Prøve GULL - Gratis

आरएसएस ः राष्ट्र साधना के 100 वर्ष

Business Standard - Hindi

|

October 02, 2025

100 वर्ष पूर्व विजयदशमी के महापर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। ये हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनर्स्थापन था, जिसमें राष्ट्र चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए, नए-नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है। ये हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है। मैं इस अवसर पर राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं संघ के संस्थापक, हम सभी के आदर्श ... परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। संघ की 100 वर्षों की इस गौरवमयी यात्रा की स्मृति में भारत सरकार ने विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के भी जारी किए हैं।

आरएसएस ः राष्ट्र साधना के 100 वर्ष

जिस तरह विशाल नदियों के किनारे मानव सभ्यताएं पनपती हैं, उसी तरह संघ के किनारे भी सैकड़ों जीवन पुष्पित-पल्लवित हुए हैं। जैसे एक नदी जिन रास्तों से बहती हैं, उन क्षेत्रों को अपने जल से समृद्ध करती हैं, वैसे ही संघ ने इस देश के हर क्षेत्र, समाज के हर आयाम को स्पर्श किया है। जिस तरह एक नदी कई धाराओं में, खुद को प्रकट करती है, संघ की यात्रा भी ऐसी ही है। संघ के अलग-अलग संगठन भी जीवन के हर पक्ष से जुड़कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तीकरण, समाज जीवन के ऐसे कई क्षेत्रों में संघ निरंतर कार्य करता रहा है। विविध क्षेत्र में काम करने वाले हर संगठन का उद्देश्य एक ही है, भाव एक ही है .... राष्ट्र प्रथम

अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चला। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण रास्ता चुना और इस चलने के लिए जो कार्यपद्धति चुनी वो थी नित्य-नियमित चलने वाली शाखाएं। संघ शाखा का मैदान, एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से स्वयंसेवक की अहम् से वयं की यात्रा शुरू होती है। संघ की शाखाएं ...

व्यक्ति निर्माण की यज्ञवेदी हैं।

राष्ट्र निर्माण का महान उद्देश्य, व्यक्ति निर्माण का स्पष्ट पथ और शाखा जैसी सरल, जीवंत कार्यपद्धति यही संघ की सौ वर्षों की यात्रा का आधार बने। इन्हीं स्तंभों पर खड़े होकर संघ ने लाखों स्वयंसेवकों को गढ़ा, जो विभिन्न क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

दिल्ली में रात की हलचल

आधी रात होते ही जब ज्यादातर राजधानी शहर पार्टी में मग्न होते हैं, दिल्ली में उबासी आने लगती है। अब दिल्ली सरकार दुकानों और बाजारों को चौबीसों घंटे खुला रखने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

time to read

7 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

रिजर्व बैंक ने दी नियमों में ढील, लेकिन फिनटेक के विस्तार पर नियंत्रण

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम दिशानिर्देशों के साथ पूरी तरह से लाइसेंस प्राप्त पेमेंट एग्रीगेटर (पीए ) अब सीमा पार (सीबी) भुगतान जैसे नए सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर सकते हैं।

time to read

2 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अच्छी बिक्री से राजस्व में रफ्तार की दिख रही उम्मीद

वाहन क्षेत्र की दूसरी तिमाही का पूर्वानुमान

time to read

2 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

कौशल मंत्रालय और जल शक्ति खर्च करने में पीछे

इस साल अगस्त तक मंत्रालयों द्वारा किया गया कुल खर्च वित्त वर्ष 2026 के बजट अनुमान का करीब 37 फीसदी रहा है। अब वित्त मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को बजट पूर्व प्रक्रिया के वास्ते अंतर मंत्रालयी परामर्श भी शुरू कर दिया है।

time to read

1 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अदानी-एमटीएआर में करार

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी डिफेंस ऐंड एरोस्पेस ने हैदराबाद की एमटीएआर टेक्नॉलजीज लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

time to read

1 min

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अमेरिकी शुल्क के असर की समीक्षा

अमेरिका द्वारा भारत के निर्यात पर लगाए गए उच्च शुल्क का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) पर पड़ने वाले असर और उनकी ऋण जरूरतों का सरकार मूल्यांकन करेगी।

time to read

2 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

ट्रांप टैरिफ के बीच एमएसएमई क्षेत्र को बदलने का शानदार मौका

हाल ही में भारत के प्रमुख निर्यात क्षेत्रों विशेष रूप से कपड़ा, समुद्री खाद्य और रत्न व आभूषण को निशाना बनाने वाले 50 फीसदी 'ट्रंप टैरिफ' (अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा घोषित आयात शुल्क) ने देश के कई क्षेत्रों में चिंता पैदा कर दी है।

time to read

3 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

मुख्य न्यायाधीश, आईपीएस, आईएएस और होमबाउंड

शिक्षा, आरक्षण और सरकारी नौकरियों से उम्मीद की जाती है कि ये समता और गरिमा लाएंगे। देश के मुख्य न्यायाधीश की ओर जूता फेंका जाना बताता है कि अभी हम इसे हासिल करने से कोसों दूर हैं।

time to read

6 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

टेस्ला, विनफास्ट की धीमी शुरुआत

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी टेस्ला और विनफास्ट ने भारतीय बाजार में धीमी शुरुआत की।

time to read

2 mins

October 13, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अफगानिस्तान में निवेश के लिए बैठक करेंगे मुत्तकी

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने अपने एक सप्ताह के भारत दौरे के चौथे दिन रविवार को कहा कि वह अगले दो दिनों में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के साथ बैठक करने वाले हैं।

time to read

3 mins

October 13, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size