Poging GOUD - Vrij
आदिपुरुष: धार्मिक आस्था पर चोट
DASTAKTIMES
|July 2023
ओम राउत के निर्देशन में बनी एपिक रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' विवादों में फंसी हुई है। फिल्म के स्तरहीन संवाद और किरदारों के खराब चित्रण को लेकर पूरे देश में इस फिल्म का विरोध हो रहा है और इसके बैन की मांग भी हो रही है। वास्तव में 'आदिपुरुष' को रिलीज होने के बाद से ही नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल दिसंबर में फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई थी।
जब 'आदिपुरुष' का टीजर लांच हुआ था तभी इसे लेकर विवाद हुआ था। लोगों को इस फिल्म के किरदारों की पोशाक, रावण के किरदार का मेकअप आदि में कमियां ही नहीं, यह धर्म का उपहास उड़ाने सरीखा था। तभी तो एक साल पहले यानि 2022 में ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बकायदा न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। जिसके बाद कहा जाता है कि फिल्म के निर्माताओं ने आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने आदि की बात कही थी। वैसे इस फिल्म को इसी साल जनवरी में रिलीज होना था लेकिन अज्ञात कारणों से इसकी रिलीज टालकर 16 जून 2023 को इसे सुनहरे परदे पर उतारा गया। लेकिन रिलीज के साथ ही विवादों का नए सिरे से 'श्रीगणेश' हो गया। विवाद बढ़ने पर पहले से फिल्म से जुड़े तमाम लोगों ने कहा कि यह रामायण नहीं बल्कि रामायण से प्रेरित मात्र है। उसके बाद भी जब विवाद नहीं थमा तब फिल्म के बड़बोले पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने तो अपने एक साक्षात्कार में यहां तक कह दिया कि जिन लोगों को भगवान राम से घृणा है, वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि जिन्हें फिल्म पसन्द आ रही है, वह थियेटर में 'जय श्रीराम' का उद्घोष कर रहे हैं। लेकिन जब फिल्म को लेकर विरोध के स्वर और मुखर हुए तो मनोज ने अंजनीपुत्र हनुमान को भगवान मानने से ही इनकार दिया। मनबढ़ मनोज मुंतशिर यहीं नहीं रुके, उन्होंने संवादों को लेकर किसी भी प्रकार की माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। हालांकि बाद में विरोध बढ़ता देख न सिर्फ फिल्म के संवादों को बदलने की बात पर 'आदिपुरुष' की यूनिट तैयार हुई बल्कि बड़बोले मनोज ने संभावित खतरे को देख सुरक्षा की भी मांग मुम्बई पुलिस से की, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया भी करा दी गयी।
Dit verhaal komt uit de July 2023-editie van DASTAKTIMES.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
