Denemek ALTIN - Özgür

वेनेजुएला : भारतीय व्यापार पर असर नहीं

Business Standard - Hindi

|

January 05, 2026

विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार भारत के तेल आयात या समग्र व्यापार पर फिलहाल नहीं पड़ेगा खास प्रभाव

- श्रेया नंदी और सुधीर पाल सिंह

वेनेजुएला : भारतीय व्यापार पर असर नहीं

वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अमेरिका की गिरफ्त में होने के बाद उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट के कारण निकट भविष्य में वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें चढ़ सकती हैं। हालांकि वेनेजुएला के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों एवं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात से भारत के तेल आयात या समग्र व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, 'फिलहाल तो हमें कोई जोखिम नहीं दिख रहा है। वेनेजुएला को हमारा निर्यात वैसे भी सीमित है। वहां से मुख्य रूप से पेट्रोलियम का आयात होता था, जो अब धीरे-धीरे कम हो गया है।'

सरकार नियंत्रित एक तेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लैटिन अमेरिकी देश पर अमेरिका के हमले के बाद शुरू हुई उथल-पुथल का व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला के तेल क्षेत्रों में अरबों डॉलर का निवेश करेंगी। अधिकारी ने कहा, 'ट्रंप तेल एवं गैस उत्पादन के हिमायती रहे हैं और इन दोनों संसाधनों का वेनेजुएला में विशाल भंडार है। हालांकि, इस घटनाक्रम का भारत पर कोई खास असर नहीं होगा, क्योंकि हमारे कुल तेल आयात में वेनेजुएला की हिस्सेदारी बहुत कम है और पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी प्रतिबंधों और रूस से किफायती दाम पर तेल उपलब्ध होने से इसमें और कमी आ गई है।'

मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि काफी कुछ आने वाले समय में राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा। उसके बाद ही दीर्घकालिक प्रभावों का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि उनका देश वेनेजुएला के तेल भंडार का फायदा उठाने पर विचार करेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 202425 के दौरान भारत और वेनेजुएला के बीच कुल 1.8 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था, जबकि भारत का कुल व्यापार 1.16 लाख करोड़ डॉलर दर्ज किया गया था। भारत के कुल व्यापार में वेनेजुएला को 21.7 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात हुआ था जो वित्त वर्ष 2025 में देश से हुए कुल निर्यात का महज 0.05 प्रतिशत था। इस लैटिन अमेरिकी देश से कुल 1.65 अरब डॉलर मूल्य का आयात हुआ, जो भारत के कुल आयात का 0.23 प्रतिशत ही है।

Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Business Standard - Hindi

मंत्रालय ने बनाया तीन साल की पीपीपी परियोजनाओं का खाका

आर्थिक मामलों के विभाग ने तीन साल की सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना पाइपलाइन बनाई है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

एक्सयूवी 7एक्सओ के जरिये महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट पर नजर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमएंडएम) भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में एक्सयूवी 7 एक्सओ के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

शिक्षा के लिए 30 दिन पहले के प्राइस डेटा के इस्तेमाल का प्रस्ताव

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शैक्षिक और निवेशक जागरूकता गतिविधियों के लिए सूचीबद्ध कंपनियों के प्राइस डेटा को साझा करने और उनका उपयोग करने के लिए 30 दिन की समान अवधि का प्रस्ताव दिया है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

स्टील फर्मों पर सांठगांठ का आरोप

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में मिलीभगत कर कीमतें तय करने का चला पता

time to read

2 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

2024 के बाद रिलायंस में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

बिकवाली से लगातार दूसरे दिन टूटे बाजार

वैश्विक स्तर पर तनाव और अमेरिकी शुल्क बढ़ने की चिंताओं के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली से मंगलवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुए।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

सीसीआई जांच की खबर के बीच फिसले स्टील शेयर

इस्पात कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 3 फीसदी तक की गिरावट आई।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

सेवा क्षेत्र 11 माह के निचले स्तर पर

नए काम की कमजोर आवक और सुस्त उत्पादन के बीच भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि घटकर दिसंबर में 11 माह के निचले स्तर पर आ गई।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

स्थिर मांग, मार्जिन में सुधार मैरिको के लिए सकारात्मक

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अपने परिचालन अपडेट में मैरिको आशावादी नजर आई।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

गांवों में खूब बिकी कार शहरों से तेज रफ्तार

पिछले साल ग्रामीण बाजारों में वाहन बिक्री टॉप गियर में रही।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size