Intentar ORO - Gratis

Samay Patrika - April 2023

filled-star

Click here to filter issues by date range


Samay Patrika
From Choose Date
To Choose Date

Samay Patrika Description:

Samay Patrika hindi magazine -all about books.

En este número

समय पत्रिका का नया अंक कई मायनों में खास है। इसमें हमने कुछ ऐसी किताबों का चुनाव किया है जो आपकी जिंदगी बदल देंगी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की पुस्तक ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ किसी शानदार गाइड से कम नहीं है। यह आपकी सेहत को बेहतर करने में सहायक होगी। पुस्तक पढ़ने के बाद आप स्वयं महसूस करेंगे कि अभी तक आप भोजन के बारे में कई मिथक पाले हुए थे, वे टूट गए हैं। भारतीय भोजन दुनिया का सबसे श्रेष्ठ भोजन क्यों है, यह भी आपको इस पुस्तक में पता चलेगा।
निकिता सिंह की पुस्तक ‘एवरी टाइम इट रेन्स’ ने उन लोगों को नयी जिंदगी देने की कोशिश की है जो अतीत के काले पन्नों में बहकर अपना जीवन बोझिल कर देते हैं। यह प्यार, कशमकश और विचारों की कहानी है। एक अच्छा सन्देश देने का प्रयास है कि जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है।
प्रीति शेनॉय की पुस्तक ‘जिंदगी वो जो आप बनायें’ उनके अंग्रेजी उपन्यास ‘लाइफ इस व्हाट यू मेक इट’ का हिंदी अनुवाद है। इसका अनुवाद शुचिता मीतल ने किया है। यह किताब हमें एक अलग सफ़र पर ले जाती है जहां एक लड़की खुद से लड़ती है, और अंत में वह विजेता बनकर उभरती है।
संजय त्रिपाठी ने ‘मथुरा ईश -धर्म और उत्थान की गाथा’ में श्रीकृष्ण को एक युग प्रवर्तक महापुरुष के रूप में प्रस्तुत करते हुए यह स्पष्ट करने का सफल प्रयास किया है कि अपने महान कार्यों के कारण किस प्रकार वे नर से नारायण बनकर भारतीय जन मानस में सर्व स्वीकार्य ईश्वर के रूप में स्थापित हुए।
साथ में पढ़ें नई किताबों की चर्चा।

Ediciones recientes

Títulos relacionados

Categorías populares