Try GOLD - Free
हर दिन बाल टूटने की वजह हो सकती है आपकी लापरवाही
Grehlakshmi
|May 2025
मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन बालों का झड़ना परेशानी में डाल देता है। पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई इस समस्या से परेशान है। बाजार में मौजूद तमाम प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को आजमाने के बावजूद भी बालों का झड़ना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
महंगे हेयर उत्पादों के चक्कर में पड़कर अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि बाल टूटने की समस्या लोग इस बात को भूल जाते हैं कि मजबूत बालों के लिए खान. पान से जुड़ी चीजों पर भी ध्यान देना होता है। अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो कुछ चीजों को अपने आहार और हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर बढ़ते हेयर फॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अस्वास्थ्यकर भोजन
अगर आपकी थाली में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी है, तो बालों का झड़ना रुकना मुश्किल हो जाता है। बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं और उनका झड़ना बढ़ जाता है। बालों का स्वास्थ्य सीधे तौर पर आपके आहार से जुड़ा होता है। घरेलू नुस्खे और बाहरी प्रोडक्ट्स तभी काम करते हैं जब शरीर को अंदर से पोषण मिल रहा हो।
तनावबालों के झड़ने का एक बड़ा कारण तनाव है। जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। जो बालों को बढ़ने से रोकता है। इससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है। तनाव के कारण होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए केवल बाहरी इलाज काफी नहीं हैं। इसके लिए बालों सुधारने और तनाव कम करने के लिए योग और पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य समस्याएं
कई बार बालों का झड़ना किसी छिपी हुई स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। डायबिटीज, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर या स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याएं बालों के झड़ने को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में केवल बाहरी इलाज काम नहीं करते। अगर बालों का झड़ना लगातार जारी है, तो डॉक्टर से जांच कराना और इस समस्या का इलाज कराना जरूरी है।
This story is from the May 2025 edition of Grehlakshmi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

