Try GOLD - Free
किसकी झोली में गिरेगी 'अमरमणि'
DASTAKTIMES
|September 2023
अमरमणि त्रिपाठी महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके है। बाद में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी के लिए अमरमणि इसलिए भी उपयोगी लग रहे हैं क्योंकि विरोधी दल के नेता लगातार योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप चस्पा करती रहती है, इसकी काट के लिए अमरमणि को बीजेपी बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश करके ब्राह्मण वोटों की गोलबंदी कर सकती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊके पॉश इलाके पेपर मिल कॉलोनी में करीब 20 वर्ष पूर्व दिनदहाड़े गोली मारकर गर्भवती कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या की याद आज भी कई लोगों के जहन में ताजा होगी। मधुमिता के साथ उसकी कोख में पल रहा बच्चा भी दुनिया में आने से पहले का शिकार हो गया था।
पुलिस को शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि कवयित्री की हत्या एक रसूखदार शादीशुदा शख्स से अवैध संबंध और इन संबंधों की बैसाखी के सहारे राजनीति में अपनी किस्मत चमकाने को आतुर युवा कवयित्री के अंत की पूरी पटकथा थी, जो बहुत जल्द ही सब कुछ हासिल कर लेना चाहती थी। इस पटकथा के दूसरे सिरे पर तत्कालीन स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री और पूर्वांचल के सबसे कद्दावर ब्राह्मण नेता अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी खड़ी थीं। कवयित्री की हत्या में इन्हीं दोनों का हाथ में था, इसीलिए सत्ता के रसूख के आगे पुलिस ने भी घुटने टेकने में जरा भी देर नहीं लगाई। सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे की तर्ज पर पुलिस ने आईआईटी के छात्र को मधुमिता का सिरफिरा आशिक बताकर कवित्री की हत्या का इल्जाम उसके माथे पर चस्पा कर दिया। मामला सीबीआई के पास ना जाता तो शायद कभी 'दूध का दूध और पानी का पानी' नहीं हो पाता। कवित्री मधुमिता के परिवार को इंसाफ की इस लड़ाई में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। तब जाकर अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को कोर्ट से उम्रकैद की सजा हो पाई थी।
This story is from the September 2023 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size