Try GOLD - Free

आरएसएस ः राष्ट्र साधना के 100 वर्ष

Business Standard - Hindi

|

October 02, 2025

100 वर्ष पूर्व विजयदशमी के महापर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। ये हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनर्स्थापन था, जिसमें राष्ट्र चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए, नए-नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है। ये हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है। मैं इस अवसर पर राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं संघ के संस्थापक, हम सभी के आदर्श ... परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। संघ की 100 वर्षों की इस गौरवमयी यात्रा की स्मृति में भारत सरकार ने विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के भी जारी किए हैं।

आरएसएस ः राष्ट्र साधना के 100 वर्ष

जिस तरह विशाल नदियों के किनारे मानव सभ्यताएं पनपती हैं, उसी तरह संघ के किनारे भी सैकड़ों जीवन पुष्पित-पल्लवित हुए हैं। जैसे एक नदी जिन रास्तों से बहती हैं, उन क्षेत्रों को अपने जल से समृद्ध करती हैं, वैसे ही संघ ने इस देश के हर क्षेत्र, समाज के हर आयाम को स्पर्श किया है। जिस तरह एक नदी कई धाराओं में, खुद को प्रकट करती है, संघ की यात्रा भी ऐसी ही है। संघ के अलग-अलग संगठन भी जीवन के हर पक्ष से जुड़कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तीकरण, समाज जीवन के ऐसे कई क्षेत्रों में संघ निरंतर कार्य करता रहा है। विविध क्षेत्र में काम करने वाले हर संगठन का उद्देश्य एक ही है, भाव एक ही है .... राष्ट्र प्रथम

अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चला। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण रास्ता चुना और इस चलने के लिए जो कार्यपद्धति चुनी वो थी नित्य-नियमित चलने वाली शाखाएं। संघ शाखा का मैदान, एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से स्वयंसेवक की अहम् से वयं की यात्रा शुरू होती है। संघ की शाखाएं ...

व्यक्ति निर्माण की यज्ञवेदी हैं।

राष्ट्र निर्माण का महान उद्देश्य, व्यक्ति निर्माण का स्पष्ट पथ और शाखा जैसी सरल, जीवंत कार्यपद्धति यही संघ की सौ वर्षों की यात्रा का आधार बने। इन्हीं स्तंभों पर खड़े होकर संघ ने लाखों स्वयंसेवकों को गढ़ा, जो विभिन्न क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खुदरा महंगाई 8 साल में सबसे कम

सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 1.54 फीसदी रही, खाद्य कीमतों में नरमी से मदद

time to read

2 mins

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

यूपीआई पर शून्य एमडीआर, प्रणाली के लिए चुनौती

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर शून्य मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) भारत के रियलटाइम भुगतान इकोसिस्टम की दीर्घकालिक स्थिरता को चुनौती देता है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अदालत पर टिकी पटाखा व्यापारियों की नजर

पटाखों पर प्रतिबंधों में अदालत से कुछ ढील मिलने की उम्मीद कर रहे हैं दिल्ली-एनसीआर के कारोबारी

time to read

4 mins

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

ईसीएलजीएस के विस्तार का आग्रह

सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के संगठनों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के विस्तार का आग्रह किया है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आरबीआई का हस्तक्षेप, सर्वकालिक निचले स्तर से सुधरा रुपया

भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के चलते सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर गया।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

सोने में तेजी बरकरार, चांदी 1.75 लाख रुपये के पार

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में इन दोनों धातुओं के भाव ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

time to read

1 min

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अब निजी क्षेत्र को मिलेंगे आंकड़े

निवेश के निर्णयों को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे की योजना को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सोमवार को 'पीएम गतिशक्ति पब्लिक' पेश किया है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

बीमा क्षेत्र के मुनाफे पर पड़ेगा असर

वर्ष 2025-26 में जुलाई से अगस्त (वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही) में जीवन और सामान्य बीमा कंपनियों की लाभप्रदता पर असर पड़ने की आशंका है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मोकिर, एगियों, हॉविट को अर्थशास्त्र का नोबेल

आर्थिक विकास पर नवाचार के प्रभाव की व्याख्या और 'रचनात्मक विनाश' नाम की प्रमुख आर्थिक अवधारणा पर शोध के लिए जोएल मोकिर, फिलिप एगियों और पीटर हॉविट को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की आज घोषणा की गई।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Business Standard - Hindi

नवाचार के लिए नोबेल

नो बेल शांति पुरस्कार के उलट अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाला अर्थशास्त्र का स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार आमतौर पर राजनीतिक पुरस्कार नहीं माना जाता है।

time to read

3 mins

October 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size