Intentar ORO - Gratis

नए वर्ष के निर्णायक मार्च

Dainik Jagran

|

December 30, 2025

नया वर्ष यह तय करेगा कि भारत केवल संतुलन साधने वाला देश बना रहता है या अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने वाला शक्ति-केंद्र बनता है

वर्ष 2025 को विदाई देते हुए भारत केवल एक कैलेंडर वर्ष का समापन नहीं कर रहा, बल्कि अपनी विदेश नीति के एक अत्यंत निर्णायक और चुनौतीपूर्ण चरण में कदम रख रहा है। वर्ष 2026 भारत के लिए एक सामान्य कूटनीतिक निरंतरता का वर्ष नहीं होगा, बल्कि यह वह समय होगा जब वैश्विक सत्ता-संतुलन, आर्थिक अनिश्चितता और पड़ोसी क्षेत्रों में अस्थिरता, तीनों एक साथ भारत की रणनीतिक क्षमता की परीक्षा लेंगे। आज भारत वह देश नहीं रहा, जो वैश्विक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देता हो। वह अब एक ऐसा प्रभावशाली शक्ति-केंद्र है, जिसकी नीतियों का प्रभाव क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाता है। 2026 में प्रवेश करते समय भारत की विदेश नीति की सबसे तात्कालिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील चुनौती अमेरिका के साथ उसके संबंध हैं। रणनीतिक स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध मजबूत बने हुए हैं। चीन को लेकर साझा चिंताएं, हिंदप्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और रक्षा साझेदारी इसकी पुष्टि करते हैं, किंतु आर्थिक मोर्चे पर स्थिति कहीं अधिक जटिल है। 2025 में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी अमेरिकी शुल्कों ने यह स्पष्ट कर दिया कि रणनीतिक साझेदारी अब भी आर्थिक संरक्षणवाद की गारंटी नहीं देती। यह केवल व्यापारिक नुकसान का प्रश्न नहीं है, बल्कि उस व्यापक संकेत का भी है कि अमेरिका भारत को एक रणनीतिक साझेदार के साथ-साथ एक लेन-देन आधारित आर्थिक इकाई के रूप में देख रहा है।

MÁS HISTORIAS DE Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कम नहीं हो सकता उच्च शिक्षा पाने का अधिकार

नीट-यूजी के एक छात्र की याचिका को स्वीकार कर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि उच्च या प्रोफेशनल शिक्षा पाने का अधिकार किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसे कम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करता था ठगी, धरा

मैट्रिमोनियल साइट और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिये महिलाओं से दोस्ती कर उनसे ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को उत्तर-पश्चिम जिला साइबर सेल ने पटियाला जिले से गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

अब 54 वर्ष तक 15 जनवरी को ही बनेगी मकर संक्रांति

ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 9:39 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति का पुण्यकाल 16 घंटे तक यानी अगले सूर्योदय के बाद 15 जनवरी को दोपहर बाद तक मनाया जाएगा।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

47वीं राष्ट्रीय जूनियर ब्वायज हैंडबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

युवा राष्ट्र सेवा को बनाएं लक्ष्यः सीपी राधाकृष्णन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के नौवें दीक्षा समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से बौद्धिक ईमानदारी, सामाजिक समावेश और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

अतिक्रमण पर तय हो अफसरों की जवाबदेही, तत्काल करें कार्रवाई

दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहर अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

महासंघों में अब दो महिला व चार एसओएम अनिवार्य

खेल मंत्रालय ने एनएसजी अधिनियम के नियमों को किया अधिसूचित, मैरिट वाले खिलाड़ी (एसओएम) के लिए 10 टियर की पात्रता तय

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

चूहे मारने वाली दवा से हुई हिरणों की मौत

दिल्ली चिड़ियाघर में चौसिंगा हिरणों की मौत के पीछे गंभीर लापरवाही सामने आई हैं।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

'संरचना' एक्सपो में बिखरे खादी फैशन के रंग

जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में नेशनल डिजाइन सेंटर द्वारा आयोजित हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो 'संरचना' के शुभारंभ पर भारत वीव्स फैशन शो में समकालीन भारतीय बुनाई, खादी की समृद्ध विरासत और आधुनिक फैशन को एक साथ जोड़कर मंच पर पेश किया गया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

लंबे इंतजार ने बढ़ाई आयुष की राष्ट्रीय टीम में खेलने की भूख: कोच देवेंद्र

दिल्ली के उभरते क्रिकेटर आयुष बड़ोनी के लिए भारतीय टीम तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही।

time to read

1 min

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size