कोशिश गोल्ड - मुक्त

मणिपुर के बहाने मोदी पर लगा रहे निशाने

DASTAKTIMES

|

August 2023

आज एकजुट विपक्ष जब बीते कल में अपनी ढपली अपना राग छेड़े हुए था, तब भी सदन में हंगामा किया गया और कांग्रेस ने उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस ने कभी राफेल तो कभी पेगासस तो कभी अडाणी को लेकर संसद नहीं चलने दी। वास्तव में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष के पास प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को घेरने के लिए कुछ है नहीं।

- देवव्रत

मणिपुर के बहाने मोदी पर लगा रहे निशाने

यह सही है कि देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीती चार मई से जारी हिंसा चिन्ताजनक है और वहां से जैसी खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं वह विचलित करने वाले हैं। महिलाओं को सरेआम नग्न करके उनका यौन उत्पीड़न और फिर उनकी बेरहमी से हत्या से कई सवाल उठने लगे हैं। उपद्रवियों ने पुलिस और केन्द्रीय बलों के कैम्पों पर धावा बोलकर जिस तरह से हथियार और गोला-बारूद लूटा, उससे मणिपुर सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। मणिपुर में अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। महिलाओं के साथ यौन हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। पांच हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, पर हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं संपत्ति का भी खासा नुकसान हुआ है। लाखों लोगों को राहत शिविरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। संयुक्त विपक्ष के सदस्यों ने हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने के बाद वहां के हालात पर चिन्ता व्यक्त की है। विपक्षी दलों के ताजा बने गठबंधन इण्डिया के 21 सदस्यों ने राष्ट्रपति तक को ने अपनी चिन्ता से अवगत कराया है। वहीं विपक्ष ने मणिपुर की आड़ में राजनीति भी शुरू कर दी है। संसद का मानसून सत्र में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। गतिरोध के चलते सदन की कार्यवाही सुचारु तरीके से नहीं चल पा रही है। विपक्ष लगातार और बार-बार एक ही मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में मणिपुर को लेकर बयान दें। हालांकि ना तो ऐसी कोई बाध्यता है और ना ही कोई परम्परा कि प्रधानमंत्री ही हर मुद्दे पर बयान दें तभी विपक्ष संतुष्ट होगा। वास्तव में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झुकाना चाहता है। जब विपक्ष की बात हंगामे से नहीं बनी तब उसने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। हालांकि विपक्ष भी यह बात जानता है कि अविश्वास प्रस्ताव से है सरकार की सेहत पर कोई आंच नहीं आने वाली। वहीं विपक्ष ने यह दांव खेलकर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्ष पर संसद के भीतर कड़ा प्रहार करने का मौका दे दिया है।

DASTAKTIMES से और कहानियाँ

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Translate

Share

-
+

Change font size