Try GOLD - Free

खाद्य वस्तुओं के नुकसान रोकने में स्वच्छ ऊर्जा की भूमिका

Business Standard - Hindi

|

January 05, 2026

ओडिशा के एक छोटे से गांव में महिला किसानों के एक समूह ने बढ़ते तापमान को एक अवसर में तब्दील कर दिया।

हर्षा ट्रस्ट द्वारा समर्थित मार्कोमा महिला किसान उत्पादक कंपनी (एफपीओ) ने स्थानीय सब्जी उत्पादकों की सहूलियत के लिए 5 टन ईकोजेन सौरऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज संयंत्र स्थापित कर दिया।यह ट्रस्ट 460 से अधिक किसानों का एक समूह है। किसानों की जरूरतों के सावधानीपूर्वक आकलन के बाद साल 2018 में शुरू की गई इस पहल से फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान कम हुए हैं और उत्पादकता में सुधार हुआ है। साथ ही संगठित बाजार संपर्क के माध्यम से कीमतें स्थिर हुई हैं और पड़ोसी समुदायों में सौर तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ी है।

एक मोटे अनुमान के अनुसार भारत में 30-40 फीसदी फल एवं सब्जियां उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाती हैं। परिवहन, भंडारण और प्रसंस्करण के दौरान यह सबसे अधिक होता है। इन तीनों प्रक्रियाओं के लिए निर्बाध बिजली की जरूरत होती है। इसके अभाव में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं, किसान कम कीमतों पर कृषि उत्पाद बेचने के लिए विवश हो जाते हैं और उपज सड़ने पर उत्सर्जन बढ़ जाता है। मगर खाद्य वस्तुओं की हानि की चर्चा बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक (परिवहन व्यवस्था) तक सिमट कर रह जाती है। इसमें उन ऊर्जा प्रणालियों की अनदेखी होती हैं जिनकी सख्त जरूरत है। बिजली के बिना कोल्ड स्टोरेज संयंत्र नहीं चल सकते, प्रसंस्करण केंद्र अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति के भरोसे नहीं चल सकते, सुखाने जैसी सरल संरक्षण तकनीक की भी यांत्रिक उपकरणों पर निर्भरता बढ़ रही है। छोटे किसानों के लिए अविश्वसनीय ग्रिड या डीजल जेनरेटर पर निर्भरता प्रतिकूल परिणाम ला सकती है।

MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो

बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन

देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

वोडा को 10 साल की राहत

एजीआर बकाये पर सरकार से मदद

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव

शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।

time to read

4 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार

इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

इक्विटी फंडों में निवेश घटा

निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम

सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार

बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size