Poging GOUD - Vrij
मणिपुर के बहाने मोदी पर लगा रहे निशाने
DASTAKTIMES
|August 2023
आज एकजुट विपक्ष जब बीते कल में अपनी ढपली अपना राग छेड़े हुए था, तब भी सदन में हंगामा किया गया और कांग्रेस ने उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस ने कभी राफेल तो कभी पेगासस तो कभी अडाणी को लेकर संसद नहीं चलने दी। वास्तव में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष के पास प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को घेरने के लिए कुछ है नहीं।
यह सही है कि देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीती चार मई से जारी हिंसा चिन्ताजनक है और वहां से जैसी खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं वह विचलित करने वाले हैं। महिलाओं को सरेआम नग्न करके उनका यौन उत्पीड़न और फिर उनकी बेरहमी से हत्या से कई सवाल उठने लगे हैं। उपद्रवियों ने पुलिस और केन्द्रीय बलों के कैम्पों पर धावा बोलकर जिस तरह से हथियार और गोला-बारूद लूटा, उससे मणिपुर सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। मणिपुर में अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। महिलाओं के साथ यौन हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। पांच हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, पर हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं संपत्ति का भी खासा नुकसान हुआ है। लाखों लोगों को राहत शिविरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। संयुक्त विपक्ष के सदस्यों ने हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने के बाद वहां के हालात पर चिन्ता व्यक्त की है। विपक्षी दलों के ताजा बने गठबंधन इण्डिया के 21 सदस्यों ने राष्ट्रपति तक को ने अपनी चिन्ता से अवगत कराया है। वहीं विपक्ष ने मणिपुर की आड़ में राजनीति भी शुरू कर दी है। संसद का मानसून सत्र में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। गतिरोध के चलते सदन की कार्यवाही सुचारु तरीके से नहीं चल पा रही है। विपक्ष लगातार और बार-बार एक ही मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में मणिपुर को लेकर बयान दें। हालांकि ना तो ऐसी कोई बाध्यता है और ना ही कोई परम्परा कि प्रधानमंत्री ही हर मुद्दे पर बयान दें तभी विपक्ष संतुष्ट होगा। वास्तव में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झुकाना चाहता है। जब विपक्ष की बात हंगामे से नहीं बनी तब उसने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। हालांकि विपक्ष भी यह बात जानता है कि अविश्वास प्रस्ताव से है सरकार की सेहत पर कोई आंच नहीं आने वाली। वहीं विपक्ष ने यह दांव खेलकर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्ष पर संसद के भीतर कड़ा प्रहार करने का मौका दे दिया है।

Dit verhaal komt uit de August 2023-editie van DASTAKTIMES.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Translate
Change font size
