Prøve GULL - Gratis
मोटापे से बचना है तो कार्बोहाइड्रेट व फैट वाली खाद्य सामग्री न खाएं
Dainik Jagran
|April 27, 2025
बदलती जीवनशैली और खानपान के चलते लोगों में बीमारियां भी बढ़ी हैं। इसमें से एक सबसे बड़ी बीमारी बढ़ता मोटापा है। मोटापा केवल अधिक उम्र में ही नहीं बल्कि 10 से 12 वर्ष के बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण कार्बोहाइड्रेट व फैट वाली खाद्य सामग्री का सेवन है। इससे शरीर में अधिक कैलोरी एकत्र हो जाती है। जितनी कैलोरी हमारे शरीर में गई है उतनी कैलोरी हम खर्च नहीं कर पाते। इससे मोटापा बढ़ने लगता है। मोटा होने से बचने व कम करने के लिए कौशांबी स्पेशियलिटी हास्पिटल में दैनिक जागरण द्वारा हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डा. जीजे सिंह ने मोटापे के कारण व बचाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब बाडी मास इंडेक्स 30 से ऊपर पहुंच जाएगा तो उसे मोटापा कहते हैं। यह आजकल की एक आम बीमारी बन चुकी है। इसके कारण और भी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जैसे दिल की बीमारी, डायबिटिज, अर्थराइटिस व कैंसर भी हो सकता है। पेश है रिपोर्ट...
-
मेरी उम्र 60 वर्ष है और वजन 72 किलोग्राम हो गया है। मुझे अपना वजन दो से तीन किलोग्राम तक कम करना है। इसके लिए मुझे क्या करना होगा? - रणधीर सिंह, वसुंधरा सेक्टर-चार
- वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खाने-पीने का विशेष रूप से ध्यान रखना। हाई-कैलोरी वाली चीजों को कम करना पड़ेगा। रोटी खाना कम कर दें। अगर चार रोटी खाते हैं तो केवल दो रोटी खाएं। सब्जी में आलू का उपयोग न करें। मीठे को बिल्कुल बंद कर दीजिए। हम फालतू कैलोरी वाली चीजें खा लेते हैं और उनका उपयोग नहीं करते हैं, जो शरीर में एकत्रित होती रहती है। इससे वजन बढ़ता रहता है। इन सभी चीजों को ध्यान रखेंगे तो वजन कम हो जाएगा।
डाक्टर साहब मेरी उम्र 48 वर्ष है। मैं ग्रोसरी की दुकान चलाता हूं। मेरा वजन लंबाई के हिसाब से अधिक यानी करीब 78 किलोग्राम हो गया है। इस वजन को बढ़ने से रोकने के लिए योगा भी करता हूं। इसे कैसे कम करूं? -लक्ष्मी नारायण, नारनौल
- खाने में आलू, चावल, चीनी और रोटी को कम करना पड़ेगा। दूध और खोया बिल्कुल बंद कर दीजिए। यानी डाइट का विशेष ध्यान रखकर ही वजन बढ़ने से बचा जा सकता है। शरीर में अधिक कैलोरी जाने से वजन बढ़ता रहता है और हमें पता नहीं चल पाता है कि वजन क्यों बढ़ रहा है। यशोदा अस्पताल में आकर परामर्श ले सकते हैं। डाइट चार्ट भी बनाकर उपलब्ध करा देंगे।
मेरा पेट वर्तमान में मोटा होता जा रहा है। मैं खानपान भी ठीक और संतुलित ही लेता हूं। इसके बाद भी मोटा होता जा रहा हूं। मोटापे को बढ़ने से रोकने के लिए कोई उपाय बताएं? -हर प्रसाद, गुरुग्राम।
-डबल टोंट का दूध पीएं। दूध को दो बार गर्म कर उसकी मलाई उतार लें। इसके बाद दूध का उपयोग करें। क्रीम वाला दूध पीने जितनी रोटी खाते हैं वह भी आधी कर दें। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। रोजाना सुबह-शाम वाकिंग भी करें। वाकिंग के लिए तेज-तेज चलें। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
अगर कम खाना खाएंगे तो पेट नहीं भरेगा। इससे कमजोरी आ जाएगी। कुछ ऐसा बताएं, जिससे वजन भी कम हो जाए और पेट भी भरा रहे? -रमेश, साहिबाबाद
Denne historien er fra April 27, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
रेयर अर्थ मैग्नेट के घरेलू उत्पादन के लिए 7280 करोड़ की स्कीम को मिली मंजूरी
चिप की तरह महत्वपूर्ण रेयर अर्थ मैग्नेट के लिए आयात पर निर्भर भारत अगले तीन-चार साल में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
2 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
इंटरनेट मीडिया और एआइ लाभ के साथ नुकसान भी!
इंटरनेट मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज के युवाओं के डिजिटल अनुभव का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। कनेक्शन और क्रिएटिविटी की बेशुमार खूबियों के साथ इसके नकारात्मक पहलुओं को लेकर भी गंभीर होने की जरूरत है। चर्चा कर रहे हैं ब्रह्मानंद मिश्र...
4 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली को उत्कृष्टता का वैश्विक मानक स्थापित करना चाहिए: उपराष्ट्रपति
भारत की राजधानी दिल्ली को उत्कृष्टता का वैश्विक मानक स्थापित करना चाहिए, यह टोक्यो, लंदन या अमेरिका के किसी शहर की जगह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी के रूप में उभरे।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
भारत में 20 साल बाद 2030 में फिर होंगे राष्ट्रमंडल खेल
राष्ट्रमंडल खेलों का रोमांच एक बार फिर भारत में लौटने जा रहा है।
2 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
पिता के पीटने से नाराज नाबालिग ने साथियों संग दुकानदार की कर दी हत्या
मुफ्त में सिगरेट न देने पर चाकू से किए वार, पांच नाबालिग समेत छह दबोचे
3 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
हिड़मा का समर्थन करने वालों का एबीवीपी ने जेएनयू में पुतला फूंका
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में नक्सलवाद और माओवादी हिंसा के समर्थन में हाल ही में सामने आई गतिविधियों के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
स्कूलों के बंद होने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शिक्षा सचिव तलब
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बिगड़ते हालात के मद्देनजर स्कूलों के बंद होने की याचिका पर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के सचिव की व्यक्तिगत उपस्थिति की मांग की।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
चुनाव आयोग को दस्तावेज की सत्यता की जांच का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
मतदाता सूची पुनरीक्षण की वैधता पर शीर्ष अदालत में शुरू हुई बहस
3 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
भारत की सबसे बड़ी हार
कभी अपने घर में शेर की तरह खेलने वाली भारतीय टेस्ट टीम को बुधवार को गुवाहाटी में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली के प्रदूषण से परेशान हुए सीजेआइ, कर रहे वर्चुअल सुनवाई पर विचार
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने गंभीर वायु प्रदूषण के कारण सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सिर्फ वर्चुअल तरीके से करने की संभावना पर विचार करते हुए कहा कि एक दिन पहले जब वह एक घंटे की सैर पर गए थे, तो उन्होंने खुद को अस्वस्थ महसूस किया था।
1 min
November 27, 2025
Listen
Translate
Change font size

