Try GOLD - Free
मोटापे से बचना है तो कार्बोहाइड्रेट व फैट वाली खाद्य सामग्री न खाएं
Dainik Jagran
|April 27, 2025
बदलती जीवनशैली और खानपान के चलते लोगों में बीमारियां भी बढ़ी हैं। इसमें से एक सबसे बड़ी बीमारी बढ़ता मोटापा है। मोटापा केवल अधिक उम्र में ही नहीं बल्कि 10 से 12 वर्ष के बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण कार्बोहाइड्रेट व फैट वाली खाद्य सामग्री का सेवन है। इससे शरीर में अधिक कैलोरी एकत्र हो जाती है। जितनी कैलोरी हमारे शरीर में गई है उतनी कैलोरी हम खर्च नहीं कर पाते। इससे मोटापा बढ़ने लगता है। मोटा होने से बचने व कम करने के लिए कौशांबी स्पेशियलिटी हास्पिटल में दैनिक जागरण द्वारा हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डा. जीजे सिंह ने मोटापे के कारण व बचाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब बाडी मास इंडेक्स 30 से ऊपर पहुंच जाएगा तो उसे मोटापा कहते हैं। यह आजकल की एक आम बीमारी बन चुकी है। इसके कारण और भी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जैसे दिल की बीमारी, डायबिटिज, अर्थराइटिस व कैंसर भी हो सकता है। पेश है रिपोर्ट...
-
मेरी उम्र 60 वर्ष है और वजन 72 किलोग्राम हो गया है। मुझे अपना वजन दो से तीन किलोग्राम तक कम करना है। इसके लिए मुझे क्या करना होगा? - रणधीर सिंह, वसुंधरा सेक्टर-चार
- वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खाने-पीने का विशेष रूप से ध्यान रखना। हाई-कैलोरी वाली चीजों को कम करना पड़ेगा। रोटी खाना कम कर दें। अगर चार रोटी खाते हैं तो केवल दो रोटी खाएं। सब्जी में आलू का उपयोग न करें। मीठे को बिल्कुल बंद कर दीजिए। हम फालतू कैलोरी वाली चीजें खा लेते हैं और उनका उपयोग नहीं करते हैं, जो शरीर में एकत्रित होती रहती है। इससे वजन बढ़ता रहता है। इन सभी चीजों को ध्यान रखेंगे तो वजन कम हो जाएगा।
डाक्टर साहब मेरी उम्र 48 वर्ष है। मैं ग्रोसरी की दुकान चलाता हूं। मेरा वजन लंबाई के हिसाब से अधिक यानी करीब 78 किलोग्राम हो गया है। इस वजन को बढ़ने से रोकने के लिए योगा भी करता हूं। इसे कैसे कम करूं? -लक्ष्मी नारायण, नारनौल
- खाने में आलू, चावल, चीनी और रोटी को कम करना पड़ेगा। दूध और खोया बिल्कुल बंद कर दीजिए। यानी डाइट का विशेष ध्यान रखकर ही वजन बढ़ने से बचा जा सकता है। शरीर में अधिक कैलोरी जाने से वजन बढ़ता रहता है और हमें पता नहीं चल पाता है कि वजन क्यों बढ़ रहा है। यशोदा अस्पताल में आकर परामर्श ले सकते हैं। डाइट चार्ट भी बनाकर उपलब्ध करा देंगे।
मेरा पेट वर्तमान में मोटा होता जा रहा है। मैं खानपान भी ठीक और संतुलित ही लेता हूं। इसके बाद भी मोटा होता जा रहा हूं। मोटापे को बढ़ने से रोकने के लिए कोई उपाय बताएं? -हर प्रसाद, गुरुग्राम।
-डबल टोंट का दूध पीएं। दूध को दो बार गर्म कर उसकी मलाई उतार लें। इसके बाद दूध का उपयोग करें। क्रीम वाला दूध पीने जितनी रोटी खाते हैं वह भी आधी कर दें। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। रोजाना सुबह-शाम वाकिंग भी करें। वाकिंग के लिए तेज-तेज चलें। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
अगर कम खाना खाएंगे तो पेट नहीं भरेगा। इससे कमजोरी आ जाएगी। कुछ ऐसा बताएं, जिससे वजन भी कम हो जाए और पेट भी भरा रहे? -रमेश, साहिबाबाद
This story is from the April 27, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
भाजपा सरकार की नाकामी से राजधानी के लोग ले रहे जहरीली हवा में सांस: कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को मास्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलिंडर हाथ में लेकर दिल्ली में गिरती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
ताइवान चीन के खिलाफ रक्षा बजट में 40 अरब डालर अतिरिक्त खर्चेगा
ताइवान की राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान अब चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए 40 अरब डालर का अतिरिक्त रक्षा बजट पेश करने की योजना बनाई है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
यमुना एक्सप्रेसवे पर असंतुलित होकर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 14 यात्री घायल
क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक बजे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
कालेजों में नशाखोरी से युवाओं को बचाएंगे 'नशा मुक्ति प्रहरी'
'नशे को कहो ना-जीवन को हां', 'हम सबका एक ही नारा-नशामुक्त हो देश हमारा...'। कैंपस में ये संदेश युवा छात्रों तक पहुंचाएंगे।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
राष्ट्रीयता की भावना जगाता है वंदे मातरम्ः सचदेवा
वंदे मातरम् भारत का राष्ट्र गीत है, जो हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
सिरहौल बार्डर के पास डंपर ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिरहौल बार्डर के पास मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
डीसीसीआई में सीईओ-सीएफओ के दखल से पदाधिकारी नाराज
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में सीईओ और सीएफओ के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
टीटीई से विवाद के बाद ट्रेन से कूदी नेवी जवान की पत्नी, मौत
पटना से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 04089) में गलती से चढ़ने पर टीटीई से टिकट को लेकर विवाद के बाद महिला चलती ट्रेन से कूद गई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
बाजार में गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 1,022 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी ने फिर से 26,000 अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
सोनीपत में पिलर से टकराई कार, दिल्ली के युवक की मौत
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गिवाना गांव के नजदीक बुधवार शाम को कार पिलर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए ग्रीनबेल्ट में उतर गई।
1 min
November 27, 2025
Listen
Translate
Change font size

