कोशिश गोल्ड - मुक्त
'रेवड़ी संस्कृति' : लोकतंत्र का आधार या प्रलोभन की डगर?
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
|October 31, 2025
बिहार की राजनीति एक बार फिर चुनावी रंग में रंग चुकी है। हर चुनावी सभा में, गली-मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक मुफ्त रेवडियों की घोषणाओं और वादों की बाढ़ आई हुई है। यह चुनावी मौसम पहले की तरह इस बार भी 'रेवड़ी संस्कृति’ से सराबोर दिखाई देता है।
महागठबंधन हो या एनडीए-दोनों गठबंधन एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऐसे-ऐसे वादे कर रहे हैं जो सुनने में आकर्षक लगते हैं, पर उनकी व्यवहारिकता और आर्थिक सम्भावना पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। ये चुनावी वादें कैसे पूरे होंगे या जनता के साथ विश्वासघात होगा? हर दल मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा रहा है, लेकिन शायद ही किसी ने यह सोचा हो कि इन लोकलुभावन योजनाओं के लिए फंड कहां से आएगा, कैसे उनकी पूर्ति होगी और क्या यह राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति पर और बोझ नहीं बनेगा।
बिहार का यह चुनाव इसलिए खास नहीं है क्योंकि इससे दो दशकों से राज्य का चेहरा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भविष्य तय होना है- यह खास इसलिये है क्योंकि दोनों गठबंधनों की तरफ से एक जैसी राजनीति चल रही है-लोकलुभावन घोषणाओं की। महागठबंधन ने दो दिन पहले 'तेजस्वी -संकल्प' घोषित किया। कांग्रेस, आरजेडी और दूसरे सहयोगी दलों ने बीते दिनों में जो चुनावी वादे किए हैं, उन्हें ही इसमें शामिल किया गया है। दूसरी ओर एनडीए के वादों की लिस्ट भी बेहद लंबी है। शुरुआत में नीतीश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये, 125 यूनिट फ्री बिजली, एक करोड़ नौकरियों का वादा, महिलाओं को नौकरी में आरक्षण, बढ़ी पेंशन-नीतीश ने चुनावी अभियान इस तरह शुरू किया। महागठबंधन ने जवाब में 200 यूनिट फ्री बिजली, हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर महीने ढाई हजार, और भी बहुत कुछ देने का वादा किया है। दोनों की गठबंधन की आसमानी घोषणाएं लुभा रही है, जनता को गुमराह कर रही है, सीधे-सीधे रूप में यह वोटों को खरीदने की साजिश है। नीति आयोग के आंकड़े बताते हैं कि देश की जनसंख्या में बिहार का हिस्सा 9 प्रतिशत से ज्यादा है, पर जीडीपी में योगदान 2021-22 में घटकर 2.8 प्रतिशत रह गया। बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का केवल 30 प्रतिशत है, जबकि बेरोजगारी ज्यादा है। 2022-23 में राज्य की जीडीपी की तुलना में ऋण का अनुपात 39.6 प्रतिशत था।
यह कहानी Dakshin Bharat Rashtramat Chennai के October 31, 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai से और कहानियाँ
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
न्यायालय ने आदेश में संशोधन किया, अनुराग बीसीसीआई की गतिविधियों में भाग लेने के लिए स्वतंत्र
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बृहस्पतिवार को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने जनवरी 2017 के उस आदेश में संशोधन कर दिया, जिसमें उन्हें बोर्ड के मामलों से प्रतिबंधित किया गया था।
1 min
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
'आराधना' में राजेश खन्ना की जीप चलाने वाला वो 'दोस्त', जो अपनी माटी के लिए बना 'भोजपुरी का पहला सुपरस्टार'
कल्पना कीजिए दार्जिलिंग की हसीन वादियों की, एक खुली जीप पहाड़ी रास्तों पर दौड़ रही है और उसमें सुपरस्टार राजेश खन्ना गा रहे हैं, 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू...'।
2 mins
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
राजस्थान का पत्थर हमारी विरासत भी है और भविष्य भी : शर्मा
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा स्थित मुग्धा कन्वेंशन हॉल में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का विधिवत उद्घाटन किया।
3 mins
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
इंडियन बैंक ने वीआईटी चेन्नई के साथ साझेदारी कर पीएसबीएस हैकाथॉन सीरीज का आयोजन किया
इंडियन बैंक ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, (वीआईटी) चेन्नई के सहयोग से, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत पीएसबीएस हैकाथॉन सीरीज 2026 का आयोजन कर रहा है।
1 min
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
चाबहार परियोजना: अमेरिकी नीतियों के प्रभाव से निपटने के लिए सभी पक्षों से वार्ता जारी
सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि वह चाबहार परियोजना में भारत की भागीदारी पर अमेरिकी प्रतिबंधों या शुल्क नीतियों में हालिया बदलावों के प्रभावों से निपटने के लिए संबंधित सभी पक्षों के साथ बात कर रही है।
1 min
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी ने पति की हत्या करवाई
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शादी के तीन महीने बाद ही पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।
1 mins
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
भारत, अमेरिका मार्च के मध्य तक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं : गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका मार्च के मध्य तक बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
1 min
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
पिछले साल जनवरी से 377 विमानों में बार-बार गड़बड़ी हुई : सरकार
सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि जनवरी 2025 से लेकर इस साल तीन फरवरी तक विभिन्न एयरलाइन के
1 min
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
बिरला का दावा पूरी तरह झूठ, स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं प्रधानमंत्रीः कांग्रेस
नई दिल्ली/भाषा।
2 mins
February 06, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
दोबारा इस्तेमाल किये जाने वाले प्रक्षेपण यान की तकनीक पर काम कर रहा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी वर्तमान में दोबारा इस्तेमाल किये जाने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) की प्रौद्योगिकी के विकास पर कार्य कर रही है।
1 mins
February 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
