Try GOLD - Free
बदलने वाली है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर
DASTAKTIMES
|August 2023
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज पांच किमी दूर साल्ड गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब प्रसिद्धि मिल सकती है। इसके लिए उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने प्रयास किए हैं। सब्यसाची मिश्रा के प्रयास से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है।
-

उत्तराखंड का नाम देवभूमि यूं ही नहीं पड़ा है, यहां एक ओर देश के चार धाम में सबसे बड़ा भूबैकुंठ धाम बदरीनाथ भी यहीं बसा है तो दूसरी ओर केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री जैसे धाम तो हैं ही, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भगवान जगन्नाथ का 12वीं सदी का बना हुआ जगन्नाथ मंदिर भी है। यहां हर साल उड़ीसा से सैकड़ों श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। हालांकि अब तक प्रचार-प्रसार की कमी और संसाधनों की कमी के चलते यहां नियमित तौर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा करने में भी परेशानियों का सामना करन पड़ रहा था। हालांकि पिछले दिनों उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा के प्रयास के बाद अब स्थितियां बदलने की उम्मीद जगी हैं।
दरअसल, जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज पांच किमी दूर साल्ड गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब प्रसिद्धि मिल सकती है। इसके लिए उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने प्रयास किए हैं। सब्यसाची मिश्रा के प्रयास से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर को लेकर केंद्रीय मंत्री, अभिनेता सब्यसाची मिश्रा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट भी किया है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगन्नाथ मंदिर को एक भव्य तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित करने की बात कही है। बीते जून माह में अभिनेता सब्यसाची मिश्रा और उनकी पत्नी अभिनेत्री अर्चिता साहू उत्तरकाशी पहुंचे थे। जिला मुख्यालय के निकट साल्ड गांव में दो दिनों तक जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा की। सही मायने में कहें तो अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने उत्तराखंड के सबसे पुराने जगन्नाथ मंदिरों में से एक में नियमित पूजा की परंपरा में को पुनर्जीवित किया है, जहां पूजा और प्रसाद की पेशकश नियमित रूप से नहीं की जा रही थी। मंदिर में संसाधनों की कमी के कारण कभी-कभी मंदिर के देवताओं को कई दिनों तक बिना भोजन के रहना पड़ता था। अभिनेता ने छह महीने तक पूजा और मंदिर के खर्च की जिम्मेदारी लेने का वादा किया है।
This story is from the August 2023 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size