Try GOLD - Free

आदिपुरुष: धार्मिक आस्था पर चोट

DASTAKTIMES

|

July 2023

ओम राउत के निर्देशन में बनी एपिक रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' विवादों में फंसी हुई है। फिल्म के स्तरहीन संवाद और किरदारों के खराब चित्रण को लेकर पूरे देश में इस फिल्म का विरोध हो रहा है और इसके बैन की मांग भी हो रही है। वास्तव में 'आदिपुरुष' को रिलीज होने के बाद से ही नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल दिसंबर में फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई थी।

- अर्चना शुक्ला

आदिपुरुष: धार्मिक आस्था पर चोट

ब 'आदिपुरुष' का टीजर लांच हुआ था तभी इसे लेकर विवाद हुआ था। लोगों को इस फिल्म के किरदारों की पोशाक, रावण के किरदार का मेकअप आदि में कमियां ही नहीं, यह धर्म का उपहास उड़ाने सरीखा था। तभी तो एक साल पहले यानि 2022 में ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बकायदा न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। जिसके बाद कहा जाता है कि फिल्म के निर्माताओं ने आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने आदि की बात कही थी। वैसे इस फिल्म को इसी साल जनवरी में रिलीज होना था लेकिन अज्ञात कारणों से इसकी रिलीज टालकर 16 जून 2023 को इसे सुनहरे परदे पर उतारा गया। लेकिन रिलीज के साथ ही विवादों का नए सिरे से 'श्रीगणेश' हो गया। विवाद बढ़ने पर पहले से फिल्म से जुड़े तमाम लोगों ने कहा कि यह रामायण नहीं बल्कि रामायण से प्रेरित मात्र है। उसके बाद भी जब विवाद नहीं थमा तब फिल्म के बड़बोले पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने तो अपने एक साक्षात्कार में यहां तक कह दिया कि जिन लोगों को भगवान राम से घृणा है, वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि जिन्हें फिल्म पसन्द आ रही है, वह थियेटर में 'जय श्रीराम' का उद्घोष कर रहे हैं। लेकिन जब फिल्म को लेकर विरोध के स्वर और मुखर हुए तो मनोज ने अंजनीपुत्र हनुमान को भगवान मानने से ही इनकार दिया। मनबढ़ मनोज मुंतशिर यहीं नहीं रुके, उन्होंने संवादों को लेकर किसी भी प्रकार की माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। हालांकि बाद में विरोध बढ़ता देख न सिर्फ फिल्म के संवादों को बदलने की बात पर 'आदिपुरुष' की यूनिट तैयार हुई बल्कि बड़बोले मनोज ने संभावित खतरे को देख सुरक्षा की भी मांग मुम्बई पुलिस से की, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया भी करा दी गयी।

MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Translate

Share

-
+

Change font size