The Perfect Holiday Gift Gift Now

भारत-रूस संबंधों के नए आयाम

Jansatta

|

December 26, 2025

पिछले कुछ समय से दुनिया में शक्ति-संतुलन बदल रहा है। ऐसे में भारत-रूस के बीच शीर्ष-स्तरीय संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक संकेत है कि दोनों देश अपनी सामरिक साझेदारी को नई ऊर्जा देना चाहते हैं।

- धीरज यादव

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा ऐसे समय में हुई, जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ समय से दुनिया में शक्ति-संतुलन बदल रहा है और विभिन्न देशों की विदेश नीतियों में नई प्राथमिकताएं आकार ले रही हैं। ऐसे में भारत और रूस के बीच शीर्ष-स्तरीय संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह संकेत है कि दोनों देश वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी अपनी सामरिक साझेदारी को नई ऊर्जा देना चाहते हैं।

पुतिन की यह यात्रा इस बात की पुष्टि करती है कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को सुरक्षित रखते हुए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में संतुलित और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस यात्रा का महत्त्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि विश्व स्तर पर यूक्रेन युद्ध, रूस और पश्चिम देशों के बीच तनाव, रूस-चीन नजदीकी और अमेरिका की नई व्यापार नीतियां मिलकर एक जटिल भू-राजनीतिक वातावरण बना रही हैं। भारत, जो आज वैश्विक दक्षिण की प्रमुख आवाज बनकर उभरा है, ऐसी स्थिति में अपनी विदेश नीति में परिपक्वता और संतुलन दोनों का परिचय दे रहा है। पुतिन की यात्रा का सार यही रहा कि भारत किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने हितों और मूल्यों के अनुरूप निर्णय लेता है।

भारत और रूस के संबंधों की नींव शीत युद्ध काल में पड़ी थी। वर्ष 1971 की भारत-सोवियत मैत्री संधि ने दोनों देशों के बीच ऐसे विश्वास का निर्माण किया, जिसे समय और सत्ता परिवर्तन भी कमजोर नहीं कर सके। रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत होता गया। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को आकार देने में रूसी वैज्ञानिक सहयोग निर्णायक रहा। रक्षा क्षेत्र में भी द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हुआ है। भारतीय सेना के लगभग 60-70 फीसद उपकरण किसी न किसी रूप में रूसी तकनीक पर आधारित हैं। एसयू-30 एमकेआइ लड़ाकू विमान, टी-90 टैंक, एस-400 मिसाइल प्रणाली और ब्रह्मोस जैसी संयुक्त परियोजनाएं इस विश्वास का प्रमाण हैं। यही ऐतिहासिक संबंध आज भी दोनों देशों को एक-दूसरे की सुरक्षा और रणनीतिक प्राथमिकताओं के प्रति संवेदनशील बनाए रखते हैं।

MORE STORIES FROM Jansatta

Jansatta Delhi

विधानसभा सत्र में 'फांसी घर' पर प्रस्ताव लाए जाने की उम्मीद

जनसत्ता संवाददाता नई दिल्ली, 2 जनवरी।

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta Delhi

तिरुपति लड्डू विवाद : टीटीडी के सुब्बा रेड्डी को अंतरिम राहत नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने तिरुपति मंदिर में प्रसदि के रूप में मिलने वाले लड्डुओं में मिलावट के सिलसिले में कथित मानहानिकारक लेखों के खिलाफ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta Delhi

पति का वित्तीय प्रभुत्व क्रूरता नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिगड़े हुए वैवाहिक संबंध में पति द्वारा अलग रह रही अपनी पत्नी पर वित्तीय प्रभुत्व जमाना क्रूरता का कृत्य नहीं है।

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta Delhi

गृहमंत्री को धमकी देना देश के लोकतंत्र पर हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि संविधान की शपथ लेकर सत्ता में बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उसी संविधान की आत्मा को खुलेआम चुनौती दे रही हैं।

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta

प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज

धर्मशाला में रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta

दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 21 करोड़ की कोकीन जब्त, दो गिरफ्तार

सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के पास से लगभग 21 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta

'विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दो साल के निचले स्तर पर'

रुपया शुक्रवार को फिर 90 के स्तर से नीचे फिसल गया और 22 पैसे टूटकर 90.20 प्रति डालर पर बंद हुआ। निराशाजनक वृहत आर्थिक आंकड़ों और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपया दबाव में रहा ।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta

'गिग' कामगारों के लिए साल में 90 दिन का काम जरूरी

श्रम मंत्रालय ने एप-आधारित डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर और फ्रीलांसर जैसे अस्थायी कामगारों (गिग कर्मियों) को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए साल भर में कम-से-कम 90 दिन काम करने का प्रस्ताव रखा है।

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta

हाई कोर्ट ने दिया टैंकर से पानी आपूर्ति का आदेश

इंदौर में मौत के आंकड़े पर आमने-सामने पक्ष और विपक्ष

time to read

2 mins

January 03, 2026

Jansatta

कोर्ट ने हत्या के मामले में पुजारी और उसकी पत्नी को दोषी ठहराया

दिल्ली की एक अदालत ने 2017 में पूर्वी दिल्ली के कैलाश नगर स्थित एक मंदिर परिसर में एक व्यक्ति की हत्या करने और उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने के प्रयास के मामले में पुजारी और उसकी पत्नी को दोषी ठहराया है।

time to read

1 min

January 03, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size