Essayer OR - Gratuit

बदलने वाली है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर

DASTAKTIMES

|

August 2023

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज पांच किमी दूर साल्ड गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब प्रसिद्धि मिल सकती है। इसके लिए उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने प्रयास किए हैं। सब्यसाची मिश्रा के प्रयास से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है।

बदलने वाली है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर

उत्तराखंड का नाम देवभूमि यूं ही नहीं पड़ा है, यहां एक ओर देश के चार धाम में सबसे बड़ा भूबैकुंठ धाम बदरीनाथ भी यहीं बसा है तो दूसरी ओर केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री जैसे धाम तो हैं ही, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भगवान जगन्नाथ का 12वीं सदी का बना हुआ जगन्नाथ मंदिर भी है। यहां हर साल उड़ीसा से सैकड़ों श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। हालांकि अब तक प्रचार-प्रसार की कमी और संसाधनों की कमी के चलते यहां नियमित तौर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा करने में भी परेशानियों का सामना करन पड़ रहा था। हालांकि पिछले दिनों उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा के प्रयास के बाद अब स्थितियां बदलने की उम्मीद जगी हैं।

दरअसल, जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज पांच किमी दूर साल्ड गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब प्रसिद्धि मिल सकती है। इसके लिए उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने प्रयास किए हैं। सब्यसाची मिश्रा के प्रयास से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर को लेकर केंद्रीय मंत्री, अभिनेता सब्यसाची मिश्रा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट भी किया है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगन्नाथ मंदिर को एक भव्य तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित करने की बात कही है। बीते जून माह में अभिनेता सब्यसाची मिश्रा और उनकी पत्नी अभिनेत्री अर्चिता साहू उत्तरकाशी पहुंचे थे। जिला मुख्यालय के निकट साल्ड गांव में दो दिनों तक जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा की। सही मायने में कहें तो अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने उत्तराखंड के सबसे पुराने जगन्नाथ मंदिरों में से एक में नियमित पूजा की परंपरा में को पुनर्जीवित किया है, जहां पूजा और प्रसाद की पेशकश नियमित रूप से नहीं की जा रही थी। मंदिर में संसाधनों की कमी के कारण कभी-कभी मंदिर के देवताओं को कई दिनों तक बिना भोजन के रहना पड़ता था। अभिनेता ने छह महीने तक पूजा और मंदिर के खर्च की जिम्मेदारी लेने का वादा किया है।

PLUS D'HISTOIRES DE DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गलत मुद्दे पर दांव!

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है

time to read

9 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

तरक्की से कदम ताल !

बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।

time to read

4 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

यूपी में विपक्ष सदमे में

बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।

time to read

2 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गहरे सदमे में तेजस्वी

अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।

time to read

5 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?

शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।

time to read

6 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

धामी की राजस्व रणनीति

आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान

time to read

3 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चिकोटी काटा, बकोटा नहीं

सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र

नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।

time to read

11 mins

December 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा

एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।

time to read

4 mins

December 2025

Translate

Share

-
+

Change font size