Facebook Pixel दलहन में आत्मनिर्भरता की दरकार | Jansatta - newspaper - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

दलहन में आत्मनिर्भरता की दरकार

Jansatta

|

September 17, 2025

देश का दलहन आयात विगत छह वर्षों में बढ़ कर चौरासी फीसद तक जा पहुंचा है। म्यांमा, मोजांबिक, तंजानिया, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से मुख्य रूप से दालों का आयात किया जाता है। यह स्थिति तब है, जब भारत दुनिया के प्रमुख दाल उत्पादक देशों में शामिल रहा है।

- मनीष अग्रहरि

यह आश्चर्यजनक है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, फिर भी यहां लोगों की थाली में जो दाल रहती है, वह जरूरी नहीं कि स्वदेशी ही हो।

संभावना है कि वह किसी दूसरे देश से अच्छे-खासे दामों में आयात की गई हो। इससे खुदरा बाजार में हम महंगी दाल खरीदने के लिए विवश हो जाते हैं। दूसरी तरफ, इससे देश को राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक, बीते वर्ष इकतीस करोड़ से अधिक कीमत की दाल आयात की गई है। देश का दलहन आयात विगत छह वर्षों में बढ़ कर चौरासी फीसद तक जा पहुंचा है। देश में कुल खपत की लगभग चौदह फीसद दाल विदेश से आयात की जाती है। म्यांमा, मोजांबिक, तंजानिया, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से मुख्य रूप से दालों का आयात किया जाता है। यह स्थिति तब है, जब भारत दुनिया के प्रमुख दाल उत्पादक देशों में शामिल रहा है। हमारे यहां दाल की खपत विश्व की कुल खपत का करीब सत्ताई फीसद है। देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में दलहनी फसलों की हिस्सेदारी लगभग बीस फीसद तक है। चालू वित्तीय वर्ष में देश में सड़सठ लाख टन विभिन्न दालों का आयात किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है और इसमें पीली मटर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा इकतीस फीसद तक है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष 2025 के अंत तक पीली मटर का आयात 20.4 लाख टन तक पहुंच जाएगा, जबकि 2024 में यह 11.6 लाख टन था। पीली मटर के अलावा चना, मसूर, उड़द और अरहर दाल के आयात में तेजी से उछाल देखा गया है। अगर हम विश्व की कुल दलहन उत्पादकता की बात करें, तो भारत के बाद म्यांमा, कनाडा, चीन, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दाल की सर्वाधिक पैदावार होती है। पिछले वर्ष कनाडा साठ लाख सत्तर हजार मीट्रिक टन दाल उत्पादन के साथ विश्व का एक प्रमुख दाल उत्पादक देश बन कर उभरा, जबकि एक दशक पूर्व उसका उत्पादन बीस लाख मीट्रिक टन से भी कम था। कनाडा की यह वृद्धि दालों की बढ़ती वैश्विक मांग की पूर्ति से होने वाली कमाई और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के परिणामस्वरूप हुई है।

Jansatta

यह कहानी Jansatta के September 17, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Jansatta से और कहानियाँ

Jansatta

आरक्षण संशोधन से जुड़े दो विधेयक विधानसभा में पारित

विपक्ष के नेता ऋतव्रत बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों का सदन से बहिर्गमन

time to read

3 mins

June 30, 2026

Jansatta Delhi

झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में 30 जून से भारी बारिश होने का अनुमान है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने नौ जिलों के लिए इस संबंध में चेतावनी जारी की है।

time to read

1 min

June 30, 2026

Jansatta

सरला भट हत्याकांड के आरोपपत्र में यासीन मलिक मुख्य आरोपी नामजद

अप्रैल 1990 में आतंकवादियों ने नर्स की हत्या कर दी थी; टाडा व भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत 5 पर आरोप

time to read

2 mins

June 30, 2026

Jansatta

बच्ची से बलात्कार व हत्या मामले में बुजुर्ग को मृत्युदंड

पुणे की विशेष अदालत का फैसला

time to read

1 mins

June 30, 2026

Jansatta

सूर्यवंशी के लिए जगह बनानी ही होगी भारतीय टीम प्रबंधन को

आयरलैंड से हार के बाद प्रक्रिया की समीक्षा करने का समय; भारतीय टीम के रणनीतिकार उपयुक्त समाधान ढूंढ़ने में जुटे

time to read

2 mins

June 30, 2026

Jansatta Delhi

वेनेजुएला में भूकंप का सबक

वेनेजुएला में हाल में आए भूकंप से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। यह त्रासदी भारत समेत उन तमाम देशों के लिए एक सबक है, जो भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं।

time to read

5 mins

June 30, 2026

Jansatta Delhi

बिहार में निविदा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सरकार से किए 20 सवाल

time to read

2 mins

June 30, 2026

Jansatta Delhi

आज दोहा में होने वाली बैठक अभी निर्धारित नहीं

ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा

time to read

1 mins

June 30, 2026

Jansatta

महिला वर्ग में टी20 विश्व कप का प्रदर्शन मायने रखेगा

लास एंजिलिस ओलंपिक 2028 में प्रवेश के लिए पुरुष टीम के लिए शीर्ष रैंकिंग जरूरी

time to read

1 mins

June 30, 2026

Jansatta

बिहार के राज्यपाल व विदेश राज्य मंत्री शामिल होंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंत्येष्टि में

time to read

2 mins

June 30, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size