Intentar ORO - Gratis

सियासी यतीम !

Jansatta

|

January 03, 2026

लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।

इसके बाद उन नेताओं को दक्षिणपंथी मानसिकता का करार देकर इसे पार्टी की सफाई का अवसर बता दिया जाता है। नए साल की राजनीतिक लड़ाई में विपक्ष के लिए हम सड़क का ही शब्द 'रीस' दे रहे हैं। सत्ता को शक्तिशाली होते देख जलने से अच्छा है, जोश में मुकाबला करना। मुकाबला आप अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत ही करें। मुकाबले के बिना आप सियासी यतीम हो जाएंगे। नए साल में विपक्ष की चुनौतियों पर चर्चा करता बेबाक बोल।

वर्ष 2025 दो विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं के सांस्थानिक जन्म का शताब्दी वर्ष था। पहली संस्था है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दूसरी संस्था है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी।

जब संघ अपनी स्थापना के सौ साल मना रहा है, तब भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार सत्ता में है। सत्ता, यानी शक्ति। इस ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा आकर्षण शक्ति के प्रति होता है। मौजूदा शक्तिशाली से कोई कितनी भी नफरत कर ले, लेकिन उसका अंतिम उद्देश्य शक्तिशाली बनना ही होता है। मानव अस्तित्व का संघर्ष ही अशक्त से सशक्त बनने का रहा है।

एक ही समय में दो विचारधाराओं का शताब्दी वर्ष, लेकिन पूरी सियासी जमात का आकर्षण सिर्फ उस संस्था की तरफ हो रहा है, जिसे मौजूदा सत्ता की पितृ-संस्था कहा जाता है। उसकी चमक और धमक के आगे अन्य राजनीतिक शक्तियां धूमिल सी हो गई हैं।

दक्षिण और वाम, इन दो विचारधाराओं के मध्य में तीसरी विचारधारा भी है, जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। 2014 के बाद से ही कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राजनीति के मैदान में एक बार शक्तिहीन होने के बाद आपका आकर्षण खत्म हो जाता है। आकर्षण सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हुआ, क्योंकि आप सत्ता पक्ष में नहीं हैं। आकर्षण इसलिए भी खत्म हो रहा है कि विपक्ष के रूप में आपकी मौजूदगी शक्तिशाली नहीं है। यह सत्ता पक्ष की रणनीति रही कि वह विपक्ष के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़े। कांग्रेस ने इस स्थिति को झुक कर कबूल, कबूल, कबूल कर भी लिया कि उसे नकारात्मकता का प्रतीक बना दिया गया है।

MÁS HISTORIAS DE Jansatta

Jansatta

गुजरात : आईएएस अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित

गुजरात सरकार ने रिश्वत से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर राजेंद्रकुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta

श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को किया तलब

सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या

कारोबारी व एक अखबार का कार्यवाहक संपादक था

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta

अमानवीय आचरण के खिलाफ अदालत जाऊंगी

पुनरीक्षण को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta

स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और यमुना सफाई सरकार की प्राथमिकता

दिल्ली विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta

मां, भाई व बहन की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, बोला-परिवार को खत्म कर दिया

लक्ष्मी नगर में तिहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta

छह माह में भी रपट प्रस्तुत नहीं कर पाई चयन समिति

पंजाब : बेअदबी विधेयक की समय-सीमा होने वाली है खत्म

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta

वाहन जांच केंद्र कसौटी पर खरे नहीं, जल्द पूरा करें काम

केंद्र सरकार ने 10 राज्यों को पत्र भेजा, कहा

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta

उमर, शरजील को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सोमवार को इनकार कर दिया लेकिन 'भागीदारी के स्तर के क्रम' का हवाला देते हुए पांच अन्य को जमानत दे दी और कहा कि मामले में सभी आरोपी एक ही पायदान पर नहीं हैं।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta

काम्याः महज 18 साल की उम्र में दक्षिणी ध्रुव का साहसिक अभियान

रत की 18 वर्षीय युवती काम्या कार्तिकेयन ने भा इतिहास रच दिया है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size