Try GOLD - Free

सायरन के 3 मिनट बाद धमाका, बरसने लगीं मिसाइलें

Dainik Bhaskar Mumbai

|

June 21, 2025

इजराइल के दूसरे सबसे बड़े शहर तेल अवीव के समुद्र तट पर अच्छी खासी भीड़ थी। 15 जून से शुरू हुई इजराइल-ईरान जंग में ईरान की तरफ से सबसे ज्यादा हमले तेल अवीव पर ही हुए हैं। फिर भी लोग समंदर किनारे सुकून के पल बिताने आ गए थे।

शाम 6 बजे अचानक सायरन बजने लगा। लोगों में भगदड़ मच गई। सभी भागकर बीच के किनारे बने बंकरों में छिप गए। करीब 3 मिनट बाद जोरदार धमाका हुआ। आसपास कहीं मिसाइल गिरी थी। सायरन, अलर्ट, धमाके और बंकर, बीते एक हफ्ते से इजराइल के लोगों की जिंदगी इन्हीं में सिमट गई है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब बंद हैं। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर वैभव पलनीटकर जंग की कवरेज के लिए इजराइल पहुंचे हैं। फिलहाल तेल अवीव में है।

तेल अवीव में कैसे हालात हैं, ये वहां मिलीं इफरात तबारी ने एक लाइन में बता दिया। इफरात इंग्लिश नहीं बोल पातीं, इसलिए बोलीं- 'बूम.. बूम.. बूम, ऑल द टाइम, एवरीवेयर' यानी हर जगह, हर वक्त सिर्फ धमाके हो रहे हैं। हमने तेल अवीव के होटल में पहुंचकर जैसी ही सामान रखा ही था कि फोन पर अलर्ट आया। भारत के हिसाब से उस वक्त शाम के 6 बजकर 6 मिनट हुए थे। अलर्ट के कुछ ही सेकेंड बाद पूरे शहर में सायरन गूंजने लगा। खिड़की से बाहर देखा तो सामने समंदर के किनारे बैठे लोग भाग रहे थे। हम भी होटल के नीचे बने बंकर की तरफ भागे। कुछ ही देर में होटल में मौजूद लोग बंकर में आ गए। बाहर सड़क भी सूनी हो गई। बम शेल्टर में 3 मिनट की बीते थे कि जोरदार धमाका हुआ। लगा जैसे आसपास मिसाइल गिरी है। सभी लोग करीब 15 मिनट बंकर में रहे। फिर कहा गया कि अब सेफ हाउस से बाहर निकल सकते हैं। इजराइल पहुंचने के बाद मिसाइल अटैक का हमारा ये पहला अनुभव था। आगे की स्टोरीज में आप पढ़ेंगे तेल अवीव और हाइफा में ईरानी मिसाइलों ने कितनी तबाही मचाई है।

खौफः पूरा इजराइल ईरानी मिसाइलों की जद में, घरों के पास धमाके हो रहे

MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Mumbai

Dainik Bhaskar Mumbai

चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गई, जबकि गेहूं में नरमी रही।

time to read

1 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

ब्रेडन डॉगेट: क्लब क्रिकेट से सीधे एशेज की दहलीज पर

तेज गेंदबाज डॉगेट को पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की चोट के कारण बुलावा आया

time to read

2 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

सातों महाद्वीप, देश के सभी राज्य घूमने वाले बने डॉ. ऋषि

उपलब्धि- 1994 में यात्रा की शुरुआत की थी

time to read

1 min

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

टेक्नोलॉजी के साथ ही युवाओं को संस्कारों से भी जोड़ें संस्थान: योगी

बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

time to read

2 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

20 से 30 की उम्र में अकेलापन सबसे ज्यादा, 60 में असली सुकून

रिसर्च- 40- 60 की उम्र में भावनात्मक बदलाव ज्यादा होता है

time to read

1 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

एनडीए की पहुंच वोटरों के अधिक व्यापक वर्ग तक थी

महिला मतदाताओं के एक बड़े वर्ग ने सदैव ही नीतीश कुमार का समर्थन किया है, पहले उनकी शराबबंदी नीति, स्कूली लड़कियों को साइकिल और स्कूल ड्रेस देने की योजना और इस बार जीविका दीदी योजना के कारण।

time to read

2 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

कांग्रेस के पास गिरवी रखी शिवसेना हमने छुड़ाकर लाया-एकनाथ शिंदे

शिवसेना (शिंदे) प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के पास शिवसेना को कुछ लोगों ने गिरवी रख दिया था।

time to read

2 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

महिला स्वावलंबन को मिले पंख, हजारों परिवारों की बदली तकदीर

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को कौशल, पूंजी और बाजार से जोड़कर राज्य में सूक्ष्म व परंपरागत उद्योगों की नई क्रांति खड़ी कर रही है।

time to read

1 mins

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

दुश्मनी में एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया; 9 वर्षीय मासूम की मौत

बाड़मेर- इस हरकत पर हत्या का केस हो

time to read

1 min

November 18, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

अनिल अंबानी हवाला केस में दूसरी बार पेश नहीं हुए

100 करोड़ रु. के हवाला का मामला

time to read

1 min

November 18, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size