Essayer OR - Gratuit

'रेवड़ी संस्कृति' : लोकतंत्र का आधार या प्रलोभन की डगर?

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

|

October 31, 2025

बिहार की राजनीति एक बार फिर चुनावी रंग में रंग चुकी है। हर चुनावी सभा में, गली-मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक मुफ्त रेवडियों की घोषणाओं और वादों की बाढ़ आई हुई है। यह चुनावी मौसम पहले की तरह इस बार भी 'रेवड़ी संस्कृति’ से सराबोर दिखाई देता है।

- ललित गर्ग

महागठबंधन हो या एनडीए-दोनों गठबंधन एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऐसे-ऐसे वादे कर रहे हैं जो सुनने में आकर्षक लगते हैं, पर उनकी व्यवहारिकता और आर्थिक सम्भावना पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। ये चुनावी वादें कैसे पूरे होंगे या जनता के साथ विश्वासघात होगा? हर दल मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा रहा है, लेकिन शायद ही किसी ने यह सोचा हो कि इन लोकलुभावन योजनाओं के लिए फंड कहां से आएगा, कैसे उनकी पूर्ति होगी और क्या यह राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति पर और बोझ नहीं बनेगा।

बिहार का यह चुनाव इसलिए खास नहीं है क्योंकि इससे दो दशकों से राज्य का चेहरा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भविष्य तय होना है- यह खास इसलिये है क्योंकि दोनों गठबंधनों की तरफ से एक जैसी राजनीति चल रही है-लोकलुभावन घोषणाओं की। महागठबंधन ने दो दिन पहले 'तेजस्वी -संकल्प' घोषित किया। कांग्रेस, आरजेडी और दूसरे सहयोगी दलों ने बीते दिनों में जो चुनावी वादे किए हैं, उन्हें ही इसमें शामिल किया गया है। दूसरी ओर एनडीए के वादों की लिस्ट भी बेहद लंबी है। शुरुआत में नीतीश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये, 125 यूनिट फ्री बिजली, एक करोड़ नौकरियों का वादा, महिलाओं को नौकरी में आरक्षण, बढ़ी पेंशन-नीतीश ने चुनावी अभियान इस तरह शुरू किया। महागठबंधन ने जवाब में 200 यूनिट फ्री बिजली, हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर महीने ढाई हजार, और भी बहुत कुछ देने का वादा किया है। दोनों की गठबंधन की आसमानी घोषणाएं लुभा रही है, जनता को गुमराह कर रही है, सीधे-सीधे रूप में यह वोटों को खरीदने की साजिश है। नीति आयोग के आंकड़े बताते हैं कि देश की जनसंख्या में बिहार का हिस्सा 9 प्रतिशत से ज्यादा है, पर जीडीपी में योगदान 2021-22 में घटकर 2.8 प्रतिशत रह गया। बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का केवल 30 प्रतिशत है, जबकि बेरोजगारी ज्यादा है। 2022-23 में राज्य की जीडीपी की तुलना में ऋण का अनुपात 39.6 प्रतिशत था।

PLUS D'HISTOIRES DE Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

भारत -अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए की गई : कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयान में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का कोई विवरण नहीं दिया गया और सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए इस समझौते के बारे में घोषणा की गई।

time to read

1 min

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

निर्देशों के अनुरूप पिंक सिटी के संरक्षण-पुनरुद्धार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : वी. श्रीनिवास

पिंक सिटी जयपुर को यूनेस्को विश्व धरोहर शहर का दर्जा प्राप्त होना राज्य के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि बताते हुए मुख्य सचिव ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संरक्षण एवं पुनरुद्धार से जुड़े समस्त कार्य यूनेस्को द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप किए जाएं।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अभिभाषण चर्चा रास में विपक्ष ने बताई समस्याएं, सत्ता पक्ष ने गिनाई उपलब्धियां

राज्यसभा में बुधवार को मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) नेता कमल हासन ने आजादी के करीब 70 साल बाद भी आम आदमी की मूलभूत समस्याएं खत्म नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि हमें आत्ममंथन करना होगा कि हम विकास की बात कैसे करते हैं।

time to read

2 mins

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

ग्राम उत्थान शिविर के द्वितीय चरण के अंतर्गत 5 से 9 तक होगा शिविरों का आयोजन

जयपुर।

time to read

1 min

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है।

time to read

1 min

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

ईश्वर भक्ति के लिए ब्रह्म मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ समय है : साध्वीश्री भव्यगुणा

शहर के पीनिया दासरहल्ली में विराजित साध्वीश्री भव्यगुणाश्री का एक भक्त परिवार ने स्वागत किया।

time to read

1 min

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

पालघर में दस्तावेज सत्यापन के लिए 100 से अधिक नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में, कोकीन जब्त

पालघर जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 109 नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया।

time to read

1 min

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

एसआईआर की कवायद में बंगाल को निशाना बनाया जा रहा : ममता ने उच्चतम न्यायालय में कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में स्वयं अपनी दलीलों को रखा और निर्वाचन आयोग पर राज्य को कथित तौर पर बेवजह निशाना बनाने और वहां के नागरिकों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।

time to read

2 mins

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

भारतीय महिला हॉकी टीम में एकता और अनुशासन वापस चाहते हैं शोर्ड मारिन

चार साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के तौर पर वापसी करने वाले शोर्ड मारिन का ध्यान टीम में एकता, अनुशासन और संस्कृति वापस लाने पर है तथा उनकी नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम बनाने पर टिकी हैं।

time to read

1 min

February 05, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

यशवंतपुर में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन

बेंगलूरु।

time to read

1 min

February 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size