Try GOLD - Free
भारत में 67 अरब डॉलर का निवेश करेगा जापान
Business Standard - Hindi
|August 30, 2025
जापान ने अपने निजी क्षेत्र के जरिये अगले 10 वर्षों में भारत में 10 लाख करोड़ येन (67 अरब डॉलर) के निवेश का लक्ष्य रखा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी कंपनियों से 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' का आग्रह किया।
भारत-जापान सहयोग को गति
■ अगले 10 साल में जापान का भारत में 67 अरब डॉलर निवेश करने का लक्ष्य
■ निवेश, नवाचार और आर्थिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए 10 वर्षीय रोडमैप तैयार
■ डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, एआई, आईओटी और सेमीकंडक्टर में सहयोग आगे बढ़ेगा
■ भारत-जापान एसएमई फोरम का शुभारंभ
मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के बीच टोक्यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने कहा कि वे 21 परिणामों पर सहमत हुए हैं, जिनमें कई बड़े समझौते भी शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने 13 प्रमुख समझौतों को अंतिम रूप दिया जिनमें रक्षा संबंधों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता, भारत में महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन में जापानी निवेश, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, देश में हाई स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार करने के लिए जापानी सहायता और जापान में 50,000 कुशल और अर्ध-कुशल भारतीयों का प्रशिक्षण शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने भारत में जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप की मदद के लिए द्विपक्षीय प्रयासों का समर्थन किया, व्यापक आर्थिक साझेदारी करार को अधिक दूरंदेशी बनाने के लिए इसके कार्यान्वयन की समीक्षा की तथा भारतीय राज्यों और जापान के प्रांतों के बीच जुड़ाव बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।
मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच यह जुड़ाव नई दिल्ली और टोक्यो तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि जापानी प्रांतों तथा भारत के राज्यों के बीच संस्थागत सहयोग के माध्यम से गहरा होगा, जिससे अवसर के नए दरवाजे खुलेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार सुबह जापान के कई प्रांतों के गवर्नरों को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है कि राज्य-प्रांत भागीदारी हाल में आंध्र प्रदेश और तोयामा, तमिलनाडु और एहिमे, उत्तर प्रदेश और यामानाशी तथा गुजरात और शिजुओका के बीच कायम की गई है।
This story is from the August 30, 2025 edition of Business Standard - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
खत्म जंग तो ओएमसी पसंद
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार
सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?
कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।
4 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग
देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में आयात तेजी से बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%
भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर
सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।
3 mins
June 16, 2026
Listen
Translate
Change font size

