Try GOLD - Free
असली जंग तो अब शुरू हुई है!
DASTAKTIMES
|July - 2025
ईरान-इज़राइल युद्ध थम गया है लेकिन असल जंग अब शुरू होगी। जिस परमाणु बम को बनाने के लिए जरूरी संवर्धित यूरेनियम के लिए युद्ध हुआ वह नष्ट नहीं हुआ है। इसने ईरान को अमेरिका से सौदेबाजी का मौका दिया है। इस संवर्धित यूरोनियम से ईरान दस परमाणु बम बना सकता है।
आखिर 12 दिन चला ईरान-इज़राइल युद्ध थम गया। ईरान के परमाणु ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का जो काम इजराइल नहीं कर पा रहा था वह अमेरिका ने चंद घंटों में अपने अनोखे और ताकतवर बी-2 बॉम्बरों से कर दिया। ईरान पर हमले के पाप में अमेरिका बराबर का हिस्सेदार रहा। फिर बड़ी चालाकी से मध्यस्थ बन गया। अपने कथित शांति मिशन को आगे बढ़ाते हुए अमेरिका ने दोनों तरफ से सीजफायर का ऐलान कर दिया। इज़राइल ने कहा कि हम अपने मकसद में कामयाब रहे। हमारा मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना था सो हमने कर दिया। तो अब युद्ध की कोई वजह नहीं रही। हताश ईरान के पास तो खैर कहने के लिए कुछ नहीं था। लेकिन अपने सैनिकों और नागरिकों का हौसला बढ़ाने के लिए उसे कहना पड़ा कि उसने इज़राइल को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बाकायदा बयान जारी कर कहा- 'ईरान ने दुश्मन को पछताने और हार मानने के लिए मज़बूर कर दिया।' साथ ही कतर के अमेरिकी सैन्य अड्डे तबाह करके अमेरिका से भी बदला ले लिया। सो युद्ध रुक गया। पर क्या सचमुच युद्ध रुक गया है? यह एक बड़ा सवाल है जो मीडिल ईस्ट यानी मध्य एशिया के आसमान में गूंज रहा है।
1979 में इस्लामी क्रांति के केंद्र में इज़राइल के लिए इस्लाम की नफरत थी। ईरान के विद्रोही छात्रों ने इज़राइल की बर्बादी का ख्वाब देखा। उनके नेता और क्रांति के संस्थापक अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी ने इज़राइल को एक 'कैंसरयुक्त ट्यूमर' बताया था, जिसे हटाया जाना बहुत जरूरी है। खोमैनी की रगों में हिंदुस्तान का खून था क्योंकि उनके बाप-दादा यूपी के बाराबंकी जिले में जनमे थे। खोमैनी के उत्तराधिकारी अयातुल्ला अली खामेनेई ने उसी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए एलान किया है कि 2040 तक इज़राइल का अस्तित्व मिटा देंगे। इज़राइल जानता था कि ये कोरी धमकी नहीं है। ईरान ऐसा करके रहेगा। अमेरिका की मदद से मिस्र, सीरिया और इराक को ठिकाने लगाने के बाद उसका केवल एक दुश्मन बचा था और वह था ईरान। और दुश्मन ईरान बीते कई सालों से खुद को मज़बूत करता जा रहा था। वह परमाणु बम बनाने की दिशा में 'बहुत करीब' तक पहुंच चुका था।This story is from the July - 2025 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

