Try GOLD - Free

असली जंग तो अब शुरू हुई है!

DASTAKTIMES

|

July - 2025

ईरान-इज़राइल युद्ध थम गया है लेकिन असल जंग अब शुरू होगी। जिस परमाणु बम को बनाने के लिए जरूरी संवर्धित यूरेनियम के लिए युद्ध हुआ वह नष्ट नहीं हुआ है। इसने ईरान को अमेरिका से सौदेबाजी का मौका दिया है। इस संवर्धित यूरोनियम से ईरान दस परमाणु बम बना सकता है।

- दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।

असली जंग तो अब शुरू हुई है!

आखिर 12 दिन चला ईरान-इज़राइल युद्ध थम गया। ईरान के परमाणु ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का जो काम इजराइल नहीं कर पा रहा था वह अमेरिका ने चंद घंटों में अपने अनोखे और ताकतवर बी-2 बॉम्बरों से कर दिया। ईरान पर हमले के पाप में अमेरिका बराबर का हिस्सेदार रहा। फिर बड़ी चालाकी से मध्यस्थ बन गया। अपने कथित शांति मिशन को आगे बढ़ाते हुए अमेरिका ने दोनों तरफ से सीजफायर का ऐलान कर दिया। इज़राइल ने कहा कि हम अपने मकसद में कामयाब रहे। हमारा मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना था सो हमने कर दिया। तो अब युद्ध की कोई वजह नहीं रही। हताश ईरान के पास तो खैर कहने के लिए कुछ नहीं था। लेकिन अपने सैनिकों और नागरिकों का हौसला बढ़ाने के लिए उसे कहना पड़ा कि उसने इज़राइल को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बाकायदा बयान जारी कर कहा- 'ईरान ने दुश्मन को पछताने और हार मानने के लिए मज़बूर कर दिया।' साथ ही कतर के अमेरिकी सैन्य अड्डे तबाह करके अमेरिका से भी बदला ले लिया। सो युद्ध रुक गया। पर क्या सचमुच युद्ध रुक गया है? यह एक बड़ा सवाल है जो मीडिल ईस्ट यानी मध्य एशिया के आसमान में गूंज रहा है।

image1979 में इस्लामी क्रांति के केंद्र में इज़राइल के लिए इस्लाम की नफरत थी। ईरान के विद्रोही छात्रों ने इज़राइल की बर्बादी का ख्वाब देखा। उनके नेता और क्रांति के संस्थापक अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी ने इज़राइल को एक 'कैंसरयुक्त ट्यूमर' बताया था, जिसे हटाया जाना बहुत जरूरी है। खोमैनी की रगों में हिंदुस्तान का खून था क्योंकि उनके बाप-दादा यूपी के बाराबंकी जिले में जनमे थे। खोमैनी के उत्तराधिकारी अयातुल्ला अली खामेनेई ने उसी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए एलान किया है कि 2040 तक इज़राइल का अस्तित्व मिटा देंगे। इज़राइल जानता था कि ये कोरी धमकी नहीं है। ईरान ऐसा करके रहेगा। अमेरिका की मदद से मिस्र, सीरिया और इराक को ठिकाने लगाने के बाद उसका केवल एक दुश्मन बचा था और वह था ईरान। और दुश्मन ईरान बीते कई सालों से खुद को मज़बूत करता जा रहा था। वह परमाणु बम बनाने की दिशा में 'बहुत करीब' तक पहुंच चुका था।

MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size