يحاول ذهب - حر
दलहन में आत्मनिर्भरता की दरकार
September 17, 2025
|Jansatta
देश का दलहन आयात विगत छह वर्षों में बढ़ कर चौरासी फीसद तक जा पहुंचा है। म्यांमा, मोजांबिक, तंजानिया, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से मुख्य रूप से दालों का आयात किया जाता है। यह स्थिति तब है, जब भारत दुनिया के प्रमुख दाल उत्पादक देशों में शामिल रहा है।
यह आश्चर्यजनक है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, फिर भी यहां लोगों की थाली में जो दाल रहती है, वह जरूरी नहीं कि स्वदेशी ही हो।
संभावना है कि वह किसी दूसरे देश से अच्छे-खासे दामों में आयात की गई हो। इससे खुदरा बाजार में हम महंगी दाल खरीदने के लिए विवश हो जाते हैं। दूसरी तरफ, इससे देश को राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक, बीते वर्ष इकतीस करोड़ से अधिक कीमत की दाल आयात की गई है। देश का दलहन आयात विगत छह वर्षों में बढ़ कर चौरासी फीसद तक जा पहुंचा है। देश में कुल खपत की लगभग चौदह फीसद दाल विदेश से आयात की जाती है। म्यांमा, मोजांबिक, तंजानिया, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से मुख्य रूप से दालों का आयात किया जाता है। यह स्थिति तब है, जब भारत दुनिया के प्रमुख दाल उत्पादक देशों में शामिल रहा है। हमारे यहां दाल की खपत विश्व की कुल खपत का करीब सत्ताई फीसद है। देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में दलहनी फसलों की हिस्सेदारी लगभग बीस फीसद तक है। चालू वित्तीय वर्ष में देश में सड़सठ लाख टन विभिन्न दालों का आयात किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है और इसमें पीली मटर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा इकतीस फीसद तक है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष 2025 के अंत तक पीली मटर का आयात 20.4 लाख टन तक पहुंच जाएगा, जबकि 2024 में यह 11.6 लाख टन था। पीली मटर के अलावा चना, मसूर, उड़द और अरहर दाल के आयात में तेजी से उछाल देखा गया है। अगर हम विश्व की कुल दलहन उत्पादकता की बात करें, तो भारत के बाद म्यांमा, कनाडा, चीन, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दाल की सर्वाधिक पैदावार होती है। पिछले वर्ष कनाडा साठ लाख सत्तर हजार मीट्रिक टन दाल उत्पादन के साथ विश्व का एक प्रमुख दाल उत्पादक देश बन कर उभरा, जबकि एक दशक पूर्व उसका उत्पादन बीस लाख मीट्रिक टन से भी कम था। कनाडा की यह वृद्धि दालों की बढ़ती वैश्विक मांग की पूर्ति से होने वाली कमाई और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के परिणामस्वरूप हुई है।
هذه القصة من طبعة September 17, 2025 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta
बाजार धराशायी, सूचकांक 1,547 अंक लुढ़का
वायदा सौदों पर प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) बढ़ाने की केंद्रीय बजट में घोषणा के बाद रविवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2 mins
February 02, 2026
Jansatta
मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी, चार लोग हिरासत में
फिल्मकार रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर गोलीबारी के मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
1 mins
February 02, 2026
Jansatta
किफायती आवास की अनदेखी पर भवन निर्माण क्षेत्र चिंतित
जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनियों ने आम बजट में किफायती आवास के लिए ठोस कदम नहीं उठाने को लेकर निराशा जताई है।
2 mins
February 02, 2026
Jansatta
रक्षा बजट में 15% का इजाफा, 7.85 लाख करोड़ रुपए मिले
आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैन्य ताकत बढ़ाने पर जोर
2 mins
February 02, 2026
Jansatta
भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
आइसीसी टी20 विश्व कप
1 min
February 02, 2026
Jansatta
दिल्ली को मिलेंगी नई ऊंचाइयां
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा
1 min
February 02, 2026
Jansatta
एमएसएमई को 'चैंपियन' बनाने के लिए दस हजार करोड़
सरकार ने रोजगार सृजन, उत्पादकता बढ़ाने और आर्थिक वृद्धि तेज करने के लिए व्यापक सुधार
2 mins
February 02, 2026
Jansatta
निर्वाचन आयोग के खिलाफ वाद दायर
पुनरीक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता
1 min
February 02, 2026
Jansatta
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा बजट, समृद्ध होंगे गांव; बढ़ेगी किसानों की आय
पंजाब में संत रविदास के 649 वें जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
2 mins
February 02, 2026
Jansatta
मुझे राकांपा का अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया गया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने दी सफाई
1 min
February 02, 2026
Listen
Translate
Change font size
