Try GOLD - Free
सलमान खान के साथ काम करने वाले अभिलाष चौधरी ने मायापुरी को दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, कहा....
Mayapuri
|Mayapuri Digital Edition 2634
सुपरस्टार सलमान खान की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर', जिसका डारेक्शन ए. आर. मुरुगादॉस और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस किया है, जिसमें अभिलाष चौधरी भी नजर आयेंगे. हाल ही में मायापुरी की पत्रकार शिल्पा पाटिल ने अभिलाष चौधरी से मुलाकात कर एक इंटरव्यू किया. अपने इस इंटरव्यू में अभिलाष ने सलमान खान के साथ काम करने, फिल्म में अपने किरदार और अपने संघर्ष के बारे में बात की. क्या कुछ कहा, उन्होंने आइये जानते हैं.
आपने टेलीविजन और ओटीटी पर अपने कई किरदारों से लोगों को एंटरटेन किया है और अब आप अपने खास प्रोजेक्ट 'सिकंदर' लेकर आ रहे हैं. आप अपने इस सफर को कैसे देखते हैं?
यह यात्रा वाकई में शानदार रही है. मैं मानता हूँ कि जिस सफर में आपका कोई संघर्ष न हो, आप उस यात्रा को सही से सराह नहीं सकते. मेरी यात्रा फिल्मी बैकग्राउंड के बिना, बिना किसी अभिनय कोर्स के शुरू हुई थी. मैंने टीवी पर एक कैमियो से शुरुआत की थी और वहीं से मैंने बहुत कुछ सीखा. यहीं मेरा फिल्मी स्कूल था. वहीं से मैंने चीजें अपनाई, सीखी और आगे बढ़ता चला गया.
आपने टेलीविजन से शुरुआत की, तो क्या आपको लगता था कि आपको केवल टेलीविजन शोज ही करने हैं? आपने बहुत कम शोज किए और उसके बाद मुझे लगता है कि आपने बॉलीवुड या OTT की तरफ शिफ्ट किया, तो आपके मन में क्या विचार थे?
ऐसा नहीं था कि मैंने शिफ्ट किया था. जब मैं मुंबई आया, तो मुझे बस यही पता था कि मुझे अभिनय करना है और कहीं न कहीं मुझे यकीन था कि मैं यह कर सकता हूँ, तो इसी सोच के साथ मैंने आगे बढ़ना शुरू किया. पहले मुझे यह भी नहीं पता था कि ऑडिशन कहाँ होते हैं या फिर टीवी के ऑडिशन अलग होते हैं और फिल्म के अलग. मुझे इस सबका कोई आइडिया नहीं था.
जब मुझे इन चीजों के बारे में जानकारी मिली, तब मैंने ऑडिशन देना शुरू किया. 2 साल तक ऑडिशन देने के बाद मेरी मुलाकात मुकेश छावड़ा जी से हुई, और उन्होंने बताया कि अगर आपको फिल्म में काम चाहिए तो आपको अपनी अप्रोच बढ़ानी होगी. फिर मैंने ऐसा ही किया. इसके बाद मुझे मेरी पहली फिल्म, ट्यूबलाइट, में कैमियो का रोल मिला. तो आप यह नहीं कह सकते कि मैंने शिफ्ट किया. आप कह सकते हैं कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं उस प्रोसेस से अनजान था. जब आप चीजों के बारे में जानने लगते हैं, तो वे चीजें आगे बढ़ने लगती हैं.

This story is from the Mayapuri Digital Edition 2634 edition of Mayapuri.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Mayapuri
Mayapuri
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के सम्मान में सजेगी यादगार महफिल
अपनी हीरक जयंती (60 गौरवशाली वर्ष) के अवसर पर, जीवंत किंवदंती हेमा मालिनी को एक अनूठे और विशिष्ट लाइव स्वर्णिम विरासत अनुभव के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा -'द ड्रीम गर्ल' का हीरक जयंती लाइव शीर्ष संगीतकारों का संगीत कार्यक्रम, जिसे 'लीजेंड्स की कहानी, लीजेंड्स की जुबानी' के प्रारूप पर परिकल्पित किया गया है - जो 10 जुलाई, शुक्रवार को शनमुखानंद हॉल में CINTAA के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
4 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘बीवी नंबर 1’ के गानों ने बढ़ाई मुश्किलें, वाशु भगनानी ने टिप्स और डेविड धवन पर किया 400 करोड़ का केस दर्ज
वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच कॉपीराइट विवाद लगातार गहराता जा रहा है.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘धुरंधर’ फेम प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
‘धुरंधर’ से जुड़ा एक नया विवाद सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
IIFA Connex ग्रीन कारपेट में करण जौहर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
गुरुवार, 28 मई को मुंबई में आयोजित 'IIFA Connex ग्रीन कारपेट' इवेंट में फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
भरतनाट्यम फ्यूजन विवाद पर बेटी अनन्या के सपोर्ट में उतरे चंकी पांडे, बोले- 'गलत तरीके से..'
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चा में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म करने पर वेदांग रैना ने कहा, "इम्तियाज सर की फिल्म हैं तो मुझे स्क्रिप्ट जानने की भी जरूरत नहीं लगी"
बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे अभिनेता वेदांग रैना अपनी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं.
9 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
राणा दग्गुबाती, फरहान और जोया अख्तर की मौजूदगी से खास बनी 'शेप ऑफ मोमो' की स्क्रीनिंग
सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म 'शेप ऑफ मोमो' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोर रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सपनों से स्क्रीन तक का सफर-"सम्पत चम्पत" ने पोगो पर रचा भारतीय कॉमिक इतिहास का नया अध्याय
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया हमेशा कल्पनाओं, हास्य और देसी किरदारों की ऐसी रंगीन धरती रही है, जिसने पीढ़ियों तक बच्चों के बचपन को जीवंत बनाए रखा।
7 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू पंडित का असली भौकाल: अली फज़ल ने कहा-'मिर्जापुर: द फिल्म' बदल देगी पूरी कहानी
मुंबई के फिल्मी गलियारों में इस समय सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह नाम है 'मिर्जापुर'।
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आर्थिक संकट की दिखी झलक
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. टीजर के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Listen
Translate
Change font size
