सियासी यतीम !
Jansatta
|January 03, 2026
लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।
-
इसके बाद उन नेताओं को दक्षिणपंथी मानसिकता का करार देकर इसे पार्टी की सफाई का अवसर बता दिया जाता है। नए साल की राजनीतिक लड़ाई में विपक्ष के लिए हम सड़क का ही शब्द 'रीस' दे रहे हैं। सत्ता को शक्तिशाली होते देख जलने से अच्छा है, जोश में मुकाबला करना। मुकाबला आप अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत ही करें। मुकाबले के बिना आप सियासी यतीम हो जाएंगे। नए साल में विपक्ष की चुनौतियों पर चर्चा करता बेबाक बोल।
वर्ष 2025 दो विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं के सांस्थानिक जन्म का शताब्दी वर्ष था। पहली संस्था है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दूसरी संस्था है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी।
जब संघ अपनी स्थापना के सौ साल मना रहा है, तब भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार सत्ता में है। सत्ता, यानी शक्ति। इस ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा आकर्षण शक्ति के प्रति होता है। मौजूदा शक्तिशाली से कोई कितनी भी नफरत कर ले, लेकिन उसका अंतिम उद्देश्य शक्तिशाली बनना ही होता है। मानव अस्तित्व का संघर्ष ही अशक्त से सशक्त बनने का रहा है।
एक ही समय में दो विचारधाराओं का शताब्दी वर्ष, लेकिन पूरी सियासी जमात का आकर्षण सिर्फ उस संस्था की तरफ हो रहा है, जिसे मौजूदा सत्ता की पितृ-संस्था कहा जाता है। उसकी चमक और धमक के आगे अन्य राजनीतिक शक्तियां धूमिल सी हो गई हैं।
दक्षिण और वाम, इन दो विचारधाराओं के मध्य में तीसरी विचारधारा भी है, जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। 2014 के बाद से ही कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राजनीति के मैदान में एक बार शक्तिहीन होने के बाद आपका आकर्षण खत्म हो जाता है। आकर्षण सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हुआ, क्योंकि आप सत्ता पक्ष में नहीं हैं। आकर्षण इसलिए भी खत्म हो रहा है कि विपक्ष के रूप में आपकी मौजूदगी शक्तिशाली नहीं है। यह सत्ता पक्ष की रणनीति रही कि वह विपक्ष के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़े। कांग्रेस ने इस स्थिति को झुक कर कबूल, कबूल, कबूल कर भी लिया कि उसे नकारात्मकता का प्रतीक बना दिया गया है।
Cette histoire est tirée de l'édition January 03, 2026 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta Delhi
अंतिम टेस्ट खराब रोशनी के कारण रोका गया
रूट और ब्रूक के अर्धशतक से इंग्लैंड के तीन विकेट पर 211 रन
1 min
January 05, 2026
Jansatta Delhi
'अमेरिकी कार्रवाई खतरनाक मिसाल'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वेनेजुएला और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि ये घटनाक्रम 'खतरनाक मिसाल' कायम करते हैं।
1 min
January 05, 2026
Jansatta Delhi
सकट चतुर्थी : तिल, गुड़ और मेवा के भोग से प्रसन्न होते हैं श्री गणेश
स नातन धर्म में हर त्योहार ऋतुओं और कृषि से जुड़े हुए हैं क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है और भारत में हर ऋतुओं में कोई ना कोई त्यौहार विशेष रूप से पड़ता है, जिसका एक ओर आध्यात्मिक महत्व है, वहीं दूसरी ओर उसका वैज्ञानिक महत्व भी है।
2 mins
January 05, 2026
Jansatta Delhi
बांग्लादेश अपनी क्रिकेट टीम भारत नहीं भेजेगा
टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी।
2 mins
January 05, 2026
Jansatta Delhi
तीन दिन बेहद खराब रह सकती है हवा, दिल्ली से अधिक प्रदूषित गुरुग्राम-ग्रेनो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।
1 mins
January 05, 2026
Jansatta Delhi
'बजट में पूंजीगत व्यय के दस फीसद बढ़ने की उम्मीद'
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) आर शंकर रमन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 के आगामी बजट में पूंजीगत व्यय दस फीसद बढ़ सकता है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta Delhi
कई आइएएस-आइपीएस का तबादला, जम्मू-कश्मीर भेजे गए निगम आयुक्त
केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया, जिनमें दिल्ली से तबादला और दिल्ली में तैनाती शामिल है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta Delhi
कर्नाटक में दलित महिला की हत्या, सांप्रदायिक तनाव
आरोपी का शव जंगल में मिला, हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर बंद का आह्वान किया
1 mins
January 05, 2026
Jansatta Delhi
तेल क्षेत्र पर अमेरिकी नियंत्रण से भारत को वेनेजुएला से मिल सकता है एक अरब डालर का बकाया
विश्लेषकों और उद्योग सूत्रों के अनुसार, वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अमेरिकी नियंत्रण अथवा उसके पुनर्गठन से भारत को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।
1 mins
January 05, 2026
Jansatta Delhi
इंदौर में जनता के वोट की हत्या, न्यायिक जांच हो : जीतू पटवारी
कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण लोगों की मौत को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए इस मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।
1 mins
January 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
