Try GOLD - Free

वेनेजुएला : भारतीय व्यापार पर असर नहीं

Business Standard - Hindi

|

January 05, 2026

विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार भारत के तेल आयात या समग्र व्यापार पर फिलहाल नहीं पड़ेगा खास प्रभाव

- श्रेया नंदी और सुधीर पाल सिंह

वेनेजुएला : भारतीय व्यापार पर असर नहीं

वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अमेरिका की गिरफ्त में होने के बाद उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट के कारण निकट भविष्य में वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें चढ़ सकती हैं। हालांकि वेनेजुएला के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों एवं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात से भारत के तेल आयात या समग्र व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, 'फिलहाल तो हमें कोई जोखिम नहीं दिख रहा है। वेनेजुएला को हमारा निर्यात वैसे भी सीमित है। वहां से मुख्य रूप से पेट्रोलियम का आयात होता था, जो अब धीरे-धीरे कम हो गया है।'

सरकार नियंत्रित एक तेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लैटिन अमेरिकी देश पर अमेरिका के हमले के बाद शुरू हुई उथल-पुथल का व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला के तेल क्षेत्रों में अरबों डॉलर का निवेश करेंगी। अधिकारी ने कहा, 'ट्रंप तेल एवं गैस उत्पादन के हिमायती रहे हैं और इन दोनों संसाधनों का वेनेजुएला में विशाल भंडार है। हालांकि, इस घटनाक्रम का भारत पर कोई खास असर नहीं होगा, क्योंकि हमारे कुल तेल आयात में वेनेजुएला की हिस्सेदारी बहुत कम है और पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी प्रतिबंधों और रूस से किफायती दाम पर तेल उपलब्ध होने से इसमें और कमी आ गई है।'

मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि काफी कुछ आने वाले समय में राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा। उसके बाद ही दीर्घकालिक प्रभावों का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि उनका देश वेनेजुएला के तेल भंडार का फायदा उठाने पर विचार करेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 202425 के दौरान भारत और वेनेजुएला के बीच कुल 1.8 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था, जबकि भारत का कुल व्यापार 1.16 लाख करोड़ डॉलर दर्ज किया गया था। भारत के कुल व्यापार में वेनेजुएला को 21.7 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात हुआ था जो वित्त वर्ष 2025 में देश से हुए कुल निर्यात का महज 0.05 प्रतिशत था। इस लैटिन अमेरिकी देश से कुल 1.65 अरब डॉलर मूल्य का आयात हुआ, जो भारत के कुल आयात का 0.23 प्रतिशत ही है।

MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो

बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन

देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

वोडा को 10 साल की राहत

एजीआर बकाये पर सरकार से मदद

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव

शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।

time to read

4 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार

इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

इक्विटी फंडों में निवेश घटा

निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम

सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार

बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size