Try GOLD - Free

दलहन में आत्मनिर्भरता की दरकार

Jansatta

|

September 17, 2025

देश का दलहन आयात विगत छह वर्षों में बढ़ कर चौरासी फीसद तक जा पहुंचा है। म्यांमा, मोजांबिक, तंजानिया, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से मुख्य रूप से दालों का आयात किया जाता है। यह स्थिति तब है, जब भारत दुनिया के प्रमुख दाल उत्पादक देशों में शामिल रहा है।

- मनीष अग्रहरि

यह आश्चर्यजनक है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, फिर भी यहां लोगों की थाली में जो दाल रहती है, वह जरूरी नहीं कि स्वदेशी ही हो।

संभावना है कि वह किसी दूसरे देश से अच्छे-खासे दामों में आयात की गई हो। इससे खुदरा बाजार में हम महंगी दाल खरीदने के लिए विवश हो जाते हैं। दूसरी तरफ, इससे देश को राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक, बीते वर्ष इकतीस करोड़ से अधिक कीमत की दाल आयात की गई है। देश का दलहन आयात विगत छह वर्षों में बढ़ कर चौरासी फीसद तक जा पहुंचा है। देश में कुल खपत की लगभग चौदह फीसद दाल विदेश से आयात की जाती है। म्यांमा, मोजांबिक, तंजानिया, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से मुख्य रूप से दालों का आयात किया जाता है। यह स्थिति तब है, जब भारत दुनिया के प्रमुख दाल उत्पादक देशों में शामिल रहा है। हमारे यहां दाल की खपत विश्व की कुल खपत का करीब सत्ताई फीसद है। देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में दलहनी फसलों की हिस्सेदारी लगभग बीस फीसद तक है। चालू वित्तीय वर्ष में देश में सड़सठ लाख टन विभिन्न दालों का आयात किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है और इसमें पीली मटर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा इकतीस फीसद तक है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष 2025 के अंत तक पीली मटर का आयात 20.4 लाख टन तक पहुंच जाएगा, जबकि 2024 में यह 11.6 लाख टन था। पीली मटर के अलावा चना, मसूर, उड़द और अरहर दाल के आयात में तेजी से उछाल देखा गया है। अगर हम विश्व की कुल दलहन उत्पादकता की बात करें, तो भारत के बाद म्यांमा, कनाडा, चीन, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दाल की सर्वाधिक पैदावार होती है। पिछले वर्ष कनाडा साठ लाख सत्तर हजार मीट्रिक टन दाल उत्पादन के साथ विश्व का एक प्रमुख दाल उत्पादक देश बन कर उभरा, जबकि एक दशक पूर्व उसका उत्पादन बीस लाख मीट्रिक टन से भी कम था। कनाडा की यह वृद्धि दालों की बढ़ती वैश्विक मांग की पूर्ति से होने वाली कमाई और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के परिणामस्वरूप हुई है।

MORE STORIES FROM Jansatta

Jansatta

भारत-अमेरिका करार पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर : पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका मार्च के मध्य तक बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

time to read

3 mins

February 06, 2026

Jansatta

भारत स्थित गिरोह से जुड़े दो सौ से अधिक वेबसाइट डोमेन जब्त

अमेरिकी संघीय अधिकारियों ने भारत स्थित एक अंतरराष्ट्रीय अपराध संगठन से जुड़े 200 से अधिक वेबसाइट डोमेन जब्त किए हैं।

time to read

1 min

February 06, 2026

Jansatta

भारत व खाड़ी सहयोग परिषद ने नियम-शर्तों पर किए हस्ताक्षर

एफटीए पर बातचीत शुरू करने को लेकर

time to read

1 mins

February 06, 2026

Jansatta

विदेश मंत्रालय ने खबरों को खारिज किया और कहा डोभाल ने अमेरिका की यात्रा नहीं की

भारत ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर को गुरुवार को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पिछले सितंबर में व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए वाशिंगटन गए थे और उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से कहा था कि भारत किसी की धमकी के आगे नहीं झुकेगा।

time to read

1 min

February 06, 2026

Jansatta

अब हर फिल्म का फैसला आंकड़े करते हैं

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि जब अच्छी फिल्में बाक्स आफिस पर बेहतर प्रदर्शन नहीं करती तो दिल दुखता है।

time to read

2 mins

February 06, 2026

Jansatta

छात्र संघ पदाधिकारियों का निष्कासन लोकतंत्र पर हमला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पदाधिकारियों के निष्कासन के विरोध में गुरुवार को सांसदों, छात्र संगठनों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से आवाज उठाई।

time to read

2 mins

February 06, 2026

Jansatta

लोकसभा अध्यक्ष का दावा पूरी तरह झूठ, ‘बकवास’ : कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की विपक्षी सदस्यों की योजना संबंधी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दावे को पूरी तरह झूठ करार दिया।

time to read

1 min

February 06, 2026

Jansatta

दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में 'भारत टैक्सी' की शुरुआत

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देश के पहले सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा मंच 'भारत टैक्सी' की शुरुआत की।

time to read

1 mins

February 06, 2026

Jansatta

राजधानी में इसी महीने से दौड़ेगी 'डबल-डेकर' बसें

दिल्ली की भाजपा सरकार 20 फरवरी को सत्ता में आने का अपना पहला वर्ष पूरा करने जा रही है।

time to read

1 mins

February 06, 2026

Jansatta

राज्यों में कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त करने की प्रवृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट नाखुश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकारों को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजने में अनावश्यक देरी नहीं करनी चाहिए।

time to read

1 min

February 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size