Facebook Pixel महान ईस्टर अंडे का रहस्य | Champak - Hindi - children - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

महान ईस्टर अंडे का रहस्य

Champak - Hindi

|

April Second 2025

तटीय शहर वेल्हास में सूरज उग आया, जिस से उस की घुमावदार सड़कों पर सुनहरी चमक फैल गई. यह गुडफ्राइडे की सुबह थी और हवा में उत्साह साफ झलक रहा था. छोटे से शहर के उत्सवों का मुख्य आकर्षण, वार्षिक ईस्टर ट्रेजर हंट, बस दो दिन दूर था, लेकिन इस साल, मौके पहले से कहीं ज्यादा थे. जीतने का मतलब था, पणजी में भव्य राज्य स्तरीय ईस्टर एग हंट में प्रवेश की गारंटी.

- कहानी • नव्या राजू

महान ईस्टर अंडे का रहस्य

सेंट पौल स्कूल में खुद को 'बेस्ट ट्रेजर हंटर्स' कहने वाले बंटी और मीरा ने सालों से पणजी प्रतियोगिता में जगह बनाने का सपना देखा था. हालांकि उन बड़ा प्रतिद्वंद्वी रौकी डिसूजा हमेशा उन से आगे निकलने में कामयाब रहा था और दोनों में से कोई भी टीम कभी भी शहर स्तरीय प्रतियोगिता से आगे नहीं बढ़ पाई थी.

“यह हमारा साल है, मीरा. अब सिर्फ वेलहास में सर्वश्रेष्ठ होने की बात नहीं रह गई है. हम पणजी जा रहे हैं,” बंटी ने कहा.

मीरा ने पिछले साल के संकेतों को देखते हुए सिर हिलाया. “हालांकि रौकी को हराना मुश्किल होगा. मैं ने सुना है कि उस के चाचा ने उसे हंट में मदद करने के लिए एक ड्रोन दिलवाया है.”

“पफ्फट, जब दिमाग है तो ड्रोन की क्या जरूरत है?” बंटी ने नाटकीय ढंग से अपना सिर थपथपाते हुए कहा. जैसे ही वे रणनीति बनाने लगे, तभी आपदा आ गई.

“सुनहरा ईस्टर अंडा गायब है,” शहर के चर्च के फादर पीटर ने कांपती आवाज में घोषणा की.

सोने का अंडा एक स्वादिष्ट, परतदार चौकलेट का खजाना था, जो चमकदार सोने की पन्नी में लिपटा हुआ था, ट्रेजर हंट का यह सब से बड़ा इनाम था. इसे चर्च में सुरक्षित रखा गया था, लेकिन अब यह गायब था.

एकत्रित भीड़ में चीखपुकार मच गई. तोड़फोड़ की अफवाहें तेजी से फैल गईं. सोने के अंडे के बिना पूरा खजाना खोज अभियान रद्द हो जाएगा. इस से भी बदतर, सफल आयोजन के बिना, पणजी प्रतियोगिता में उन के शहर का प्रवेश रद्द हो जाएगा.

बंटी ने मीरा की ओर देखा और आंखें फैला कर के बोला, “डन, डन, डन, यह तो कमाल के जासूस बंटी और मीरा का केस लग रहा है.”

imageमीरा ने आह भरी, “बातें कम, खोजें ज्यादा.”

लेकिन वे अकेले नहीं थे, जिन की नजर पुरस्कार पर थी.

रौकी डिसूजा ने दोनों हाथ जोड़ कर मुसकराते हुए कहा, “ऐसा मत सोचो कि तुम दोनों मुझ से पहले इस समस्या को हल कर लोगे.”

MORE STORIES FROM Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य

“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मोंटी की शरारत

कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पीले पोस्टबौक्स का जादू

पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.

time to read

6 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

लड्डू का स्वाद

बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

इतिहास की आवाज

दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मुसकराने वाला गधा

ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

माइलो की जोखिम भरी पार्टी

जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

विज्ञान का जादू

आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रौबी और खजाना

रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.

time to read

5 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे

सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।

time to read

5 mins

April First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size