Poging GOUD - Vrij
नए वर्ष के निर्णायक मार्च
Dainik Jagran
|December 30, 2025
नया वर्ष यह तय करेगा कि भारत केवल संतुलन साधने वाला देश बना रहता है या अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने वाला शक्ति-केंद्र बनता है
-
वर्ष 2025 को विदाई देते हुए भारत केवल एक कैलेंडर वर्ष का समापन नहीं कर रहा, बल्कि अपनी विदेश नीति के एक अत्यंत निर्णायक और चुनौतीपूर्ण चरण में कदम रख रहा है। वर्ष 2026 भारत के लिए एक सामान्य कूटनीतिक निरंतरता का वर्ष नहीं होगा, बल्कि यह वह समय होगा जब वैश्विक सत्ता-संतुलन, आर्थिक अनिश्चितता और पड़ोसी क्षेत्रों में अस्थिरता, तीनों एक साथ भारत की रणनीतिक क्षमता की परीक्षा लेंगे। आज भारत वह देश नहीं रहा, जो वैश्विक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देता हो। वह अब एक ऐसा प्रभावशाली शक्ति-केंद्र है, जिसकी नीतियों का प्रभाव क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाता है। 2026 में प्रवेश करते समय भारत की विदेश नीति की सबसे तात्कालिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील चुनौती अमेरिका के साथ उसके संबंध हैं। रणनीतिक स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध मजबूत बने हुए हैं। चीन को लेकर साझा चिंताएं, हिंदप्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और रक्षा साझेदारी इसकी पुष्टि करते हैं, किंतु आर्थिक मोर्चे पर स्थिति कहीं अधिक जटिल है। 2025 में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी अमेरिकी शुल्कों ने यह स्पष्ट कर दिया कि रणनीतिक साझेदारी अब भी आर्थिक संरक्षणवाद की गारंटी नहीं देती। यह केवल व्यापारिक नुकसान का प्रश्न नहीं है, बल्कि उस व्यापक संकेत का भी है कि अमेरिका भारत को एक रणनीतिक साझेदार के साथ-साथ एक लेन-देन आधारित आर्थिक इकाई के रूप में देख रहा है।
Dit verhaal komt uit de December 30, 2025-editie van Dainik Jagran.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran
Dainik Jagran
हुनरमंद हाथों ने गरीबी पर चलाई 'कैंची'
बस्ती में जीवनयापन करने वाली महिलाओं की आर्थिक हालत देखकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने का विचार आया तो उसे मिशन बना लिया।
1 mins
January 07, 2026
Dainik Jagran
दो भाई मिलकर सुधार रहे हैं कचरा चुनने वालों की किस्मत
उच्च शिक्षा प्राप्त कर अक्सर लोग बढ़िया पैकेज वाली नौकरी की तलाश करते हैं, लेकिन बिहार में नवादा जिले के गांव नरहट के दो भाइयों ने ऐसा नहीं किया।
1 min
January 07, 2026
Dainik Jagran
सीईओ ने की सख्ती, दो वर्ष में मुक्त कराई 2745 करोड़ की भूमि
भूमाफिया व अतिक्रमणकारियों पर नोएडा प्राधिकरण ने जीरो टालरेंस नीति अपनाई है।
1 mins
January 07, 2026
Dainik Jagran
विश्वनाथन आनंद छह साल बाद खेलेंगे
टाटा स्टील चेस इंडिया टूर्नामेंट का सातवां संस्करण कोलकाता के धोनो धान्यों आडिटोरियम में बुधवार से शुरू होगा।
1 min
January 07, 2026
Dainik Jagran
मादुरो की विरोधी मचाडो ने वेनेजुएला लौटने का किया एलान, चुनाव लड़ेगी
वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपदस्थ किए जाने के बाद देश लौटने का एलान करते हुए स्वतंत्र चुनाव की मांग तेज कर दी है।
1 mins
January 07, 2026
Dainik Jagran
'स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है वंदे मातरम्'
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के रामलाल आनंद महाविद्यालय में मंगलवार को एक समारोह आयोजन किया गया।
1 min
January 07, 2026
Dainik Jagran
'सबरीमला से सोना चोरी सामान्य वारदात नहीं, पूरी साजिश थी'
सबरीमला मंदिर से सोना चोरी किए जाने के मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) ने केरल हाइकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि बड़ी साजिश थी।
1 min
January 07, 2026
Dainik Jagran
ट्रेविस-स्मिथ के शतकों से मेजबान मजबूत
इंग्लैंड के 384 के जवाब में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सात विकेट पर 518 रन बनाकर कसा शिकंजा
2 mins
January 07, 2026
Dainik Jagran
ताइवान पर हमले करने पर मारे जा सकते हैं चीन के एक लाख सैनिक
चीन अक्सर ताइवान पर वर्चस्व साबित करने का प्रयास करता रहता है, लेकिन उस पर हमला करना चीन के लिए फजीहत का कारण बन सकता है।
1 min
January 07, 2026
Dainik Jagran
क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री मोदी का अपहरण करेंगे : पृथ्वीराज चव्हाण
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भारत की तुलना वेनेजुएला से करते हुए पूछा कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपहरण उसी तरह करेंगे जैसे उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का किया है।
1 min
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
