Facebook Pixel सायरन के 3 मिनट बाद धमाका, बरसने लगीं मिसाइलें | Dainik Bhaskar Mumbai - newspaper - इस कहानी को Magzter.com पर पढ़ें

कोशिश गोल्ड - मुक्त

सायरन के 3 मिनट बाद धमाका, बरसने लगीं मिसाइलें

Dainik Bhaskar Mumbai

|

June 21, 2025

इजराइल के दूसरे सबसे बड़े शहर तेल अवीव के समुद्र तट पर अच्छी खासी भीड़ थी। 15 जून से शुरू हुई इजराइल-ईरान जंग में ईरान की तरफ से सबसे ज्यादा हमले तेल अवीव पर ही हुए हैं। फिर भी लोग समंदर किनारे सुकून के पल बिताने आ गए थे।

शाम 6 बजे अचानक सायरन बजने लगा। लोगों में भगदड़ मच गई। सभी भागकर बीच के किनारे बने बंकरों में छिप गए। करीब 3 मिनट बाद जोरदार धमाका हुआ। आसपास कहीं मिसाइल गिरी थी। सायरन, अलर्ट, धमाके और बंकर, बीते एक हफ्ते से इजराइल के लोगों की जिंदगी इन्हीं में सिमट गई है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब बंद हैं। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर वैभव पलनीटकर जंग की कवरेज के लिए इजराइल पहुंचे हैं। फिलहाल तेल अवीव में है।

तेल अवीव में कैसे हालात हैं, ये वहां मिलीं इफरात तबारी ने एक लाइन में बता दिया। इफरात इंग्लिश नहीं बोल पातीं, इसलिए बोलीं- 'बूम.. बूम.. बूम, ऑल द टाइम, एवरीवेयर' यानी हर जगह, हर वक्त सिर्फ धमाके हो रहे हैं। हमने तेल अवीव के होटल में पहुंचकर जैसी ही सामान रखा ही था कि फोन पर अलर्ट आया। भारत के हिसाब से उस वक्त शाम के 6 बजकर 6 मिनट हुए थे। अलर्ट के कुछ ही सेकेंड बाद पूरे शहर में सायरन गूंजने लगा। खिड़की से बाहर देखा तो सामने समंदर के किनारे बैठे लोग भाग रहे थे। हम भी होटल के नीचे बने बंकर की तरफ भागे। कुछ ही देर में होटल में मौजूद लोग बंकर में आ गए। बाहर सड़क भी सूनी हो गई। बम शेल्टर में 3 मिनट की बीते थे कि जोरदार धमाका हुआ। लगा जैसे आसपास मिसाइल गिरी है। सभी लोग करीब 15 मिनट बंकर में रहे। फिर कहा गया कि अब सेफ हाउस से बाहर निकल सकते हैं। इजराइल पहुंचने के बाद मिसाइल अटैक का हमारा ये पहला अनुभव था। आगे की स्टोरीज में आप पढ़ेंगे तेल अवीव और हाइफा में ईरानी मिसाइलों ने कितनी तबाही मचाई है।

खौफः पूरा इजराइल ईरानी मिसाइलों की जद में, घरों के पास धमाके हो रहे

Dainik Bhaskar Mumbai

यह कहानी Dainik Bhaskar Mumbai के June 21, 2025 संस्करण से ली गई है।

हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।

क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं?

Dainik Bhaskar Mumbai से और कहानियाँ

Dainik Bhaskar Mumbai

कोलकाता के मौलाना की अपील गोवंश की कुर्बानी से बचें मुस्लिम

कोलकाता की नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने मुस्लिमों से गोवंश की कुर्बानी से बचने की अपील की है।

time to read

1 min

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

अपराधियों ने किया जानलेवा हमला; चोटों ने छीना फुटबॉल करियर, अब संगीत और फैशन की दुनिया में नाम कमा रहा एस्टन विला का स्टार खिलाड़ी

इंग्लैंड के 30 वर्षीय कोर्टनी हॉस अब 'ब्लाइंडेड माइंड्स' नाम से कपड़ों का ब्रांड भी लॉन्च कर रहे

time to read

2 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

सांगली के विधायक बाबर ने शुरू की पीपल के पेड़ों को बचाने की मुहिम

सांगली जिले के खानापुर तहसील में स्थानीय शिवसेना (शिंदे) विधायक सुहास बाबर ने सैन्य अनुशासन जैसा हरित आंदोलन शुरू किया है।

time to read

1 min

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

बचपन में परिवार टूटा, कैंसर से लड़े, अब मरीजों के मददगार, क्रिकेटरों के गुरु बने

क्रिकेट जगत में युवराज सिंह न सिर्फ हार्ड हिटर के तौर पर जाने जाएंगे, बल्कि आज वे अपनी जीवटता से बेहद मुश्किल चुनौतियों पर पार पाने की जीती-जागती मिसाल बन चुके हैं।

time to read

1 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

ट्रैकर की गुहार और जनता के दबाव से खुला मॉर्निंग वॉक मार्ग

ठाणे के टिकुजीनीवाडी स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के ट्रैक पर मॉर्निंग वॉक और ट्रैकिंग के लिए उपयोग होने वाले मार्ग को बंद किए जाने के मामले में स्थानीय लोगों और ट्रैकरों ने विरोध किया था।

time to read

1 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

ट्रायल के 3 माह बाद भी नहीं चलीं ई-बसें, चार्जिंग स्टेशन नहीं बनने से 150 बसों का संचालन अटका

मुख्यमंत्री ने सीएस को दिया जिम्मा • टोडी-बगराना डिपो से 75-75 बसें चलनी थीं

time to read

1 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

मिट्टी में खरा 'सोना'

दैनिक भास्कर पहुंचा बाघमारा माइनिंग साइट पर, अब तक उत्खनन का 50% काम पूरा

time to read

1 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

आज होंगे 'थाला दर्शनम' !

मैच प्रीव्यू • चेन्नई और हैदराबाद शाम 7:30 बजे से खेलेंगे

time to read

2 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

ज्यादा कचरा उत्पन्न करनेवालों ने पंजीकरण नहीं कराया तो कार्रवाई

• घन कचरा नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

time to read

2 mins

May 18, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

सभी जिलों को मिले प्रभारी सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी बड़े जिलों की जिम्मेदारी

बिहार में विकास योजनाओं की ग्राउंड मॉनिटरिंग तेज

time to read

1 min

May 18, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size