कि असम आज भी विदेशियों का चारागाह बना हुआ है। स्थानीय मूल निवासियों की अस्मिता को चुनौती देती घुसपैठ की समस्या से लंबे समय से त्रस्त यह प्रदेश खासकर बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या से कब निजात पाएगा, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) की पहल भी हुई पर नतीजा कुछ नहीं निकला।

4 min  |

July 2024
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार में आरक्षण का दांव

आरक्षण ऐसा दांव है, जिसके जरिए वोटरों को साधने का काम किया जाता है। भले ही इसके लिए समाज को बांटना ही क्यों न पड़े। जातियों को टुकड़े-टुकड़े क्यों न करना पड़े।

3 min  |

July 2024