Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

सायरन के 3 मिनट बाद धमाका, बरसने लगीं मिसाइलें

Dainik Bhaskar Mumbai

|

June 21, 2025

इजराइल के दूसरे सबसे बड़े शहर तेल अवीव के समुद्र तट पर अच्छी खासी भीड़ थी। 15 जून से शुरू हुई इजराइल-ईरान जंग में ईरान की तरफ से सबसे ज्यादा हमले तेल अवीव पर ही हुए हैं। फिर भी लोग समंदर किनारे सुकून के पल बिताने आ गए थे।

शाम 6 बजे अचानक सायरन बजने लगा। लोगों में भगदड़ मच गई। सभी भागकर बीच के किनारे बने बंकरों में छिप गए। करीब 3 मिनट बाद जोरदार धमाका हुआ। आसपास कहीं मिसाइल गिरी थी। सायरन, अलर्ट, धमाके और बंकर, बीते एक हफ्ते से इजराइल के लोगों की जिंदगी इन्हीं में सिमट गई है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब बंद हैं। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर वैभव पलनीटकर जंग की कवरेज के लिए इजराइल पहुंचे हैं। फिलहाल तेल अवीव में है।

तेल अवीव में कैसे हालात हैं, ये वहां मिलीं इफरात तबारी ने एक लाइन में बता दिया। इफरात इंग्लिश नहीं बोल पातीं, इसलिए बोलीं- 'बूम.. बूम.. बूम, ऑल द टाइम, एवरीवेयर' यानी हर जगह, हर वक्त सिर्फ धमाके हो रहे हैं। हमने तेल अवीव के होटल में पहुंचकर जैसी ही सामान रखा ही था कि फोन पर अलर्ट आया। भारत के हिसाब से उस वक्त शाम के 6 बजकर 6 मिनट हुए थे। अलर्ट के कुछ ही सेकेंड बाद पूरे शहर में सायरन गूंजने लगा। खिड़की से बाहर देखा तो सामने समंदर के किनारे बैठे लोग भाग रहे थे। हम भी होटल के नीचे बने बंकर की तरफ भागे। कुछ ही देर में होटल में मौजूद लोग बंकर में आ गए। बाहर सड़क भी सूनी हो गई। बम शेल्टर में 3 मिनट की बीते थे कि जोरदार धमाका हुआ। लगा जैसे आसपास मिसाइल गिरी है। सभी लोग करीब 15 मिनट बंकर में रहे। फिर कहा गया कि अब सेफ हाउस से बाहर निकल सकते हैं। इजराइल पहुंचने के बाद मिसाइल अटैक का हमारा ये पहला अनुभव था। आगे की स्टोरीज में आप पढ़ेंगे तेल अवीव और हाइफा में ईरानी मिसाइलों ने कितनी तबाही मचाई है।

खौफः पूरा इजराइल ईरानी मिसाइलों की जद में, घरों के पास धमाके हो रहे

Dainik Bhaskar Mumbai からのその他のストーリー

Dainik Bhaskar Mumbai

राजस्थान में इस सप्ताह में एक लाख आठ हजार टन यूरिया की आपूर्ति के निर्देश

एजेंसी | जयपुर राजस्थान में उर्वरक आपूर्ति कंपनियों को दिसंबर के प्रथम सप्ताह में एक लाख आठ हजार टन यूरिया आपूर्ति के निर्देश दिये गये हैं।

time to read

1 min

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी, 2,600 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) में बिक्री पेशकश के जरिये प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी।

time to read

1 min

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

बच्ची की चीख ने उसे और उसके भाई-बहन को अपहर्ता से बचाया

लोगों ने आरोपी को पहले जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

time to read

1 min

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

संभाजीनगर में पर्यटन से संबंधित कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: केंद्र

सदन में सवाल-जवाब: नाशिक में 99 करोड़, सिंधदुर्ग में 47 और त्र्यंबकेश्वर के विकास पर 45 करोड़ होंगे खर्च

time to read

2 mins

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

Dainik Bhaskar Mumbai

मोक्षदा एकादशी पर मनाई गई गीता जयंती, इस्कॉन मंदिरों में गीता पाठ

इस्कॉन जुहू में श्रीमद्भागवत गीता का तुला दान, जगह-जगह गीता का निःशुल्क वितरण

time to read

2 mins

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

बिहार: एक एकड़ से 3 लाख की कमाई; लागत 30 प्रतिशत तक कम, झारखंड से बंगाल तक सप्लाई

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर खेती कर रहे नालंदा के किसान, 15 से ज्यादा फसलें उपजाते हैं

time to read

1 mins

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी नहीं कर रही कैशलेस

इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनियां सहयोग करने से इनकार कर रही हैं।

time to read

1 min

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

ब्रह्मोस के इंजीनियर की उम्रकैद रद्द

पाक के लिए जासूसी मामले में हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

time to read

1 min

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

मारुति ने रिकॉर्ड 2.3 लाख गाड़ियां बेचीं, टाटा कारों की बिक्री 26% बढ़ी

देश के कार बाजार पर जीएसटी- 2.0 यानी टैक्स घटने का साफ असर दिखा।

time to read

2 mins

December 02, 2025

Dainik Bhaskar Mumbai

चयनकर्ता प्रमुख अगरकर घरेलू ड्यूटी पर अहमदाबाद में तैनात

चयनकर्ता प्रमुख अजीत अगरकर 26 नवंबर से घरेलू ड्यूटी पर अहमदाबाद में तैनात हैं, जबकि भारतीय क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से घरेलू टेस्ट हार से अभी भी जूझ रहा है।

time to read

1 min

December 02, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size