भारत-रूस संबंधों के नए आयाम
Jansatta
|December 26, 2025
पिछले कुछ समय से दुनिया में शक्ति-संतुलन बदल रहा है। ऐसे में भारत-रूस के बीच शीर्ष-स्तरीय संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक संकेत है कि दोनों देश अपनी सामरिक साझेदारी को नई ऊर्जा देना चाहते हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा ऐसे समय में हुई, जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ समय से दुनिया में शक्ति-संतुलन बदल रहा है और विभिन्न देशों की विदेश नीतियों में नई प्राथमिकताएं आकार ले रही हैं। ऐसे में भारत और रूस के बीच शीर्ष-स्तरीय संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह संकेत है कि दोनों देश वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी अपनी सामरिक साझेदारी को नई ऊर्जा देना चाहते हैं।
पुतिन की यह यात्रा इस बात की पुष्टि करती है कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को सुरक्षित रखते हुए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में संतुलित और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस यात्रा का महत्त्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि विश्व स्तर पर यूक्रेन युद्ध, रूस और पश्चिम देशों के बीच तनाव, रूस-चीन नजदीकी और अमेरिका की नई व्यापार नीतियां मिलकर एक जटिल भू-राजनीतिक वातावरण बना रही हैं। भारत, जो आज वैश्विक दक्षिण की प्रमुख आवाज बनकर उभरा है, ऐसी स्थिति में अपनी विदेश नीति में परिपक्वता और संतुलन दोनों का परिचय दे रहा है। पुतिन की यात्रा का सार यही रहा कि भारत किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने हितों और मूल्यों के अनुरूप निर्णय लेता है।
भारत और रूस के संबंधों की नींव शीत युद्ध काल में पड़ी थी। वर्ष 1971 की भारत-सोवियत मैत्री संधि ने दोनों देशों के बीच ऐसे विश्वास का निर्माण किया, जिसे समय और सत्ता परिवर्तन भी कमजोर नहीं कर सके। रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत होता गया। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को आकार देने में रूसी वैज्ञानिक सहयोग निर्णायक रहा। रक्षा क्षेत्र में भी द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हुआ है। भारतीय सेना के लगभग 60-70 फीसद उपकरण किसी न किसी रूप में रूसी तकनीक पर आधारित हैं। एसयू-30 एमकेआइ लड़ाकू विमान, टी-90 टैंक, एस-400 मिसाइल प्रणाली और ब्रह्मोस जैसी संयुक्त परियोजनाएं इस विश्वास का प्रमाण हैं। यही ऐतिहासिक संबंध आज भी दोनों देशों को एक-दूसरे की सुरक्षा और रणनीतिक प्राथमिकताओं के प्रति संवेदनशील बनाए रखते हैं।
Dit verhaal komt uit de December 26, 2025-editie van Jansatta.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta
Jansatta
झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्राफी जीती
भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने गुरुवार को शानदार शतक जड़कर हरियाणा के खिलाफ 69 रन की जीत के साथ झारखंड को पहला सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया।
1 min
December 19, 2025
Jansatta
बांसेरा के बाद अब असिता पार्क में होंगे सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
यमुना के किनारे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा बनाए गए 'बांसेरा' के बाद अब 'असिता' के हरे-भरे पार्क में दिल्लीवासी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगे।
1 min
December 19, 2025
Jansatta
बाजार में पहुंच बढ़ाने को भारत ने ओमान से किया मुक्त व्यापार करार
कठिन भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अपने व्यापार को विस्तार देने के लक्ष्य के साथ भारत ने गुरुवार को ओमान के साथ मुक्त व्यापार करार को अंजाम दिया।
3 mins
December 19, 2025
Jansatta
न्यू टाउन आग मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच के आदेश दिए
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अधिकारियों को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के न्यू टाउन में लगी भीषण आग की गहन जांच करने का निर्देश दिया।
1 min
December 19, 2025
Jansatta
प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं औषधीय पौधे
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभाव से औषधीय पौधे बचाव कर सकते हैं।
1 min
December 19, 2025
Jansatta
विपक्ष के कड़े विरोध के बीच जी राम जी विधेयक लोकसभा में पारित
विपक्ष के विरोध के बीच 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025' लोकसभा में पारित हो गया।
3 mins
December 19, 2025
Jansatta
आईआईसीआई बैंक को 238 करोड़ रुपये जीएसटी भुगतान का नोटिस
आइसीआइसीआइ बैंक को आयकर विभाग ने कथित रूप से कम जीएसटी भुगतान को लेकर 238 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।
1 min
December 19, 2025
Jansatta
वर्ष 2040 तक कैंसर रोगियों की संख्या 20 लाख
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को दी जानकारी चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर भारत
2 mins
December 19, 2025
Jansatta
कोहरे से पालम और सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर, 27 उड़ानें रद्द
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक दृश्यता कम रही।
1 min
December 19, 2025
Jansatta
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा नियमों से परेशानी हो सकती है, लेकिन ये आवश्यक हैं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि 'पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं' नियम से लोगों को असुविधा हो सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी वाहनों का प्रदूषण परीक्षण और प्रमाणीकरण हो।
1 min
December 19, 2025
Listen
Translate
Change font size

