नए वर्ष के निर्णायक मार्च
Dainik Jagran
|December 30, 2025
नया वर्ष यह तय करेगा कि भारत केवल संतुलन साधने वाला देश बना रहता है या अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने वाला शक्ति-केंद्र बनता है
-
वर्ष 2025 को विदाई देते हुए भारत केवल एक कैलेंडर वर्ष का समापन नहीं कर रहा, बल्कि अपनी विदेश नीति के एक अत्यंत निर्णायक और चुनौतीपूर्ण चरण में कदम रख रहा है। वर्ष 2026 भारत के लिए एक सामान्य कूटनीतिक निरंतरता का वर्ष नहीं होगा, बल्कि यह वह समय होगा जब वैश्विक सत्ता-संतुलन, आर्थिक अनिश्चितता और पड़ोसी क्षेत्रों में अस्थिरता, तीनों एक साथ भारत की रणनीतिक क्षमता की परीक्षा लेंगे। आज भारत वह देश नहीं रहा, जो वैश्विक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देता हो। वह अब एक ऐसा प्रभावशाली शक्ति-केंद्र है, जिसकी नीतियों का प्रभाव क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाता है। 2026 में प्रवेश करते समय भारत की विदेश नीति की सबसे तात्कालिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील चुनौती अमेरिका के साथ उसके संबंध हैं। रणनीतिक स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध मजबूत बने हुए हैं। चीन को लेकर साझा चिंताएं, हिंदप्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और रक्षा साझेदारी इसकी पुष्टि करते हैं, किंतु आर्थिक मोर्चे पर स्थिति कहीं अधिक जटिल है। 2025 में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी अमेरिकी शुल्कों ने यह स्पष्ट कर दिया कि रणनीतिक साझेदारी अब भी आर्थिक संरक्षणवाद की गारंटी नहीं देती। यह केवल व्यापारिक नुकसान का प्रश्न नहीं है, बल्कि उस व्यापक संकेत का भी है कि अमेरिका भारत को एक रणनीतिक साझेदार के साथ-साथ एक लेन-देन आधारित आर्थिक इकाई के रूप में देख रहा है।
このストーリーは、Dainik Jagran の December 30, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Dainik Jagran からのその他のストーリー
Dainik Jagran
'सांसों की माला' अरावली
एनसीआर में अरावली की पहली असली झलक अगर कहीं मिलती है तो वह है गुरुग्राम का अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क।
3 mins
January 03, 2026
Dainik Jagran
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कर्तव्य पथ पर तैयारियां तेज, सुरक्षा रहेगी कड़ी
जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Jagran
नेपाल-दिल्ली पुलिस ने आधुनिक पुलिसिंग पर किया मंथन
जासं, नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस अकादमी के सहयोग से नेपाल पुलिस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचा।
1 min
January 03, 2026
Dainik Jagran
देश के बड़े हिस्से में शीतलहर व घना कोहरा, पहाड़ों पर हिमपात
देश के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Jagran
'47 में जो हिस्से अलग हुए, उन्हें मिलाने को तैयार होना होगा'
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने युवाओं से सशक्त बनने का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व सत्य नहीं, शक्ति की सुनता है।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Jagran
खुद को तपाकर सैकड़ों को चमकाया
मुजफ्फरपुरः साड़ी और सूट पर सूई-धागे से खूबसूरत आकृति उकेरतीं भूसरा गांव की रेखा देवी आज सुजनी कला की पारंगत कलाकार हैं।
1 min
January 03, 2026
Dainik Jagran
चांदी क्यों चमक रही है, समझना जरूरी है
नववर्ष पर जीवन को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी संकल्प है धन से जुड़े मामलों की बेहतर समझ विकसित करना।
4 mins
January 03, 2026
Dainik Jagran
'बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा को वैश्विक स्तर पर हों प्रयास
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय से हो रही हिंसा और अत्याचार की घटनाओं को लेकर देशभर में बढ़ती चिंता के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा रुख अपनाया है।
1 min
January 03, 2026
Dainik Jagran
सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड पर दिल्ली पुलिस रही प्रथम
न्याय संहिता (नए कानूनों) के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में दिल्ली पुलिस ने एक और उपलब्धि हासिल की है।
1 min
January 03, 2026
Dainik Jagran
शिक्षकों से कुत्ते गिनवाने के आरोप पर केजरीवाल पर एफआइआर की तैयारी
शिक्षकों से कुत्ते गिनवाने के आरोप पर दिल्ली सरकार आप के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी में है।
2 mins
January 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
